फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अमेजन ईको शो 16 लॉन्च: 16-इंच की स्क्रीन, 13MP नाइट विजन कैमरा और एलेक्सा+ एआई का सपोर्ट, जानें कितनी है कीमत

Thu, 29 Oct 2026 01:59 PM IST
नीतीश कुमार टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Thu, 29 Oct 2026 01:59 PM IST
सार

Amazon Echo Show 16: अमेजन ने अपना अब तक का सबसे एडवांस और पावरफुल स्मार्ट डिस्प्ले Echo Show 16 लॉन्च कर दिया है। 16-इंच की बड़ी स्क्रीन, फायर टीवी और एआई से लैस एलेक्सा+ के साथ यह डिवाइस आपके घर को और भी स्मार्ट बना देगा। इसमें 13MP का वाइड-एंगल नाइट विजन कैमरा और शानदार ऑडियो सिस्टम भी है।

विज्ञापन
amazon echo show 16 launch with 13 mp night vision camera 16 inch display features price details
अमेजन का नया स्मार्ट होम स्क्रीन है Echo Show 16 - फोटो : अमेजन
अमेजन ने अपना नया स्मार्ट डिस्प्ले Echo Show 16 लॉन्च कर दिया है। इसमें 16-इंच की बड़ी स्क्रीन, 13 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल कैमरा और नए Alexa+ AI का सपोर्ट दिया गया है। यह डिवाइस सिर्फ वीडियो देखने या Alexa से बात करने तक सीमित नहीं है, बल्कि घर के स्मार्ट डिवाइस कंट्रोल करने, परिवार का शेड्यूल संभालने और वीडियो कॉल करने जैसे काम भी कर सकता है। इसमें Fire TV भी बिल्ट-इन है, जिससे Netflix, YouTube और Prime Video जैसे प्लेटफॉर्म का कंटेंट देखा जा सकेगा। आइए इस डिवाइस के पूरे फीचर्स आपको बताते हैं।


16 इंच की स्क्रीन और बेहतर साउंड
  • नए Echo Show 16 में 16-इंच का डिस्प्ले दिया गया है। कंपनी के मुताबिक, इसमें पिछले Echo Show 15 के मुकाबले 10% ज्यादा व्यूइंग एरिया है और रंग ज्यादा गहरे दिखाई देते हैं। इसका डिजाइन भी पहले से पतला है। इसमें एनोडाइज्ड एल्युमिनियम फ्रेम दिया गया है, जिसकी मोटाई करीब 40% कम की गई है।
  • डिवाइस में आठ माइक्रो-वूफर और दो ट्वीटर दिए गए हैं। अमेजन का कहना है कि इसका नया ऑडियो सिस्टम वीडियो कॉल और टीवी शो के दौरान साफ आवाज देने में मदद करता है। इसमें एडवांस रूम अडॉप्शन फीचर भी है, जो कमरे के माहौल के हिसाब से साउंड को एडजस्ट करता है।
  • इसका एक नैनो-मैट डिस्प्ले वेरिएंट भी पेश किया गया है। इसमें खास एंटी-ग्लेयर तकनीक दी गई है, जिससे स्क्रीन पर रोशनी का रिफ्लेक्शन कम दिखाई देता है। कंपनी के मुताबिक, इससे ग्लेयर 90% से ज्यादा और चमकदार दानेदार असर 50% तक कम हो सकता है।
Trending Videos
amazon echo show 16 launch with 13 mp night vision camera 16 inch display features price details
इसमें नया Alexa+ AI भी दिया गया है। - फोटो : अमेजन
13MP कैमरा के साथ नाइट विजन की सुविधा
  • Echo Show 16 में 13 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल कैमरा दिया गया है। इसका इस्तेमाल वीडियो कॉल के दौरान ज्यादा लोगों को एक साथ फ्रेम में दिखाने के लिए किया जा सकता है। इसमें ऑटो-फ्रेमिंग फीचर भी है, जो लोगों के हिलने-डुलने पर कैमरे के फ्रेम को एडजस्ट करता है।
  • कंपनी ने Visual ID की रेंज भी बढ़ाई है। अब Alexa यूजर को करीब 17 फीट दूर से पहचान सकती है, जबकि पहले यह रेंज आठ फीट तक थी। पहली बार Echo Show में नाइट विजन फीचर भी दिया गया है। इससे Alexa एप के Live View फीचर के जरिए दिन या रात में घर की निगरानी की जा सकती है।

Fire TV और Alexa+ AI का सपोर्ट
  • Echo Show 16 में Fire TV बिल्ट-इन है। यूजर्स Netflix, Disney+, YouTube, Prime Video, HBO Max और दूसरे सपोर्टेड स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म का कंटेंट एक ही जगह देख सकते हैं। इसके साथ रिमोट भी मिलता है, जिससे कंटेंट ब्राउज करना आसान होगा।
  • इसमें नया Alexa+ AI भी दिया गया है। अमेजन के मुताबिक, यह पहले के मुकाबले ज्यादा स्वाभाविक बातचीत कर सकता है, मुश्किल सवालों को बेहतर तरीके से समझ सकता है और कई चरणों वाले काम पूरे करने में मदद कर सकता है। उदाहरण के लिए, किसी जैकेट की खरीदारी के लिए पूछने पर Alexa अलग-अलग विकल्पों की तुलना, जरूरी बातों की सूची और संबंधित लिंक दिखा सकती है।
  • इसका नया इंटरफेस बातचीत के दौरान कार्ड, वीडियो, कैलेंडर और उपयोगी जानकारी भी दिखाता है। यूजर इन कार्ड्स को बाद में दोबारा देख सकते हैं।
amazon echo show 16 launch with 13 mp night vision camera 16 inch display features price details
स्मार्ट होम और परिवार का शेड्यूल भी संभालेगा - फोटो : अमेजन
स्मार्ट होम और परिवार का शेड्यूल भी संभालेगा
  • Echo Show 16 में तीन नए स्क्रीन स्टाइल दिए गए हैं। Smart Home मोड में यूजर लाइट, थर्मोस्टेट और Alexa से जुड़े दूसरे स्मार्ट डिवाइस कंट्रोल कर सकते हैं। Family Organizer मोड में परिवार का कैलेंडर, कामों की सूची और खाने का प्लान एक जगह देखा जा सकता है। वहीं, Photos मोड में स्क्रीन को डिजिटल फोटो फ्रेम की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है।
  • डिवाइस में कमरे का तापमान पहचानने और लोगों की मौजूदगी का पता लगाने वाले सेंसर भी हैं। इनके आधार पर Alexa सपोर्टेड स्मार्ट डिवाइस को अपने आप चालू या बंद करने में मदद कर सकती है।

Echo Show 16 की कीमत
  • अमेजन ने Echo Show 16 को ग्लोबल मार्केट में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध करा दिया है। इसके स्टैंडर्ड डिस्प्ले मॉडल की कीमत $499.99 (करीब 47,600 रुपये) है। वहीं, एंटी-ग्लेयर नैनो-मैट डिस्प्ले वाले वेरिएंट की कीमत $569.99 (करीब 54,300 रुपये) रखी गई है।
  • हालांकि, भारत में इसके लॉन्च और कीमत को लेकर कंपनी ने अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है, लेकिन उम्मीद है कि इसे जल्द ही भारतीय बाजार में भी उतारा जाएगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed