सब्सक्राइब करें

Explained: UPI ID और UPI नंबर में क्या है फर्क? हर किसी को जाननी चाहिए ये जरूरी बातें

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Nitish Kumar Updated Fri, 17 Apr 2026 03:02 PM IST
सार

डिजिटल पेमेंट के इस दौर में UPI का इस्तेमाल तेजी से बढ़ा है, लेकिन कई यूजर्स अभी भी UPI ID और UPI नंबर के बीच का फर्क नहीं समझते। जानिए इन दोनों में अंतर क्या है और सुरक्षित ट्रांजैक्शन के लिए किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है।

विज्ञापन
upi id vs upi number difference safe upi payment tips
यूपीआई से पेमेंट हुआ आसान - फोटो : Adobe Stock
भारत में डिजिटल पेमेंट के लिए यूपीआई (UPI) सबसे लोकप्रिय माध्यम बन चुका है। आज लोग छोटे से छोटे भुगतान से लेकर बड़े ट्रांजैक्शन तक यूपीआई के जरिए कर रहे हैं। हालांकि, इसके बढ़ते इस्तेमाल के साथ कुछ बेसिक चीजों को समझना भी जरूरी है, खासकर UPI ID और UPI नंबर के बीच का फर्क।


UPI ID क्या होती है?
यूपीआई आईडी एक यूनिक वर्चुअल एड्रेस होता है, जो आपके बैंक अकाउंट से लिंक रहता है। यह आमतौर पर आपके नाम या मोबाइल नंबर के साथ किसी एप के डोमेन, जैसे @okbank, @ybl) के रूप में होता है। उदाहरण के तौर पर किसी शख्स का यूपीआई आईडी xyz@upi हो सकता है।

इसका फायदा यह है कि आपको किसी को बैंक अकाउंट नंबर या IFSC कोड शेयर करने की जरूरत नहीं पड़ती। सिर्फ यूपीआई आईडी डालकर आसानी से पैसे भेजे जा सकते हैं।
Trending Videos
upi id vs upi number difference safe upi payment tips
UPI - फोटो : Adobe Stock
UPI नंबर क्या होता है?
UPI नंबर दरअसल आपका मोबाइल नंबर होता है, जो आपके बैंक अकाउंट से लिंक रहता है। अब कई UPI एप्स यह सुविधा देते हैं कि आप सीधे मोबाइल नंबर डालकर भी पैसे भेज सकते हैं। हालांकि, यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि मोबाइल नंबर तभी काम करेगा जब वह नंबर यूपीआई से लिंक और एक्टिव हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
upi id vs upi number difference safe upi payment tips
यूपीआई पेमेंट - फोटो : freepik
दोनों में क्या है बड़ा फर्क?
यूपीआई आईडी एक खास वर्चुअल एड्रेस होता है, जबकि यूपीआई नंबर सिर्फ आपका मोबाइल नंबर है। यूपीआई आईडी ज्यादा सुरक्षित मानी जाती है क्योंकि इसमें बैंकिंग डिटेल्स छिपी रहती हैं, जबकि मोबाइल नंबर से पेमेंट करना थोड़ा आसान जरूर है लेकिन इसमें प्राइवेसी का जोखिम थोड़ा बढ़ जाता है।
upi id vs upi number difference safe upi payment tips
पेमेंट करते समय इन बातों का रखें ध्यान - फोटो : AdobeStock
पेमेंट करते समय इन बातों का रखें ध्यान
यूपीआई से पेमेंट करते समय सबसे जरूरी है कि आप रिसीवर की डिटेल्स को दोबारा जरूर चेक करें। कई बार एक छोटी सी गलती से पैसे गलत अकाउंट में जा सकते हैं। इसके अलावा, कभी भी किसी अनजान लिंक पर क्लिक करके पेमेंट न करें। अगर कोई आपसे पैसे मांग रहा है, तो ‘पे’ और ‘कलेक्ट’ ऑप्शन को समझकर ही आगे बढ़ें। कई फ्रॉड इसी कन्फ्यूजन का फायदा उठाते हैं।

यूपीआई पिन को कभी भी किसी के साथ शेयर न करें। बैंक या यूपीआई एप कभी भी आपसे आपका PIN नहीं मांगते। साथ ही, अगर आपको कोई संदिग्ध कॉल या मैसेज मिलता है, तो तुरंत सावधान हो जाएं। OTP, बैंक डिटेल्स या पर्सनल जानकारी शेयर करने से बचें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed