सब्सक्राइब करें

अब 28 नहीं पूरे 30 दिन का मिलेगा फायदा: एयरटेल ने 12 प्लान्स की वैलिडिटी बढ़ाई, भरपूर डेटा के साथ फ्री OTT

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Nitish Kumar Updated Wed, 15 Apr 2026 06:40 PM IST
सार

टेलीकॉम कंपनी Airtel ने अपने ग्राहकों के लिए बड़ा बदलाव किया है। अब 28 दिन की जगह पूरे 30 दिन की वैलिडिटी वाले रिचार्ज प्लान्स पेश किए गए हैं। इन प्लान्स में ज्यादा डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और OTT बेनिफिट्स का फायदा भी मिलेगा।

विज्ञापन
airtel increases validity to 30 days in 12 plans benefits price details
AIRTEL - फोटो : AIRTEL
Airtel ने अपने प्रीपेड यूजर्स के लिए रिचार्ज प्लान्स में अहम बदलाव किया है। अब कंपनी 28 दिन की जगह पूरे 30 दिन की वैलिडिटी वाले प्लान्स ऑफर कर रही है। इससे यूजर्स को हर महीने बार-बार रिचार्ज कराने की परेशानी से छुटकारा मिलेगा और सालभर में कुल खर्च भी कम हो सकता है।


379 रुपये वाला प्लान
Airtel का 379 रुपये वाला प्लान एक संतुलित विकल्प के तौर पर सामने आता है। इस प्लान में यूजर्स को रोजाना 2GB डेटा मिलता है। इसके साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और हर दिन 100 SMS की सुविधा दी जाती है। इसके अलावा, एडोब प्रीमियम, Airtel म्यूजिक, हेलो ट्यून्स और गूगल वन का 30GB क्लाउड स्टोरेज जैसे अतिरिक्त फायदे भी मिलते हैं, जो इसे और आकर्षक बनाते हैं।
Trending Videos
airtel increases validity to 30 days in 12 plans benefits price details
Airtel - फोटो : एयरटेल
429 रुपये वाला प्लान
अगर आपको ज्यादा इंटरनेट की जरूरत रहती है, तो 429 रुपये वाला प्लान बेहतर विकल्प हो सकता है। इसमें रोजाना 2.5GB डेटा दिया जाता है। साथ ही अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS प्रतिदिन मिलते हैं। इस प्लान की खासियत 5G नेटवर्क सपोर्ट और Airtel Xstream Play का एक्सेस है, जो एंटरटेनमेंट को और बेहतर बनाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
airtel increases validity to 30 days in 12 plans benefits price details
एयरटेल रिचार्ज - फोटो : एआई जनरेटेड
589 और 605 रुपये प्लान
Airtel ने ज्यादा डेटा इस्तेमाल करने वालों के लिए 589 और 605 रुपये के प्लान भी पेश किए हैं। 589 रुपये वाले प्लान में 50GB डेटा मिलता है, जबकि 605 रुपये वाले प्लान में 60GB डेटा दिया जाता है। दोनों प्लान्स में 30 दिन की वैलिडिटी, अनलिमिटेड कॉलिंग और 300 SMS शामिल हैं। ये प्लान खासतौर पर उन यूजर्स के लिए हैं जो वीडियो स्ट्रीमिंग, ऑनलाइन गेमिंग या वर्क-फ्रॉम-होम के लिए ज्यादा इंटरनेट इस्तेमाल करते हैं।
airtel increases validity to 30 days in 12 plans benefits price details
Airtel - फोटो : PTI
279 रुपये का एंटरटेनमेंट प्लान
Airtel का 279 रुपये वाला प्लान खासतौर पर OTT प्लेटफॉर्म्स पसंद करने वाले यूजर्स के लिए तैयार किया गया है। इसमें डेटा केवल 1GB मिलता है, लेकिन Netflix, JioHotstar, Zee और Airtel Xstream Play जैसे कई प्लेटफॉर्म्स का एक्सेस दिया जाता है।
विज्ञापन
airtel increases validity to 30 days in 12 plans benefits price details
Airtel - फोटो : Social Media
डेटा वाउचर और OTT प्लान्स में भी बदलाव
  • Airtel ने अपने डेटा वाउचर और OTT बेनिफिट्स वाले प्लान्स की वैलिडिटी को भी 30 दिन कर दिया है।
  • 48 रुपये वाले प्लान में 1GB डेटा के साथ JioHotstar मोबाइल सब्सक्रिप्शन मिलता है। वहीं 100 रुपये वाले प्लान में 6GB डेटा के साथ JioHotstar मोबाइल और टीवी एक्सेस दिया जाता है।
  • 161 रुपये वाला प्लान 12GB डेटा देता है, जबकि 195 रुपये वाले प्लान में 12GB डेटा के साथ JioHotstar और Airtel Xstream Play का एक्सेस शामिल है।
  • 361 रुपये वाला प्लान 50GB डेटा और 3 महीने का OTT सब्सक्रिप्शन देता है, जो ज्यादा डेटा इस्तेमाल करने वालों के लिए बेहतर विकल्प बनता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed