फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Tech Tips in Hindi ›   How to Stop Apps Tracking Your Location on Android and iPhone Change These Privacy Settings Now

आपकी हर लोकेशन पर है फोन की नजर: एंड्रॉइड और आईफोन में कैसे बंद करें ट्रैकिंग? तुरंत बदलें ये सेटिंग्स

Sat, 31 Oct 2026 01:59 PM IST
कुलदीप शर्मा टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुलदीप शर्मा Updated Sat, 31 Oct 2026 01:59 PM IST
सार

क्या आपका स्मार्टफोन हर वक्त आपकी लोकेशन ट्रैक कर रहा है? कई ऐप्स आपकी गतिविधियों पर नजर रख सकते हैं। लेकिन एक छोटी सी सेटिंग बदलकर आप इस ट्रैकिंग को रोक सकते हैं। जानिए Android और iPhone में इसका तरीका क्या है?

विज्ञापन
How to Stop Apps Tracking Your Location on Android and iPhone Change These Privacy Settings Now
प्रतीकात्म इमेज - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

आज स्मार्टफोन हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। हम फोन से खरीदारी करते हैं, रास्ते खोजते हैं, खाना ऑर्डर करते हैं और सोशल मीडिया भी इस्तेमाल करते हैं। इन कामों के दौरान कई ऐप्स हमारी लोकेशन की जानकारी मांगते हैं। अक्सर लोग बिना ज्यादा सोचे इस अनुमति को स्वीकार कर लेते हैं। इससे ऐप्स को यह पता चल सकता है कि हम कहां रहते हैं, कहां काम करते हैं और किन जगहों पर अक्सर जाते हैं। हालांकि एंड्रोइड और आईफोन दोनों में कुछ ऐसी सेटिंग्स मौजूद हैं, जिनकी मदद से आप लोकेशन शेयरिंग को नियंत्रित कर सकते हैं।

विज्ञापन

iPhone यूजर्स ऐसे बंद करें लोकेशन एक्सेस

अगर आप iPhone इस्तेमाल करते हैं, तो सबसे पहले Settings में जाएं। यहां Privacy & Security पर टैप करके Location Services खोलें। इसके बाद आपके सामने उन सभी ऐप्स की लिस्ट आ जाएगी, जिन्हें लोकेशन की अनुमति मिली हुई है। अब जिस ऐप की लोकेशन एक्सेस बदलनी है, उस पर टैप करें। यहां Never, Ask Next Time Or When I Share, While Using the App और Always जैसे विकल्प मिलेंगे। ज्यादातर ऐप्स के लिए While Using the App चुनना बेहतर है। इससे ऐप खुला रहने पर ही आपकी लोकेशन इस्तेमाल कर पाएगा। जिन ऐप्स को लोकेशन की जरूरत नहीं है उनके लिए Never चुन सकते हैं।

विज्ञापन


इसी स्क्रीन पर Precise Location का विकल्प भी मिलता है। इसे बंद करने पर ऐप को आपकी सटीक जगह के बजाय केवल अनुमानित लोकेशन मिलेगी। इसके अलावा Location Services के नीचे System Services में जाकर Significant Locations को भी बंद किया जा सकता है। यह फीचर उन जगहों का रिकॉर्ड रखता है जहां आप अक्सर जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Android फोन में कैसे बदलें सेटिंग्स?

Android यूजर्स Settings में जाकर Location और फिर App Location Permissions या App Permissions का विकल्प खोलें। अलग-अलग फोन में इसका नाम थोड़ा बदल सकता है। यहां उन ऐप्स की सूची मिलेगी जिन्हें लोकेशन की अनुमति दी गई है। किसी ऐप पर टैप करके Allow only while using the app, Ask every time या Don't allow चुन सकते हैं। साथ ही Use Precise Location को बंद करके ऐप को केवल अनुमानित लोकेशन देने का विकल्प भी मौजूद है। सभी ऐप्स के लिए लोकेशन अस्थायी रूप से रोकने के लिए Quick Settings में Location टाइल बंद कर सकते हैं।

सिर्फ ऐप्स की परमिशन बंद करना काफी नहीं

अगर आप Google Maps या दूसरी Google सेवाएं इस्तेमाल करते हैं, तो Google अकाउंट की सेटिंग्स भी जांचें। साथ ही ये जरूरी काम भी कर लें।

  • गूगल टाइमलाइन बंद करें: Google Maps खोलें, प्रोफाइल फोटो पर टैप करें और Timeline की सेटिंग में जाकर इसे बंद करें।
  • बेव एन्ड एप एक्टिविटी जांचें: Google Account के Data & Privacy सेक्शन में जाएं और Web & App Activity की सेटिंग देखें।
  • लोकेशन डेटा पर रखें नजर: अगर Web & App Activity चालू है, तो सर्च और ऐप इस्तेमाल के दौरान सामान्य लोकेशन और IP एड्रेस से जुड़ी जानकारी सेव हो सकती है।
  • प्राइवेसी के लिए जरूरी कदम: लोकेशन से जुड़ी जानकारी सेव होने से रोकने के लिए इन दोनों सेटिंग्स को अपनी जरूरत के अनुसार बंद करें।

लोकेशन बंद करने से क्या परेशानी होगी?

लोकेशन की अनुमति सीमित करने से कुछ सुविधाएं प्रभावित हो सकती हैं। जैसे नेविगेशन में सही रास्ता बताने, कैब या फूड डिलीवरी के लिए आपकी जगह पहचानने और स्थानीय मौसम अलर्ट देने में परेशानी आ सकती है। इसलिए हर ऐप की लोकेशन पूरी तरह बंद करने के बजाय जरूरत के हिसाब से अनुमति दें। सोशल मीडिया, शॉपिंग और गेमिंग ऐप्स की परमिशन समय-समय पर जरूर जांचें। जिन ऐप्स का इस्तेमाल नहीं करते, उन्हें फोन से हटा देना भी बेहतर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed