फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

करवाचौथ फोटो एडिटिंग प्रॉम्प्ट: छलनी-दीये वाली तस्वीर नहीं आई अच्छी? एआई से ऐसे सुधारें क्वालिटी, जानें तरीका

Thu, 29 Oct 2026 04:39 PM IST
जागृति शुक्ला टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जागृति शुक्ला Updated Thu, 29 Oct 2026 04:39 PM IST
सार

AI फोटो एडिटिंग: करवाचौथ पर कई बार कम रोशनी या कैमरे की क्वालिटी के चलते तस्वीरें धुंधली और खराब आ जाती हैं, लेकिन अब इसके लिए परेशान होने की जरूरत नहीं है। फ्री एआई  टूल्स की मदद से आप अपनी फोटो को बेहतर लुक दे सकते हैं और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट करने लायक बना सकते हैं। आइए जानते हैं, इसके लिए कौन-से एआई प्रॉम्प्ट्स का इस्तेमाल करना होगा।
 

विज्ञापन
Transform Low Light Karwa Chauth Clicks Into Social Media Masterpieces Using AI
करवा चौथ AI फोटो एडिटिंग प्रॉम्प्ट्स - फोटो : एआई जनरेटेड
अगर आप अपनी करवाचौथ की यादों को सहेज कर रखना चाहते हैं, लेकिन कई बार अंधेरे में फोटो खींचते समय चेहरे साफ नहीं दिखते, तस्वीर में दाने नजर आते हैं या दीये की रोशनी ठीक से कैप्चर नहीं हो पाती। ऐसे में महंगे फोन से खींची गई तस्वीर भी उम्मीद के मुताबिक नहीं आती।

अब ऐसी तस्वीरों को बेहतर बनाने के लिए हर बार फोटो एडिटिंग एप में घंटों बिताने की जरूरत नहीं है। चैटजीपीटी, जेमिनी या मेटा एआई टूल की मदद से आप उसमें फोटो अपलोड करके उसे सुधारने के लिए कह सकते हैं। सही प्रॉम्प्ट की मदद से तस्वीर की रोशनी, शार्पनेस और रंगों को बेहतर किया जा सकता है। हालांकि, नतीजे फोटो की मूल क्वालिटी और एआई टूल की क्षमता पर निर्भर करेंगे।

चैटजीपीटी, जेमिनी या मेटा एआई से कैसे सुधारें करवाचौथ की फोटो?
अगर आपकी फोटो मजेदार नहीं आई है, तो इसके लिए आप अपने स्मार्टफोन में चैटजीपीटी, जेमिनी या मेटा एआई एप खोल सकते हैं। चाहें तो ऐसा कोई दूसरा AI टूल भी इस्तेमाल कर सकते हैं, जिसमें फोटो अपलोड और एडिट करने की सुविधा मौजूद हो। इसके बाद नीचे बताए गए ये स्टेप्स फॉलो करें...
  • सबसे पहले एआई एप खोलें और प्लस वाले आइकन पर टैप करें।
  • गैलरी से वह फोटो चुनें, जिसे आप बेहतर बनाना चाहते हैं।
  • अब अपने प्रॉम्प्ट को पेस्ट करें और एआई के नतीजे का इंतजार करें।
  • तस्वीर तैयार होने के बाद उसे जांचें। जरूरत हो तो रोशनी, रंग या चेहरे की डिटेल्स में बदलाव के लिए नया निर्देश दें।
Trending Videos
Transform Low Light Karwa Chauth Clicks Into Social Media Masterpieces Using AI
करवा चौथ AI फोटो एडिटिंग प्रॉम्प्ट्स - फोटो : एआई जनरेटेड
1. पूजा की थाली वाली फोटो के लिए प्रॉम्प्ट
अगर आपने छलनी, पूजा की थाली और दीये के साथ क्लोज-अप तस्वीर खींची है, लेकिन फोटो में चेहरा साफ नहीं दिख रहा, तो यह प्रॉम्प्ट आजमा सकते हैं।

Restore and enhance this low-light Karwa Chauth close-up photo. Reduce digital noise, grain, and mild motion blur while preserving the person's original facial features, natural skin texture, and bindi. Add soft, warm golden lighting to the face that matches the diya's glow. Improve the details of the red traditional outfit, jewelry, puja thali, and decorated sieve. Keep the nighttime atmosphere natural, with a subtle cinematic background blur. Do not change the person's identity or add new objects.
Transform Low Light Karwa Chauth Clicks Into Social Media Masterpieces Using AI
करवा चौथ AI फोटो एडिटिंग प्रॉम्प्ट्स - फोटो : एआई जनरेटेड
2. छत पर कपल की तस्वीर के लिए प्रॉम्प्ट
चांद के दीदार के बाद अगर आप अपने पति या पत्नी के साथ ली गई तस्वीर में अगर चेहरों पर अंधेरा है या लाइट का रंग पीला नजर आ रहा है, तो इस प्रॉम्प्ट की मदद ले सकते हैं।

Enhance this dark nighttime couple photograph taken on a terrace during Karwa Chauth. Brighten both faces naturally while preserving their original facial features, expressions, and skin tones. Reduce image noise, correct the yellow color cast, and improve the details of traditional festive clothing and jewelry. Maintain realistic shadows and natural contrast, with a subtle moonlit background. Make the image sharp and polished for a festive social media post without making it look artificial.
विज्ञापन
विज्ञापन
Transform Low Light Karwa Chauth Clicks Into Social Media Masterpieces Using AI
करवा चौथ AI फोटो एडिटिंग प्रॉम्प्ट्स - फोटो : एआई जनरेटेड
3. दीये की रोशनी में खींची गई सोलो फोटो के लिए प्रॉम्प्ट
अगर आपने पूजा की थाली हाथ में लेकर तस्वीर खिंचवाई है, लेकिन कम रोशनी के कारण चेहरा या मेहंदी के डिजाइन साफ नहीं दिख रहे, तो यह प्रॉम्प्ट उपयोगी हो सकता है।

Improve this grainy, underexposed nighttime photograph of a woman holding a Karwa Chauth puja thali. Enhance facial clarity, especially around the eyes and natural expression, without smoothing or altering her skin unnaturally. Bring out the rich red tones of the saree, the details of mehendi on her hands, jewelry, and the warm reflections of the diya flame. Balance highlights and shadows, reduce noise, and create a crisp, realistic high-resolution finish. Preserve the original pose, face, and festive setting.
विज्ञापन
Transform Low Light Karwa Chauth Clicks Into Social Media Masterpieces Using AI
करवा चौथ AI फोटो एडिटिंग प्रॉम्प्ट्स - फोटो : एआई जनरेटेड
फोटो एडिट करते समय किन बातों का रखें ध्यान?
एआई से तस्वीर बेहतर बनाते समय चेहरे की पहचान, नैचुरल स्किन और कपड़ों के असली रंग बरकरार रखने का निर्देश देना होगा। अगर तस्वीर में पति-पत्नी दोनों हैं, तो प्रॉम्प्ट में साफ लिखें कि दोनों के चेहरे और भाव न बदलें। इसी तरह, एआई को तस्वीर में कोई नया व्यक्ति या दूसरी चीज जोड़ने से रोकने के लिए भी स्पष्ट निर्देश दिए जा सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed