{"_id":"6ae2d2b934e7d1c4b00d3b54","slug":"instant-vs-storage-water-geyser-for-winter-what-should-you-buy-know-difference-buying-guide-2026-10-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इंस्टैंट या स्टोरेज गीजर: घर के लिए कौन-सा बेहतर? खरीदने से पहले जान लें क्षमता, बिजली की खपत और कीमत का अंतर","category":{"title":"Tech Tips in Hindi","title_hn":"टेक टिप्स एंड ट्रिक्स","slug":"tip-of-the-day"}}
इंस्टैंट या स्टोरेज गीजर: घर के लिए कौन-सा बेहतर? खरीदने से पहले जान लें क्षमता, बिजली की खपत और कीमत का अंतर
Thu, 29 Oct 2026 10:29 AM IST
नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नीतीश कुमार
Updated Thu, 29 Oct 2026 10:29 AM IST
सार
सर्दियों में गीजर खरीदने की सोच रहे हैं तो इंस्टैंट और स्टोरेज मॉडल के बीच अंतर समझना जरूरी है। इंस्टैंट गीजर कम जगह लेता है और कम मात्रा में गर्म पानी की जरूरत के लिए उपयोगी है, जबकि स्टोरेज गीजर टैंक में पानी गर्म करके जमा रखता है। जानिए दोनों में बिजली की खपत, क्षमता, सुरक्षा और इस्तेमाल के लिहाज से क्या अंतर है और आपके घर के लिए कौन-सा विकल्प सही रहेगा।
विज्ञापन
जानिए घर में कौन-सा गीजर लगवाएं?
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
Storage Vs Instant Water Geyser: सर्दियों में सुबह नहाने के लिए गर्म पानी चाहिए तो घर में गीजर होना बड़ी राहत देता है। लेकिन नया गीजर खरीदने की बारी आती है, तो अक्सर सवाल उठता है कि इंस्टैंट गीजर लें या स्टोरेज गीजर? दोनों का काम पानी गर्म करना है, लेकिन इनके काम करने का तरीका, पानी की क्षमता, बिजली की खपत और इस्तेमाल की सुविधा अलग-अलग होती है।
इंस्टैंट गीजर कम जगह घेरता है और जरूरत के समय पानी गर्म करता है। वहीं, स्टोरेज गीजर पानी गर्म करके टैंक में जमा रखता है, जिससे नहाने के लिए एक बार में ज्यादा गर्म पानी मिल सकता है। ऐसे में सही गीजर चुनने के लिए सिर्फ कीमत या हीटिंग स्पीड देखना काफी नहीं है। यह भी समझना जरूरी है कि घर में कितने लोग हैं, पानी का इस्तेमाल कितना होता है और गीजर कहां लगाया जाना है।
इंस्टैंट और स्टोरेज गीजर में क्या अंतर है?
दोनों गीजर के बीच सबसे बड़ा अंतर पानी गर्म करने और उसे उपलब्ध कराने के तरीके का है।
इंस्टैंट गीजर: यह पानी को जरूरत के हिसाब से जल्दी गर्म करता है। इसके छोटे आकार वाले मॉडल आमतौर पर किचन, वॉश बेसिन या कम मात्रा में गर्म पानी की जरूरत के लिए इस्तेमाल किए जाते हैं। इनमें पानी जमा करने की क्षमता कम होती है। इसलिए हर इंस्टैंट गीजर को लंबे समय तक शॉवर लेने या ज्यादा पानी की जरूरत के लिए सही नहीं माना जा सकता।
विज्ञापन
स्टोरेज गीजर: इसमें एक टैंक होता है, जिसमें पानी गर्म करके जमा किया जाता है। टैंक की क्षमता के मुताबिक गर्म पानी इस्तेमाल किया जा सकता है। हालांकि, एक बार जमा गर्म पानी खत्म होने पर दोबारा पानी गर्म होने के लिए इंतजार करना पड़ सकता है।

Trending Videos
गीजर
- फोटो : Adobe Stock
बिजली का बिल किस गीजर में कम आएगा?
इसलिए केवल इंस्टैंट या स्टोरेज नाम देखकर फैसला न करें। स्टोरेज मॉडल खरीदते समय ब्यूरो ऑफ एनर्जी एफिशिएंसी (BEE) की लागू स्टार रेटिंग और ऊर्जा खपत की जानकारी देखें। साथ ही, गीजर को जरूरत से ज्यादा देर तक चालू रखने से बचें।
घर के लिए कौन-सा गीजर खरीदें?
अगर आपको किचन या वॉश बेसिन के लिए कम मात्रा में गर्म पानी चाहिए और जगह भी कम है, तो इंस्टैंट गीजर उपयोगी विकल्प है। लेकिन अगर रोजाना नहाने के लिए पर्याप्त गर्म पानी चाहिए, खासकर जब घर में कई लोग इसका इस्तेमाल करते हैं, तो सही क्षमता वाला स्टोरेज गीजर ज्यादा सुविधाजनक हो सकता है।
गीजर खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
1. क्षमता: किचन या वॉश बेसिन के लिए कम क्षमता वाला इंस्टैंट मॉडल पर्याप्त हो सकता है। बाथरूम में नहाने के लिए स्टोरेज गीजर लेते समय परिवार और पानी की जरूरत के अनुसार क्षमता चुनें।
2. बिजली की जरूरत: इंस्टैंट गीजर के कुछ मॉडल ज्यादा पावर लेते हैं। खरीदने से पहले घर की वायरिंग, स्विच, सर्किट और बिजली कनेक्शन की क्षमता की जांच कराएं।
3. सुरक्षा: गीजर में ऑटो कट-ऑफ, थर्मोस्टेट और ओवरहीटिंग से सुरक्षा जैसी सुविधाएं देखें। इलेक्ट्रिक गीजर के लिए सही अर्थिंग और उपयुक्त सर्किट ब्रेकर भी जरूरी हैं।
4. पानी का दबाव: अगर घर में पानी का प्रेशर ज्यादा है या आप ऊंची इमारत में रहते हैं, तो गीजर की प्रेशर रेटिंग जरूर जांचें। ऐसा मॉडल चुनें जो आपके घर की पानी की सप्लाई के अनुकूल हो।
5. जगह और इंस्टॉलेशन: इंस्टैंट गीजर कम जगह लेता है, जबकि स्टोरेज गीजर को लगाने के लिए पर्याप्त जगह और वजन सहने वाली दीवार की जरूरत हो सकती है। इंस्टॉलेशन अधिकृत तकनीशियन से कराएं।
6. वारंटी और सर्विस: खरीदने से पहले टैंक, हीटिंग एलिमेंट और अन्य हिस्सों की वारंटी की शर्तें पढ़ें। अपने शहर में सर्विस उपलब्ध है या नहीं, यह भी देख लें।
ध्यान रखें कि आपके लिए सबसे अच्छा गीजर वही है जो आपके घर की गर्म पानी की जरूरत, बिजली कनेक्शन, उपलब्ध जगह और बजट के हिसाब से सही बैठे। खरीदने से पहले उसकी क्षमता, पावर रेटिंग, सुरक्षा सुविधाएं और ऊर्जा खपत की तुलना जरूर करें।
- गीजर खरीदते समय बिजली की खपत सबसे अहम सवालों में से एक है। हालांकि, यह कहना सही नहीं होगा कि इंस्टैंट गीजर हमेशा कम बिजली खर्च करता है या स्टोरेज गीजर हमेशा ज्यादा।
- इंस्टैंट गीजर पानी गर्म करने के दौरान बिजली इस्तेमाल करता है। इसमें टैंक में पानी गर्म रखकर रखने की जरूरत नहीं होती, इसलिए इस्तेमाल न होने पर गर्म पानी को लगातार गर्म बनाए रखने में बिजली खर्च नहीं होती।
- दूसरी ओर, स्टोरेज गीजर में पानी गर्म होने के बाद टैंक में जमा रहता है। ऐसे में गीजर को बार-बार ऑन होकर पानी को गर्म बनाए रखना होगा है। इससे बिजली की खपत बढ़ती है।
- अगर परिवार के कई सदस्य लगातार नहाते हैं और एक बार में ज्यादा पानी इस्तेमाल करते हैं, तो स्टोरेज गीजर सुविधाजनक हो सकता है। कुल बिजली खर्च इस बात पर निर्भर करता है कि कितना पानी गर्म किया जा रहा है, पानी कितना ठंडा है, गीजर की क्षमता क्या है और उसे कितनी देर चलाया जाता है।