{"_id":"6ae334f0ca757a2f35035f0f","slug":"samsung-w27-launch-price-specifications-8-inch-foldable-display-200mp-camera-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैमसंग W27 हुआ लॉन्च: 16GB रैम और धांसू प्रोसेसर वाले नए फोल्डेबल फोन ने उड़ाए होश, यहां पढ़ें स्पेसिफिकेशन्स","category":{"title":"Tech Diary","title_hn":"टेक डायरी","slug":"tech-diary"}}
सैमसंग W27 हुआ लॉन्च: 16GB रैम और धांसू प्रोसेसर वाले नए फोल्डेबल फोन ने उड़ाए होश, यहां पढ़ें स्पेसिफिकेशन्स
Thu, 29 Oct 2026 05:28 PM IST
नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नीतीश कुमार
Updated Thu, 29 Oct 2026 05:28 PM IST
सार
सैमसंग ने अपना नया लग्जरी फोल्डेबल स्मार्टफोन Samsung W27 लॉन्च कर दिया है। खासतौर पर चीनी बाजार के लिए पेश किया गया यह फोन गैलेक्सी Z फोल्ड 8 अल्ट्रा पर आधारित है। इस फोन में 8-इंच की बड़ी स्क्रीन, 200 मेगापिक्सल कैमरा और लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर मिलता है। आइए, इस महंगे और स्टाइलिश फोन के फीचर्स और कीमत के बारे में विस्तार से जानते हैं।
विज्ञापन
सैमसंग ने चीन में लॉन्च किया W27 फोल्डेबल फोन।
- फोटो : सैमसंग
विस्तार
अगर आपको लगता है कि फोल्डेबल स्मार्टफोन्स में अब कुछ नया देखने को नहीं मिलेगा, तो सैमसंग आपको गलत साबित करने आ गया है। कोरियाई टेक दिग्गज ने गुरुवार को अपने 'हार्ट ऑफ द वर्ल्ड' इवेंट में एक बेहद लग्जरी और एक्सक्लूसिव स्मार्टफोन Samsung W27 लॉन्च किया है। हालांकि, यह फोन खास तौर पर चीन के बाजार के लिए उतारा गया है, लेकिन इसके फीचर्स और लुक की चर्चा पूरी दुनिया में हो रही है। यह फोन कंपनी के फ्लैगशिप मॉडल Galaxy Z Fold 8 ङतूीो पर आधारित है।
डिजाइन और डिस्प्ले: प्रीमियम लुक का शानदार अहसास
सैमसंग W27 अपने लुक से ही किसी प्रीमियम डिवाइस होने का अहसास कराता है। इसमें एक शानदार टू-टोन डिजाइन दिया गया है, जिसका मिड-फ्रेम आकर्षक गोल्ड फिनिश के साथ आता है।
डिस्प्ले की बात करें, तो अंदर की तरफ 8-इंच की बड़ी QXGA+ (2,504 x 2,256 पिक्सल) 2X डायनामिक AMOLED फोल्डेबल स्क्रीन दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। वहीं, बाहर की तरफ 6.5-इंच की फुल-एचडी+ 2X डायनामिक AMOLED स्क्रीन दी गई है, जिसमें भी अंदर वाली स्क्रीन जैसे ही दमदार फीचर्स हैं।
विज्ञापन
Samsung W27: परफॉरमेंस का पावरहाउस
इस लग्जरी फोन को रफ्तार देने के लिए क्वालकॉम का खास Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर लगाया गया है। यह ऑक्टा-कोर चिपसेट भारी से भारी गेमिंग और मल्टीटास्किंग को मक्खन की तरह चलाता है। सॉफ्टवेयर के मोर्चे पर, यह लेटेस्ट एंड्रॉइड 17 पर आधारित One UI 9 पर काम करता है। फोन में 16GB तक की रैम और 1TB तक की विशाल स्टोरेज का सपोर्ट दिया गया है।
200MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप
फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए सैमसंग W27 में पीछे की तरफ तीन कैमरों का सेटअप है। इसका प्राइमरी सेंसर 200-मेगापिक्सल का है, जो ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) के साथ आता है। इसके साथ 50-मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा और 3x ऑप्टिकल जूम वाला 10-मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 10-मेगापिक्सल के दो कैमरे (एक अंदर और एक बाहरी स्क्रीन पर) मौजूद हैं।
5000mAh की बैटरी और फास्ट चार्जिंग
दिनभर बिना रुके काम करने के लिए फोन में 5,000mAh की दमदार बैटरी दी गई है, जो 45W की फास्ट वायर्ड चार्जिंग और 20W की वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। खुलने पर यह फोन सिर्फ 4.1mm पतला है और इसका कुल वजन महज 215 ग्राम है।
कितनी है Samsung W27 की कीमत?
फोन को दो स्टोरेज वेरिएंट में उतारा गया है। दोनों में 16GB रैम मिलती है, जबकि स्टोरेज के विकल्प अलग-अलग हैं।
- 16GB रैम + 512GB स्टोरेज: 18,999 चीनी युआन (करीब 2.72 लाख रुपये)
- 16GB रैम + 1TB स्टोरेज: 21,999 चीनी युआन (करीब 3.15 लाख रुपये)
Samsung W27: क्या भारत में लॉन्च होगा?
फिलहाल सैमसंग ने Samsung W27 को चीन के बाजार में ही पेश किया है। भारत में इसकी लॉन्चिंग या उपलब्धता को लेकर कंपनी ने कोई जानकारी नहीं दी है। इसलिए भारतीय ग्राहकों को इसकी कीमत और बिक्री से जुड़ी आधिकारिक घोषणा का इंतजार करना होगा।