फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Tech Tips in Hindi ›   How to Remotely Lock Your Phone If Its Lost or Stolen Steps for iPhone and Android

फोन चोरी या खो जाने पर उसे कर सकते हैं लॉक: जानें क्या है इसका तरीका? आईफोन और एंड्रॉइड दोनों में है फीचर

Sat, 31 Oct 2026 05:03 PM IST
कुलदीप शर्मा टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुलदीप शर्मा Updated Sat, 31 Oct 2026 05:03 PM IST
सार

फोन खो जाए या चोरी हो जाए तो एंड्रॉइड और आईफोन में दूर बैठे अपने फोन को लॉक किया जा सकता है। जानिए कैसे अपने फोन को लॉक करें। IMEI ब्लॉक कराने का सरकारी रास्ता क्या है और फोन गुम होते ही सबसे पहले कौन से कदम उठाना जरूरी है।

विज्ञापन
How to Remotely Lock Your Phone If Its Lost or Stolen Steps for iPhone and Android
प्रतीकात्म इमेज - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

आज के समय में फोन सिर्फ बात करने का साधन नहीं है। उसमें हमारी फोटो, बैंकिंग ऐप, पासवर्ड और जरूरी चैट सब कुछ होता है। ऐसे में फोन खो जाए या चोरी हो जाए तो घबराहट होना स्वाभाविक है। लेकिन घबराने की जगह तुरंत कदम उठाना ज्यादा काम आता है। एंड्रॉइड और आईफोन दोनों में फोन को दूर बैठकर भी लॉक करने की सुविधा होती है। भारत में सरकार का एक पोर्टल भी इसमें मदद करता है। आईए जानते हैं ऐसी स्थिति में अपने फोन को कैसे लॉक कर सकते हैं?

विज्ञापन

एंड्रॉइड फोन को कैसे करें लॉक?

अगर आपका फोन खो या चोरी हो जात है तो किसी दूसरे फोन या कंप्यूटर पर गूगल का 'फाइंड हब' खोलें। इसका पता है google.com/android/find। वहां उसी गूगल अकाउंट से लॉग इन करें, जो खोए हुए फोन में चल रहा है। फिर अपना फोन चुनें और उसे 'खोया हुआ' मार्क करें। इसके बाद फोन लॉक हो जाएगा। आप चाहें तो स्क्रीन पर अपना संदेश या दूसरा नंबर भी दिखा सकते हैं, ताकि फोन पाने वाला आपसे संपर्क कर सके।

विज्ञापन


वहीं अगर फोन उस समय इंटरनेट से कटा हुआ है तो भी घबराएं नहीं। जैसे ही वह ऑनलाइन होगा यह कमांड अपने आप लागू हो जाएगा। कुछ एंड्रॉइड फोन में 'रिमोट लॉक' की सुविधा भी मिलती है, जिसमें सिर्फ फोन नंबर डालकर स्क्रीन लॉक की जा सकती है। हां यह फीचर पहले से चालू होना चाहिए, फोन खोने के बाद इसे ऑन नहीं किया जा सकता।

विज्ञापन
विज्ञापन

आईफोन खो रिमोटली लॉक करने का क्या तरीका है?

आईफोन वाले icloud.com/find खोलें या किसी दूसरे एपल डिवाइस में 'फाइंड माई' ऐप इस्तेमाल करें। वहां अपना खोया हुआ फोन चुनकर 'लॉस्ट मोड' चालू कर दें। इससे फोन लॉक हो जाता है और आप लॉक स्क्रीन पर अपना संपर्क नंबर भी दिखा सकते हैं।


यहां भी शर्त वही है कि फाइंड माई फोन खोने से पहले चालू होना चाहिए। फोन ऑफलाइन हो, तो लॉस्ट मोड तब तक पेंडिंग रहेगा, जब तक फोन दोबारा नेट से नहीं जुड़ता। एपल की सलाह है कि खोए हुए आईफोन को अपने एपल अकाउंट या फाइंड माई से बिल्कुल न हटाएं। ऐसा करने से चोरी के बाद उसके दुरुपयोग से बचाने वाली सुरक्षा हट सकती है।

भारत में IMEI ब्लॉक कैसे कराएं?

फोन लॉक करना और IMEI ब्लॉक करना दोनों अलग चीजें हैं। IMEI फोन की अपनी अलग पहचान संख्या होती है। इसे ब्लॉक कराने के लिए सरकार के संचार साथी पोर्टल sancharsaathi.gov.in पर अनुरोध किया जा सकता है। इसके लिए सबसे पहले पुलिस में शिकायत दर्ज कराएं और अपने टेलीकॉम ऑपरेटर से नया सिम लें। 

पहचान पत्र, फोन का बिल अगर हो तो और शिकायत की कॉपी साथ रखें। फिर पोर्टल पर ब्लॉकिंग फॉर्म भरें और मिलने वाला रिक्वेस्ट आईडी संभालकर रखें। IMEI ब्लॉक होने के बाद फोन भारतीय नेटवर्क पर काम नहीं करेगा, चाहे उसमें कोई भी सिम डाल दी जाए। हालांकि इससे दूर से स्क्रीन लॉक नहीं होती और डेटा भी नहीं मिटता।

ये तरीके भी अपनाएं

  • सिम बंद कराएं: अपने ऑपरेटर से बात करके सिम ब्लॉक करा लें, ताकि उसका गलत इस्तेमाल न हो।
  • अकाउंट सुरक्षित करें: जरूरी पासवर्ड बदलें और अनजान जगहों पर खुले लॉग-इन से साइन आउट कर दें।
  • बैंक को बताएं: अगर बैंकिंग ऐप में सेंध का शक हो, तो तुरंत बैंक से संपर्क करें।
  • डेटा मिटाने पर सोचें: फोन मिलने की उम्मीद कम हो, तो रिमोट इरेज का विकल्प चुन सकते हैं। बस याद रखें कि इसके बाद फोन को ट्रैक करना मुश्किल हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed