फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Tech Diary ›   iphone duo screen crack issue hinge maker fine m tec denies blame applecare

आईफोन डुओ विवाद: हिंज बनाने वाली कंपनी ने झाड़ा पल्ला, कहा- हमारे पार्ट्स में खराबी नहीं, जानें क्या है मामला

Thu, 29 Oct 2026 12:22 PM IST
नीतीश कुमार टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Thu, 29 Oct 2026 12:22 PM IST
सार

iPhone Duo Screen Issue: एपल के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन आईफोन डुओ की स्क्रीन टूटने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। फोन के लिए हिंज बनाने वाली कंपनी फाइन एम-टेक ने इस खराबी के लिए खुद को जिम्मेदार मानने से साफ इनकार कर दिया है। कंपनी ने झूठे दावे करने वालों पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी है। आइए जानते हैं आखिर इस महंगे आईफोन की स्क्रीन क्यों खराब हो रही है।

विज्ञापन
iphone duo screen crack issue hinge maker fine m tec denies blame applecare
आईफोन डुओ के कई यूनिट्स में डिस्प्ले की समस्या सामने आई है। - फोटो : @Play4Index/एक्स

विस्तार

एपल (Apple) का पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन आईफोन डुओ (iPhone Duo) इन दिनों अपनी शानदार डिजाइन से ज्यादा, स्क्रीन टूटने की शिकायतों को लेकर सुर्खियों में है। कई यूजर्स ने फोन को मोड़ने वाली जगह (हिंज) से स्क्रीन के चटकने की शिकायत की है। अब इस विवाद के बीच एपल की सप्लाई चेन का हिस्सा और फोन के लिए हिंज बनाने वाली कंपनी सामने आई है। इस सप्लायर ने साफ कर दिया है कि स्क्रीन टूटने के पीछे उनके पार्ट्स की कोई खराबी नहीं है।
विज्ञापन


सप्लायर ने दी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी
26 अक्टूबर को जारी एक बयान में हिंज और मेटल प्लेट्स बनाने वाली कंपनी फाइन एम-टेक (Fine M-Tec) ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। कंपनी ने कहा, "हाल ही में कुछ उत्पादों में सामने आई खराबी हमारी कंपनी द्वारा सप्लाई किए गए कलपुर्जों की वजह से नहीं है।" हालांकि, बयान में एपल का सीधा नाम नहीं लिया गया है। कंपनी ने यह चेतावनी भी दी है कि बिना पुख्ता सबूतों के उनके पार्ट्स पर आरोप लगाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।
विज्ञापन


क्या है फाइन एम-टेक का काम?
  • फाइन एम-टेक फोल्डेबल फोन की स्क्रीन को सपोर्ट देने वाले अंदरूनी हिंज और मेटल प्लेट्स बनाती है। इनका काम फोन को बार-बार खोलने और बंद करने के दौरान डिस्प्ले पर पड़ने वाले दबाव को संभालने में मदद करना है।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • कंपनी फोल्डेबल फोन की स्क्रीन से जुड़े कंपोनेंट्स के लिए सैमसंग डिस्प्ले को भी सप्लाई करती रही है। आईफोन डुओ की स्क्रीन टूटने की खबरों में हिंज को लेकर उठे सवालों के बाद कंपनी के पार्ट्स पर भी चर्चा शुरू हो गई थी। फाइन एम-टेक ने अब अपने कंपोनेंट्स में खराबी के आरोपों को खारिज किया है।

यह भी पढ़ें: लाइव टेस्ट में फेल हुआ एपल आईफोन डुओ: महज 75,000 फोल्ड में टूटी स्क्रीन, सैमसंग जेड फोल्ड 8 से बुरी तरह हारा

आखिर कहां आ रही है दिक्कत?
  • मशहूर टियरडाउन वेबसाइट iFixit के मुताबिक यह खराबी फोन की बीच के हिस्से में आ रही है, जहां से फोन का डिस्प्ले मुड़ता। फोन को बार-बार खोलने और बंद करने पर डिस्प्ले के ठीक बीच में एक लकीर उभर आती है।
  • iFixit ने आईफोन डुओ को खोलकर बारीकी से जांच की जिसमें एक संभावित कारण भी सामने आया है। वेबसाइट के मुताबिक, फोन को मोड़ने और खोलने की प्रक्रिया के दौरान हिंज पर लगा एक सपाट पुर्जा डिस्प्ले पर दबाव डाल रहा है जिससे डिस्प्ले खराब होने का संभावित कारण बताया गया है। यह हिस्सा डिस्प्ले के ठीक बीच में स्थित है, जहां एक छोटी सपोर्ट प्लेट फोन के दोनों हिस्सों को जोड़ने वाले तार और अन्य पुर्जों के बेहद करीब होती है।
  • उस दबाव वाले हिस्से पर डिस्प्ले खराब होने के बाद वहां पिक्सल खराब होने से काला दाग दिखने लगता है। सोशल मीडिया पर सामने आ रहे तमाम वीडियोज और तस्वीरों में डिस्प्ले के उसी हिस्से में गड़बड़ी दिख रही है।
  • हालांकि, ये जांच के आधार पर सामने आए संभावित कारण हैं। एपल ने अब तक स्क्रीन टूटने की सटीक वजह सार्वजनिक नहीं की है और न ही किसी एक कंपोनेंट को आधिकारिक तौर पर जिम्मेदार ठहराया है।

यह भी पढ़ें: मैकबुक प्रो M6 बनाम M5: क्या पुराने मॉडल से बेहतर है नया लैपटॉप? खरीदने से पहले जान लें सारी डिटेल्स

एपल ने क्या कहा?
स्क्रीन में दरार आने के मामले के तूल पकड़ने के बाद एपल ने भी एक बयान जारी कर खराब आईफोन डुओ यूनिट्स की रिप्लेसमेंट देने का एलान किया है। कंपनी ने इस समस्या की जानकारी होने की बात स्वीकार की है और प्रभावित ग्राहकों से अपील की है कि वे फोन बदलवाने के लिए तुरंत एपल केयर (AppleCare) से संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed