सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Social Network ›   cockroach janta party new x account after block instagram followers bjp

CJP: X पर ब्लॉक होने के बाद 'कॉकरोच जनता पार्टी' ने बनाया नया हैंडल, पोस्ट कर विरोधियों पर कसा तंज

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Nitish Kumar Updated Thu, 21 May 2026 04:51 PM IST
विज्ञापन
सार

CJP New X Account: सोशल मीडिया पर तेजी से उभरी ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ एक बार फिर चर्चा में है। भारत में उसका पुराना X अकाउंट ब्लॉक होने के कुछ घंटों के भीतर ही नया अकाउंट सामने आ गया। नए हैंडल से पार्टी ने आलोचकों पर तंज कसा। इस पूरे घटनाक्रम ने इंटरनेट से लेकर राजनीति तक नई बहस छेड़ दी है।

cockroach janta party new x account after block instagram followers bjp
कॉकरोच पार्टी ने एक्स पर ब्लॉक होने के बाद बनाया नया अकाउंट - फोटो : एक्स/CJP
विज्ञापन

विस्तार

गुरुवार को भारत में 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) का मूल एक्स (X) अकाउंट ब्लॉक कर दिया गया था। हालांकि, कुछ ही घंटों के भीतर इस समूह से जुड़ा एक नया अकाउंट सामने आ गया। वापसी के बाद नए अकाउंट से आलोचकों को जवाब देते हुए दो पोस्ट किए गए। एक पोस्ट में लिखा गया, "क्या आपको लगा कि आप हमसे छुटकारा पा लेंगे?" वहीं दूसरे पोस्ट में एक स्क्रीनशॉट शेयर किया गया। इसमें बीजेपी और कॉकरोच पार्टी के इंस्टाग्राम फॉलोअर्स की तुलना की गई थी। इसके कैप्शन में लिखा गया कि यही हमारे ब्लॉक होने की असली वजह है।


सोशल मीडिया पर तेजी से बढ़ी लोकप्रियता
कॉकरोच पार्टी सोशल मीडिया पर तेजी से लोकप्रिय हो रही है। इसके नए एक्स अकाउंट पर 26 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स दिख रहे हैं। वहीं, इंस्टाग्राम पर सिर्फ 5 दिन में इसके फॉलोअर्स की संख्या 1.2 करोड़ (12 मिलियन) को पार कर गई है। इस आंकड़े के साथ उसने बीजेपी के आधिकारिक अकाउंट को पीछे छोड़ दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Trending Videos


बीजेपी के वर्तमान में लगभग 87 लाख फॉलोअर्स हैं। हालांकि, 1.3 करोड़ फॉलोअर्स के साथ कांग्रेस अभी भी आगे है, जबकि आम आदमी पार्टी इस सूची में काफी पीछे है। CJP खुद को युवाओं का एक राजनीतिक मोर्चा बताती है। इस समूह का नारा "धर्मनिरपेक्ष, समाजवादी, लोकतांत्रिक और आलसी" रखा गया है।
 

क्या है कॉकरोच जनता पार्टी?
दरअसल, कॉकरोच जनता पार्टी की शुरुआत उस वक्त हुई जब भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत का एक बयान वायरल हुआ, जिसमें बेरोजगार युवाओं की तुलना कॉकरोच से किए जाने की बात सामने आई। इसके बाद अभिजीत दीपके नाम के शख्स ने 16 मई को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के जरिए इस पार्टी की शुरुआत की।

यह भी पढ़ें: ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का इंस्टाग्राम पर तहलका: 5 दिन में 1.20 करोड़ फॉलोअर्स! BJP भी पीछे छूटी

देखते ही देखते यह पार्टी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। खासकर जेन जी (GenZ) के बीच यह एक नया इंटरनेट ट्रेंड बन चुका है। इंस्टाग्राम रील्स और मीम्स में लोग मजाकिया अंदाज में खुद को पार्टी लीडर बनने के योग्य बता रहे हैं।



करोड़ों में आ रहे हैं व्यूज
इस पेज ने इंस्टाग्राम पर कुछ छोटे-छोटे वीडियो पोस्ट किए हैं। इन वीडियोज का रिस्पॉन्स इतना तगड़ा है कि व्यूज 1 करोड़ तक पहुंच चुके हैं। हालांकि, एक परिपक्व नजरिए से देखें, तो इतने सारे फॉलोअर्स का मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि लोग असल में इस पार्टी का समर्थन कर रहे हैं। लेकिन एक बात तो तय है कि इस अकाउंट ने इंटरनेट पर लोगों का ध्यान खींचने में पूरी कामयाबी हासिल की है।

आखिर कैसे हुआ रातों-रात वायरल?
कॉकरोच पार्टी ने बहुत ही सटीक और छोटे वीडियो बनाकर पोस्ट किए। इन वीडियो में आम आदमी का गुस्सा, हंसी-मजाक और रोजमर्रा की जिंदगी की साफ झलक थी। वीडियो देखने वाले हर इंसान ने खुद को उस कंटेंट से गहराई से जुड़ा हुआ महसूस किया। इसी मजबूत जुड़ाव की वजह से वीडियो देखने का समय यानी वॉच टाइम काफी बढ़ गया। और यही वजह है कि यह पेज रातों-रात इंटरनेट का सबसे बड़ा सेंसेशन बन गया। 

फिलहाल यह साफ तौर पर कहना मुश्किल है कि इस अकाउंट के सभी फॉलोअर्स पूरी तरह असली हैं या नहीं। दरअसल, वीडियो को वायरल करने के पीछे इंस्टाग्राम का एल्गोरिद्म काम करता है। अगर किसी नए वीडियो पर शुरुआत में ही काफी तेजी से लाइक, शेयर और कमेंट आ जाते हैं। तो इंस्टाग्राम खुद उस वीडियो को और ज्यादा लोगों तक भेजने लगता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed