फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Social Network ›   china humanoid robot faces seizure malfunction beijing robot conference 2026 viral video

Robot: रोबोट को ये क्या हुआ? जमीन पर गिरकर करने लगा ऐसी हरकत कि डर गए लोग, देखें वायरल वीडियो

Fri, 21 Aug 2026 02:55 PM IST
नीतीश कुमार टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Fri, 21 Aug 2026 02:55 PM IST
सार

Beijing Robot Malfunction: चीन की राजधानी बीजिंग (Beijing) में आयोजित वर्ल्ड रोबोट कॉन्फ्रेंस 2026 के दौरान एक ह्यूमनॉइड रोबोट अचानक बेकाबू हो गया। वह जमीन पर गिरकर जोर-जोर से हाथ-पैर पटकने लगा। ऑपरेटरों को इसे काबू करने में भारी मशक्कत करनी पड़ी, जिसका वीडियो अब वायरल है।

विज्ञापन
china humanoid robot faces seizure malfunction beijing robot conference 2026 viral video
प्रदर्शनी के दौरान नियंत्रण से बाहर हुआ रोबोट - फोटो : एक्स (X)

विस्तार

तकनीक की दुनिया कितनी भी आगे क्यों न निकल जाए, मशीनें कभी-कभी अपनी खामिया दिखा ही देती हैं। चीन की राजधानी बीजिंग में चल रहे 'वर्ल्ड रोबोट कॉन्फ्रेंस 2026' में कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला। यहां दर्शकों के सामने एक अत्याधुनिक ह्यूमनॉइड रोबोट अचानक से बेकाबू हो गया। इस घटना ने वहां मौजूद दर्शकों को हैरान करने के साथ-साथ थोड़ा डरा भी दिया।
विज्ञापन

कनेक्शन टूटने से बिगड़ा संतुलन

दरअसल, इस बड़े इवेंट में दुनिया भर के सामने रोबोटिक्स के नए चमत्कारों का प्रदर्शन किया जा रहा था। इसी दौरान एक प्रदर्शनकारी रोबोट का अपने रिमोट कंट्रोल से अचानक कनेक्शन टूट गया। संपर्क टूटते ही मशीन ने अपना संतुलन पूरी तरह खो दिया और वह अपनी पीठ के बल जमीन पर धड़ाम से गिर पड़ा।
विज्ञापन


गिरने के बाद रोबोट ने हवा में जोर-जोर से अपने हाथ-पैर मारने शुरू कर दिए। यह देखकर ऐसा लग रहा था कि मानो उसे दौरे पड़ रहे हों और वह दर्द से तड़प रहा हो। कुछ दर्शकों को लगा जैसे कोई छोटा बच्चा अपनी किसी जिद को लेकर जमीन पर लेटकर नखरे दिखा रहा हो। रोबोट की यह अजीबोगरीब हरकत देखकर दर्शक दंग रह गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

देखें वीडियो

कंट्रोल करने में इंजीनियरों के छूटे पसीने

इस घटना के बाद वहां अफरातफरी का माहौल बन गया। रोबोट को शांत करने के लिए कंपनी के कई ऑपरेटर और इंजीनियर तुरंत दौड़ पड़े। सबसे हैरानी की बात यह रही कि वे उस मशीन की पावर तुरंत बंद नहीं कर पा रहे थे। इसके बजाय, इंजीनियरों को उस बेकाबू रोबोट को काबू में करने के लिए उसे जबरन जमीन पर दबाकर रखना पड़ा।

सोशल मीडिया पर लोगों ने लिए मजे

रोबोट के इस ड्रामे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और इंटरनेट यूजर्स इस पर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने तंज कसते हुए लिखा, "क्या रोबोट को पकड़कर रखना ही इनकी तकनीक है? क्या इनके पास इसे तुरंत बंद करने के लिए कोई स्विच नहीं है? यह वाकई चिंताजनक है।" वहीं एक अन्य यूजर ने मजे लेते हुए कहा, "यह बिल्कुल किसी छोटे बच्चे के नखरे जैसा लग रहा है।"

वहीं, एक अन्य यूजर ने कमेंट में लिखा, "यह हमें याद दिलाता है कि सबसे आधुनिक रोबोट्स को भी बंद करने के लिए आखिरकार एक इंसान की ही जरूरत होती है।" 

बता दें कि 'वर्ल्ड रोबोट कॉन्फ्रेंस' का आयोजन एआई और रोबोटिक्स की नई तकनीकों को बढ़ावा देने के लिए किया जाता है। लेकिन, इस बेकाबू रोबोट ने यह साबित कर दिया है कि इन मशीनों को अभी भी और बेहतर बनाने की जरूरत है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed