बीते कुछ सालों में दुनिया के भीतर कई बड़े बदलाव हुए हैं। डिजिटल युग के इस जमाने में हमारे कई काम काफी आसान बन गए हैं। आज हमारे जरूरी काम घर बैठे मोबाइल फोन के जरिए हो जाते हैं। इन बदलावों में हमारे पेमेंट करने की पारंपरिक व्यवस्था भी पूरी तरह से बदल चुकी है। आज बड़े पैमाने पर लोग डिजिटल पेमेंट कर रहे हैं। पेटीएम, गूगल पे, फोन पे, यूपीआई के आने के बाद पेमेंटिंग के क्षेत्र में एक क्रांतिकारी बदलाव देखने को मिला है। डिजिटल भुगतान को और भी आसान बनाने के लिए ये कंपनियां अक्सर नए नए फीचर्स लेकर आती रहती हैं। इसी कड़ी में पेटीएम ने टैप टू पे फीचर लॉन्च किया है। इस फीचर की मदद से अब यूजर को भुगतान के लिए किसी प्रकार के क्यू आर कोड को स्कैन या ओटीपी दर्ज करने की जरूरत नहीं होगी। बस मोबाइल फोन को PoS मशीन छूने भर से ही पेमेंट हो जाएगी। आइए जानते हैं इस फीचर के बारे में विस्तार से -
Paytm Tap to Pay Feature: पेटीएम के इस फीचर से अब बिना इंटरनेट के भी कर सकेंगे पेमेंट, ऐसे करें इस सर्विस को एक्टिवेट
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Sat, 08 Jan 2022 10:53 AM IST
विज्ञापन
