सब्सक्राइब करें

Airtel: एयरटेल का ₹1599 वाला ब्रॉडबैंड प्लान क्या वाकई है पैसा वसूल? 22+ OTT के साथ मिलती है 300Mbps की स्पीड

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Nitish Kumar Updated Wed, 15 Apr 2026 10:26 AM IST
सार

एयरटेल का ₹1599 वाला ब्रॉडबैंड प्लान मनोरंजन और हाई-स्पीड इंटरनेट का एक टोटल पैकेज है। इसमें न केवल 300 Mbps की तूफानी रफ्तार मिलती है, बल्कि नेटफ्लिक्स और डिज्नी+ हॉटस्टार समेत 22 से ज्यादा OTT एप्स का एक्सेस भी मिलता है, जो इसे प्रीमियम यूजर्स के लिए खास बनाता है।

विज्ञापन
airtel 1599 broadband plan benefits ott speed details tech news hindi
एयरटेल ब्रोडबैंड प्लान - फोटो : एयरटेल
Bharti Airtel ने अपने ग्राहकों के लिए ₹1599 का ब्रॉडबैंड प्लान पेश किया है, जो लगभग हर टेलीकॉम सर्कल में उपलब्ध है। यह प्लान कंपनी के Fiber और AirFiber दोनों यूजर्स के लिए दिया जा रहा है। अगर आपके इलाके में Fiber और AirFiber दोनों मौजूद हैं, तो Fiber कनेक्शन चुनना ज्यादा बेहतर रहता है, क्योंकि इसमें ज्यादा डेटा और ज्यादा भरोसेमंद कनेक्टिविटी मिलती है।
Trending Videos
airtel 1599 broadband plan benefits ott speed details tech news hindi
मिलती है 300Mbps की स्पीड - फोटो : X
300Mbps स्पीड और अनलिमिटेड डेटा का फायदा
इस प्लान के साथ यूजर्स को 300Mbps की हाई डाउनलोड स्पीड मिलती है, जो भारी इंटरनेट यूज के लिए काफी तेज मानी जाती है। कंपनी इसे अनलिमिटेड डेटा प्लान बताती है, लेकिन इसमें एक हाई-स्पीड लिमिट तय होती है। Fiber यूजर्स के लिए यह लिमिट 3.3TB है, जबकि AirFiber में यह सिर्फ 1TB तक सीमित है। यही वजह है कि Fiber कनेक्शन को ज्यादा प्राथमिकता देने की सलाह दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
airtel 1599 broadband plan benefits ott speed details tech news hindi
22+ OTT प्लेटफॉर्म का एक्सेस - फोटो : अमर उजाला
22+ OTT प्लेटफॉर्म का भी एक्सेस
इस प्लान की सबसे बड़ी खासियत इसमें मिलने वाले OTT बेनिफिट्स हैं। यूजर्स को Netflix, Apple TV+, Prime Video, ZEE5 और JioHotstar जैसे प्लेटफॉर्म्स का एक्सेस मिलता है।
ये सभी सर्विसेस Airtel Xstream Play Premium के जरिए एक ही लॉगिन में उपलब्ध कराई जाती हैं, जिससे यूजर्स को अलग-अलग सब्सक्रिप्शन लेने की जरूरत नहीं पड़ती। इसके अलावा, इस प्लान में Adobe Express Premium का एक साल का सब्सक्रिप्शन (करीब ₹4000 की कीमत) और Google One का एक्सेस भी शामिल है।

350+ लाइव टीवी चैनल्स भी शामिल
OTT के अलावा, इस प्लान में 350 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल्स का भी एक्सेस दिया जाता है। इससे यूजर्स को एंटरटेनमेंट के लिए अलग से DTH कनेक्शन की जरूरत नहीं पड़ती।
airtel 1599 broadband plan benefits ott speed details tech news hindi
कई यूजर्स के लिए महंगा - फोटो : AI
कई यूजर्स के लिए महंगा
इस प्लान की कीमत ₹1599 है, लेकिन इसमें 18% GST जोड़ने के बाद यूजर्स को ज्यादा भुगतान करना होगा। हालांकि, यह प्लान फीचर्स के मामले में काफी दमदार है, लेकिन सच्चाई यह है कि ज्यादातर यूजर्स के लिए यह महंगा साबित हो सकता है।

300Mbps स्पीड और इतने सारे OTT बेनिफिट्स हर यूजर के लिए जरूरी नहीं होते। इसलिए, अगर आपकी जरूरत बेसिक ब्राउजिंग, स्ट्रीमिंग या वर्क फ्रॉम होम तक सीमित है, तो यह प्लान आपके बजट के हिसाब से ज्यादा महंगा लग सकता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed