{"_id":"69e12c040d23532bbb0cc55d","slug":"indian-oil-launches-indoor-solar-cooking-system-here-s-how-to-book-2026-04-17","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Surya Nutan: अब रसोई में नहीं होगा गैस-बिजली का झंझट, इंडियन ऑयल का सोलर कुकिंग सिस्टम हुआ लॉन्च, ऐसे करें बुक","category":{"title":"Tech Diary","title_hn":"टेक डायरी","slug":"tech-diary"}}
Surya Nutan: अब रसोई में नहीं होगा गैस-बिजली का झंझट, इंडियन ऑयल का सोलर कुकिंग सिस्टम हुआ लॉन्च, ऐसे करें बुक
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jagriti
Updated Fri, 17 Apr 2026 07:06 AM IST
सार
Surya Nutan Indian Oil: क्या आप रसोई में बढ़ते गैस सिलिंडर के खर्च और बिजली के भारी बिल से परेशान है? तो अब आपके किचन में खाना पकाने का एक ऐसा तरीका आने वाला है, जो न सिर्फ सौर ऊर्जा से चलेगा, बल्कि बादल या धूप न निकलने पर बिजली का बैकअप भी देगा। इस लेख में जानिए कि क्या है यह तकनीक? कैसे काम करती है? और आप इसे अपने घर में कैसे ला सकते हैं?
Indoor solar cooking system: इंडियन ऑयल की ओर से विकसित सूर्य नूतन एक इंडोर सोलर कुकिंग सिस्टम है। यह आपकी छत पर लगे सोलर पैनल से जुड़ा होता है और सीधे किचन में रखे कुकटॉप को बिजली देता है। इसकी सबसे बड़ी खूबी यह है कि यह पूरी तरह सौर ऊर्जा पर काम करता है, लेकिन जरूरत पड़ने पर बिजली से भी चल सकता है। यह तीन अलग-अलग मॉडल्स में उपलब्ध है और इसकी प्री-बुकिंग शुरू हो चुकी है।
Trending Videos
2 of 4
सोलर कुकिंग सिस्टम लॉन्च
- फोटो : iocl
How to book Surya Nutan: कैसे काम करता है सूर्य नूतन?
देखिए पारंपरिक सोलर कुकर में हमें खाना पकाने के लिए उसे धूप में ले जाना पड़ता था, जो काफी परेशानी भरा होता था। सूर्य नूतन इस समस्या का स्मार्ट हल है:
ये आपकी छत पर लगे सोलर पैनल एक केबल के जरिए किचन में रखे कुकटॉप से जुड़ते हैं। इसमें आपको खाना बनाने के लिए बाहर जाने की जरूरत नहीं, आप इसे अपनी रसोई में ही इस्तेमाल करते हैं।
ऐसे में कई लोग सोचते हैं कि बारिश या बादल में यह कैसे काम करेगा? आपको बता दें कि यह हाइब्रिड सिस्टम है। अगर धूप कम है, तो यह बिजली की मदद से भी काम कर सकता है। यानी आपकी रसोई कभी नहीं रुकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 4
सोलर कुकिंग सिस्टम लॉन्च
- फोटो : iocl
Benefits of solar cooker: किफायती और सुरक्षित
इंडियन ऑयल ने इसे आम जनता की जरूरत को ध्यान में रखते हुए तैयार किया है:
मॉडल और कीमतें: यह तीन मॉडल्स में आता है। बेस मॉडल की कीमत करीब 12,000 रुपये से शुरू होती है, जबकि प्रीमियम मॉडल 23,000 रुपये का है, जो 4 लोगों के परिवार के लिए पर्याप्त है।
4 of 4
सोलर कुकिंग सिस्टम लॉन्च
- फोटो : iocl
स्टेप्स में जानें प्री-बुकिंग का तरीका
सबसे पहले इंडियन ऑयल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
फिर फॉर्म में अपना नाम, ईमेल आईडी और परिवार के सदस्यों की संख्या दर्ज करें।
इसके बाद आपको यह बताना होगा कि आपको सिंगल बर्नर चाहिए या डबल बर्नर कुकटॉप।
सभी जानकारी भरने के बाद फॉर्म सबमिट कर दें, आपकी प्री-बुकिंग प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह न केवल पर्यावरण को बचाने के लिए एक बड़ा कदम है, बल्कि भविष्य में आपके कुकिंग खर्च को लगभग खत्म कर देने वाली तकनीक भी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।