2000 रुपये के बजट में दमदार साउंड और लंबा बैटरी बैकअप: धूल-पसीने से भी खराब नहीं होंगे 5 ईयरबड्स, देखें लिस्ट
2000 रुपये के बजट में कुछ ईयरबड्स 54 घंटे की बैटरी और धूल-पानी से सुरक्षा का दावा करते हैं। लेकिन असली सवाल यह है कि साउंड में कौन बाजी मारेगा, और कौन सबसे ज्यादा टिकेगा? आइए जानते हैं 5 ऐसे ही ईयरबड्स कौन से हैं।
विस्तार
बाजार में 2000 रुपये से कम के TWS ईयरबड्स की भरमार है, लेकिन असली सवाल यह है कि कौन-सा अच्छी आवाज देने के साथ पसीने, धूल और रोजमर्रा के इस्तेमाल को झेलने में सक्षम है। बैटरी, ड्राइवर साइज और IP रेटिंग के आधार पर ये 5 विकल्प देखने लायक हैं।
वनप्लस नॉर्ड बड्स 3आर
इसमें 12.4mm का ड्राइवर, 47ms लो लेटेंसी और IP55 रेटिंग है, और इसे 1,799 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया था। यह 54 घंटे तक की कुल बैटरी लाइफ और AI कॉल नॉइज कैंसलेशन देता है, लेकिन इसमें ANC नहीं है। साउंड और टिकाऊपन का अच्छा संतुलन चाहने वालों के लिए यह मजबूत विकल्प है।
बोट निर्वाण आयन एएनसी
जिन्हें शोर कम करने वाला फीचर चाहिए, उनके लिए यह दिलचस्प है। यह 32dB ANC और 120 घंटे की बैटरी के साथ 2000 रुपये से कम में आता है। इसका Pro मॉडल भी टॉप ऑप्शन में रखा गया है, इसलिए खरीदते समय मॉडल का नाम सही देख लें।
रीयलमी बड्स टी310
इसमें हाइब्रिड नॉइज कैंसलेशन, IP55 पानी-धूल प्रतिरोध और 40 घंटे का प्लेबैक मिलता है। इसमें 12.4mm का ड्राइवर और ब्लूटूथ 5.4 है। ई-कॉमर्स प्लेटफोर्म पर इसकी कीमत फिलहाल 2000 से ऊपर है लेकिन सेल के दौरान इसे 2000 में खरीदा जा सकता है।
सीएमएफ बड्स 2ए
यह बड्स ऑवरऑल सेग्मेंट में बेस्ट माना जा सकता है। इसकी साउंड क्वालिटी बहुत अच्छी है। और इसके यूजर रिव्यू भी कापी शानदार हैं. सीएमएफ बड्स 2ए को 2000 से कम में खरीदा जा सकता है. सेल में कुछ कार्ड ऑफर पर ये और भी कम में मिल सकता है।
वनप्लस नॉर्ड बड्स 2आर
वनप्लस नोर्ड बड्स 2आर का बैटरी बैकअप 38 घंटे है। इसमें 12.44mm ड्राइवर, Dolby Atmos और IP55 रेटिंग है। पुराना मॉडल होने से यह अक्सर डिस्काउंट पर मिल जाता है। यूजर रिव्यू के हिसाब से इसकी साउंड क्वालिटी बहुत अच्छी है। साथ ही ड्यूरैबिलिटी भी काफी अच्छी है।
टिकाऊपन के लिए क्या देखें?
IP55 रेटिंग का मतलब है कि ईयरबड्स धूल और पानी की बौछार से कुछ हद तक सुरक्षित हैं। पसीने और हल्की बारिश के लिए यह काफी है, लेकिन पानी में डुबोने या गिरने के झटके के लिए नहीं। इसलिए सिर्फ वाटरप्रूफ शब्द पर भरोसा न करें और IP रेटिंग देखें। साथ ही खरीदने से पहले कीमतें और ऑफर जरूर देक लें क्योंकि ये हर रोज बदलते रहते हैं। Amazon या Flipkart पर मौजूदा कीमत और असली यूजर रिव्यू जरूर देख लें।