फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Instagram: क्या इंस्टाग्राम पर 'ग्रे टिक' आने के बाद घट गई रीच? जानिए इस अपडेट से क्यों परेशान हैं यूजर्स?

Tue, 25 Aug 2026 02:40 PM IST
नीतीश कुमार टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Tue, 25 Aug 2026 02:40 PM IST
सार

Instagram Grey Tick: इंस्टाग्राम पर कई यूजर्स के प्रोफाइल नाम के आगे अचानक 'ग्रे टिक' दिखने लगा है, जिससे लोग हैरान हैं। यह टिक दिखाई देने के बाद कई यूजर्स अपनी रीच घटने का दावा कर रहे हैं। क्या यह नया वेरिफिकेशन बैज है या इसका रीच घटने से कोई नाता है? इस खबर में जानिए...

विज्ञापन
instagram grey tick meaning meta verified subscription reach impact
इंस्टाग्राम पर ग्रे टिक से परेशान हैं यूजर्स - फोटो : इंस्टाग्राम
अगर आप भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Instagram का नियमित इस्तेमाल करते हैं, तो हो सकता है कि हाल ही में आपके यूजरनेम के पास एक हल्का स्लेटी यानी 'ग्रे टिक' दिखाई दिया हो। इस नए सिंबल को देखकर कई यूजर्स असमंजस में हैं और समझ नहीं पा रहे हैं कि यह अचानक उनकी प्रोफाइल पर क्यों दिख रहा है। वहीं, कई यूजर्स दावा कर रहे हैं कि ये टिक आने के बाद उनके कंटेंट की रीच (पहुंच) घट गई है। इंटरनेट पर इसे लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। आइए समझते हैं कि इस ग्रे टिक के पीछे की असली वजह क्या है।
instagram grey tick meaning meta verified subscription reach impact
इसलिए दिख रहा है ग्रे टिक - फोटो : अमर उजाला

क्या यह कोई नया वेरिफिकेशन बैज है?

सबसे पहले यह जान लेना जरूरी है कि यह ग्रे टिक कोई आधिकारिक वेरिफिकेशन बैज नहीं है। दरअसल, यह मेटा वेरिफाइड सब्सक्रिप्शन के लिए दिया गया एक सिंबल (संकेत) है। इसका सीधा मतलब यह है कि आपका अकाउंट पेड वेरिफिकेशन के लिए एलिजिबल है। जब कोई यूजर इस टिक पर टैप करता है, तो उसे मेटा वेरिफाइड प्लान लेने का विकल्प दिखाई देता है। सब्सक्रिप्शन लेने और प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रोफाइल पर सामान्य नीला (Blue) टिक मिल जाता है।
instagram grey tick meaning meta verified subscription reach impact
फॉलोअर्स को नहीं दिखता है ये टिक - फोटो : AI

क्या आपके फॉलोअर्स को भी दिख रहा है यह टिक?

अगर आपको लग रहा है कि आपकी प्रोफाइल पर आने वाला हर शख्स यह निशान देख रहा है, तो ऐसा बिल्कुल नहीं है। यह ग्रे टिक सिर्फ यूजर को ही दिखाई देता है, उसके फॉलोअर्स को नहीं। आपके फॉलोअर्स या अन्य विजिटर्स को आपकी प्रोफाइल पहले की तरह ही सामान्य नजर आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
instagram grey tick meaning meta verified subscription reach impact
पोस्ट की रीच कम होने का दावा - फोटो : meta

क्या ग्रे टिक आने से घट रही है पोस्ट्स की रीच?

सोशल मीडिया पर कुछ क्रिएटर्स और यूजर्स यह दावा कर रहे हैं कि अकाउंट पर ग्रे टिक दिखने के बाद उनकी रील्स और पोस्ट्स के व्यूज अचानक कम हो गए हैं। हालांकि, इंस्टाग्राम या उसकी मूल कंपनी मेटा की ओर से ऐसा कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है जो यह साबित करे कि ग्रे टिक और रीच में गिरावट का आपस में कोई संबंध है। इसलिए इसे रीच कम होने की वजह मान लेना सही नहीं होगा।
विज्ञापन
instagram grey tick meaning meta verified subscription reach impact
ऐसे बढ़ाएं व्यूज - फोटो : FREEPIK

व्यूज कम होने पर क्या करें?

अगर आपको लगता है कि आपकी रील्स पर पहले जैसे व्यूज नहीं आ रहे हैं, तो परेशान होने के बजाय इन बातों पर ध्यान दें:
  • इंस्टाग्राम इंसाइट्स की मदद से अपनी हालिया रील्स और पोस्ट्स के इनसाइट्स चेक करें।
  • ऑडियंस रिटेंशन से समझें कि लोग आपकी वीडियो को कितने समय तक देख रहे हैं और किस पॉइंट पर वीडियो स्किप कर रहे हैं।
  • पोस्ट्स की रीच बढ़ाने के लिए कंटेंट की क्वालिटी में सुधार करना भी जरूरी है। 
  • सोशल मीडिया का एल्गोरिदम कई फैक्टर्स पर काम करता है। ट्रेंडिंग टॉपिक्स, बेहतर एडिटिंग और ऑडियंस की पसंद के हिसाब से पोस्ट करने पर ध्यान दें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed