फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Tech Diary ›   Chinese Hacker Group Targets 200 plus Organizations Across 14 Countries

AI बना साइबर जासूसी का हथियार: 14 देशों के 200 से ज्यादा संगठन निशाने पर, मंत्रालय-रक्षा कंपनियां भी प्रभावित

Sat, 31 Oct 2026 12:38 PM IST
जागृति शुक्ला टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जागृति शुक्ला Updated Sat, 31 Oct 2026 12:38 PM IST
सार

क्राउडस्ट्राइक ने चीन से जुड़े हैकर समूह वेपर पांडा के एआई आधारित साइबर जासूसी अभियान का खुलासा किया है। इसमें आर्टेक्स एजेंटिक एआई फ्रेमवर्क और डीपसीक समेत अन्य एआई मॉडल का इस्तेमाल कर 14 देशों के 200 से अधिक संगठनों को निशाना बनाया गया। हमलावरों ने नेटवर्क में घुसपैठ कर बैकडोर तैनात किया और लॉगिन क्रेडेंशियल हासिल करने की कोशिश की।
 

विज्ञापन
Chinese Hacker Group Targets 200 plus Organizations Across 14 Countries
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एआई जनरेटेड

विस्तार

एआई का इस्तेमाल अब साइबर जासूसी अभियानों को बड़े पैमाने पर अंजाम देने के लिए भी किया जा रहा है। साइबर सुरक्षा कंपनी क्राउडस्ट्राइक ने चीन से जुड़े हैकर समूह ‘वेपर पांडा’ के ऐसे ही अभियान का खुलासा किया है। इसमें एआई आधारित एजेंटिक फ्रेमवर्क से 14 देशों के 200 से अधिक संगठनों को निशाना बनाया गया। इनमें कई मंत्रालय व सरकारी विभाग शामिल थे।
विज्ञापन


एआई की मदद से 14 देशों में साइबर जासूसी अभियान
  • इन संगठनों में सरकारी संस्थान, विदेश मंत्रालय, रक्षा-सेमीकंडक्टर क्षेत्र की कंपनियां, दवा निर्माता तथा दूरसंचार सेवाएं शामिल हैं। 17 अक्तूबर से शुरू इस अभियान में हैकर समूह ने आर्टेक्स नामक ओपन-सोर्स एजेंटिक एआई फ्रेमवर्क के साथ चीन में विकसित डीपसीक और एक अन्य व्यावसायिक एआई मॉडल का इस्तेमाल किया। 
  • विज्ञापन
  • मंत्रालयों पर भी निशाना  क्राउडस्ट्राइक की रिपोर्ट में कहा गया है कि हमलावरों ने संगठनों में पहुंच हासिल कर ब्लडअल्केमी नामक बैकडोर तैनात किया। नेटवर्क की पड़ताल तथा लॉगिन क्रेडेंशियल हासिल किए। 12 अन्य संगठनों के खिलाफ पासवर्ड सूचनाएं पाने के प्रयास भी दर्ज किए गए हैं। निशाने पर एक यूरोपीय देश का विदेश मंत्रालय, राष्ट्रपति-पीएमओ दफ्तर निशान पर हैंं।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
साइबर सुरक्षा के लिए क्यों बढ़ रही है चुनौती?
  • एक्सपर्ट्स कहते हैं कि एआई आधारित टूल्स की वजह से साइबर हमलों का तरीका बदल रहा है। जहां पहले हैकर्स को कई तकनीकी काम खुद करने पड़ते थे, वहीं एजेंटिक एआई फ्रेमवर्क कुछ प्रक्रियाओं को तेजी से और व्यवस्थित ढंग से आगे बढ़ाने में मदद कर सकते हैं।
  • इससे सरकारी विभागों, कंपनियों और जरूरी सेवाओं से जुड़े नेटवर्क की सुरक्षा चुनौतीपूर्ण हो सकती है। ऐसे में संगठनों के लिए नेटवर्क की निगरानी, मजबूत पासवर्ड व्यवस्था, लॉगिन गतिविधियों की जांच और संदिग्ध गतिविधियों की समय पर पहचान करना अहम हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed