फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Tech Diary ›   OpenAI Dots AI Agent Arrives iMessage and RCS, Text, Voice, Photo Tasks Made Effortless

iMessage और RCS पर आया ओपनएआई का एआई एजेंट Dots: अब मैसेज-फोटो से होंगे आपके काम, क्या याद रखेगा पुरानी बातें?

Thu, 29 Oct 2026 03:55 PM IST
जागृति शुक्ला टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जागृति शुक्ला Updated Thu, 29 Oct 2026 03:55 PM IST
सार

ओपनएआई ने अपने एआई एजेंट Dots को नया मैसेजिंग फीचर दिया है। अब यह आईफोन पर आईमैसेज और एंड्रॉयड पर आरसीएस के जरिए टेक्स्ट, फोटो और वॉइस मैसेज भेज और प्राप्त कर सकेगा। यूजर इसे मैसेज, तस्वीर या आवाज के जरिए काम सौंप सकेंगे। आइए जानते हैं यह फीचर किन यूजर्स के लिए उपलब्ध होगा।
 

विज्ञापन
OpenAI Dots AI Agent Arrives iMessage and RCS, Text, Voice, Photo Tasks Made Effortless
ओपनएआई का डॉट्स फीचर - फोटो : @ChatGPT

विस्तार

ओपनएआई ने अपने स्मार्ट एआई एजेंट्स डॉट्स के लिए एक बेहद खास और नया फीचर पेश किया है। अब यूजर्स अपने स्मार्टफोन के इन-बिल्ट मैसेजिंग एप के जरिए सीधे डॉट्स से बातचीत कर सकते हैं। इतना ही नहीं यह एआई एजेंट आपकी पुरानी बातचीत का कॉन्टेक्स्ट भी याद रख सकता है। 

विज्ञापन


iMessage और RCS से कैसे बात करेंगे यूजर?

  • ओपनएआई ने एक्स पर इस इंटीग्रेशन की जानकारी दी है। अब आईफोन यूजर्स एपल के आईमैसेज और एंड्रॉयड यूजर्स रिच कम्यूनिकेशन सर्विसेज (RCS) के माध्यम से सीधे अपने डॉट्स एजेंट को मैसेज भेज सकते हैं।
  • विज्ञापन
  • OpenAI ने अपनी पोस्ट में लिखा कि, 'लोकप्रिय मांग पर, अब आप अपने डॉट को टेक्स्ट कर सकते हैं। इसे कोई काम सौंपें जो आपके कंधे से हटे या किसी चीज पर नजर रखने को कहें, टेक्स्ट, फोटो या वॉइस नोट्स के जरिए। यह आपको प्रासंगिक अपडेट्स के साथ प्रोएक्टिवली टेक्स्ट करेगा। आईमैसेज या आरसीएस के जरिए सुरक्षित और सुरक्षित टेक्स्टिंग। केवल आप ही अपने डॉट को टेक्स्ट कर सकते हैं, और आपका डॉट केवल आपको ही टेक्स्ट कर सकता है। अमेरिका में प्रो यूजर्स के लिए प्रीव्यू के रूप में रोलआउट हो रहा है।'
  • विज्ञापन
    विज्ञापन


 

फोटो, वॉइस मेमो और सीमलेस कॉन्टेक्स्ट मेमोरी

  • मल्टीमॉडल इनपुट: टेक्स्ट के अलावा डॉट्स एजेंट्स अब फोटो और वॉइस मेमो भी प्राप्त कर सकते हैं। आप फोटो खींचकर या वॉइस नोट भेजकर कोई भी टास्क असाइन कर सकते हैं, और डॉट आपको उससे जुड़े अपडेट्स खुद मैसेज करके देता रहेगा।
  • याद रखेगा पुरानी बात: इसके अलावा यह एजेंट पिछली बातचीत को भी याद रख सकता है। इससे फायदा यह होगा कि अगर आप चैटजीपीटी वेब या एप और अपने फोन के मैसेजिंग एप के बीच स्विच करते हैं, तो आपको पुराने निर्देश बार-बार दोहराने नहीं पड़ेंगे।

कैसे इनेबल करें ?

  • फिलहाल यह फीचर केवल अमेरिका में चैटजीपीटी प्रो सब्सक्राइबर्स के लिए ही है। यह यूजर अपने डॉट के प्राेफाइल में जाकर टेक्स्टिंग विकल्प चुनकर इस फीचर को चालू कर सकते हैं।
  • प्राइवेसी को लेकर भी कंपनी ने साफ किया है कि इसकी सुरक्षा पूरी तरह पुख्ता है। इसमें केवल यूजर ही अपने डॉट को मैसेज भेज सकते हैं और आपका डॉट सिर्फ आपको ही रिप्लाई कर सकता है।
  • ओपनएआई ने अभी इस बात की पुष्टि नहीं की है कि यह फीचर अन्य देशों या फ्री या अन्य सब्सक्रिप्शन टियर्स में कब उपलब्ध कराया जाएगा।

GPT-6 Astra पर काम करता है डॉट्स 
बता दें कि ओपनएआई ने हाल ही के महीने में डॉट्स एजेंट्स को लॉन्च किया था। ये एजेंट्स GPT-6 Astra मॉडल पर रन करते हैं और ओपनएआई के प्लगइन इकोसिस्टम के जरिए चार हजार से अधिक एप्स से कनेक्ट होकर काम करने में सक्षम हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed