सब्सक्राइब करें

‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का इंस्टाग्राम पर तहलका: 5 दिन में 1.20 करोड़ फॉलोअर्स! BJP भी पीछे छूटी

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Nitish Kumar Updated Thu, 21 May 2026 12:44 PM IST
सार

CJP Instagram Followers: सोशल मीडिया की दुनिया में कब क्या वायरल हो जाए, कोई नहीं जानता। इन दिनों इंस्टाग्राम पर 'कॉकरोच जनता पार्टी' नाम के एक पेज ने तहलका मचा रखा है। महज 5 दिनों में 1.20 करोड़ फॉलोअर्स का आंकड़ा पार कर इसने देश की सबसे बड़ी पार्टी बीजेपी को भी पछाड़ दिया है। आइए जानते हैं कॉकरोच पार्टी इंटरनेट पर इतनी वायरल क्यों हो रही है।

विज्ञापन
cockroach janta party instagram viral followers cross 1 crore in 5 days
कॉकरोच पार्टी के तेजी से बढ़ रहे फॉलोअर्स - फोटो : CJP (इंस्टाग्राम)
कॉकरोच जनता पार्टी (Cockroach Janta Party) ने इंटरनेट पर भूचाल ला दिया है। सोशल मीडिया पर महज 5 दिन पहले बनी इस काल्पनिक पॉलिटिकल पार्टी के फॉलोअर्स करोड़ों में पहुंच चुके हैं। इतना ही नहीं इंस्टाग्राम (Instagram) पर फॉलोअर्स के मामले में इसने देश की सबसे बड़ी पॉलिटिकल पार्टी भारतीय जनता पार्टी (BJP) तक को पीछे छोड़ दिया है। इसके फॉलोअर्स बढ़ने की रफ्तार ने सोशल मीडिया के सभी दिग्गजों को चौंका दिया है। आइए जानते हैं क्यों ये पार्टी सोशल मीडिया पर इतना ट्रेंड कर रही है।
cockroach janta party instagram viral followers cross 1 crore in 5 days
इंस्टाग्राम पेज पर आई फॉलोअर्स की सुनामी - फोटो : एक्स/@Cockroach4India
इंस्टाग्राम पेज पर आई फॉलोअर्स की सुनामी
कॉकरोच जनता पार्टी का इंस्टाग्राम पेज 16 मई को लाइव हुआ था, जिसके महज 48 घंटों के अंदर इस पेज ने 5.5 लाख फॉलोअर्स का आंकड़ा पार कर लिया था। इसके बाद तो जैसे इसकी रफ्तार को पंख लग गए। तीसरे दिन तक यह संख्या 62 लाख हो गई। और देखते ही देखते महज चार दिनों में फॉलोअर्स की गिनती 1.05 करोड़ को पार कर गई। 21 मई को सोशल मीडिया पर इस पार्टी को बने हुए 5 दिन हो गए हैं और इंस्टाग्राम पेज पर फॉलोअर्स की संख्या 1.21 करोड़ तक पहुंच गई है। हैरानी की बात ये है कि हर मिनट फॉलोअर्स की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है।
Trending Videos
cockroach janta party instagram viral followers cross 1 crore in 5 days
बीजेपी के आधिकारिक अकाउंट को पछाड़ा - फोटो : CJP
बीजेपी के आधिकारिक अकाउंट को पछाड़ा
इस काल्पनिक पार्टी की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसने भारतीय जनता पार्टी (BJP) को भी पीछे छोड़ दिया है। एक तरफ जहां इंस्टाग्राम पर बीजेपी के आधिकारिक पेज के लगभग 87 लाख फॉलोअर्स हैं। वहीं, 'कॉकरोच जनता पार्टी' 1.21 करोड़ फॉलोअर्स के साथ बहुत आगे निकल चुकी है।

क्या है कॉकरोच जनता पार्टी?
दरअसल, कॉकरोच जनता पार्टी की शुरुआत उस वक्त हुई जब भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत का एक बयान वायरल हुआ, जिसमें बेरोजगार युवाओं की तुलना कॉकरोच से किए जाने की बात सामने आई। इसके बाद अभिजीत दीपके नाम के शख्स ने 16 मई को इस मजाकिया पार्टी की शुरुआत की।

देखते ही देखते यह पार्टी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। खासकर जेन जी के बीच यह एक नया इंटरनेट ट्रेंड बन चुका है। इंस्टाग्राम रील्स और मीम्स में लोग मजाकिया अंदाज में खुद को पार्टी लीडर बनने के योग्य बता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
cockroach janta party instagram viral followers cross 1 crore in 5 days
करोड़ों में आ रहे हैं व्यूज - फोटो : एक्स
करोड़ों में आ रहे हैं व्यूज
इस पेज ने इंस्टाग्राम पर कुछ छोटे-छोटे वीडियो पोस्ट किए हैं। इन वीडियोज का रिस्पॉन्स इतना तगड़ा है कि व्यूज 1 करोड़ तक पहुंच चुके हैं। हालांकि, एक परिपक्व नजरिए से देखें, तो इतने सारे फॉलोअर्स का मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि लोग असल में इस पार्टी का समर्थन कर रहे हैं। लेकिन एक बात तो तय है कि इस अकाउंट ने इंटरनेट पर लोगों का ध्यान खींचने में पूरी कामयाबी हासिल की है।
विज्ञापन
cockroach janta party instagram viral followers cross 1 crore in 5 days
क्या है कॉकरोच जनता पार्टी और कौन हैं इसे बनाने वाले अभिजीत दीपके? - फोटो : एक्स/@Cockroach4India
आखिर कैसे हुआ यह रातों-रात वायरल?
कॉकरोच पार्टी ने बहुत ही सटीक और छोटे वीडियो बनाकर पोस्ट किए। इन वीडियो में आम आदमी का गुस्सा, हंसी-मजाक और रोजमर्रा की जिंदगी की साफ झलक थी। वीडियो देखने वाले हर इंसान ने खुद को उस कंटेंट से गहराई से जुड़ा हुआ महसूस किया। इसी मजबूत जुड़ाव की वजह से वीडियो देखने का समय यानी वॉच टाइम काफी बढ़ गया। और यही वजह है कि यह पेज रातों-रात इंटरनेट का सबसे बड़ा सेंसेशन बन गया। 

फिलहाल यह साफ तौर पर कहना मुश्किल है कि इस अकाउंट के सभी फॉलोअर्स पूरी तरह से असली हैं या नहीं। दरअसल, वीडियो को वायरल करने के पीछे इंस्टाग्राम का एल्गोरिद्म काम करता है। अगर किसी नए वीडियो पर शुरुआत में ही काफी तेजी से लाइक, शेयर और कमेंट आ जाते हैं। तो इंस्टाग्राम खुद उस वीडियो को और ज्यादा लोगों तक भेजने लगता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed