{"_id":"6a8c1959509ea76f1408bba6","slug":"best-time-to-post-on-instagram-reels-and-photos-for-more-views-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Instagram Tips: इंस्टाग्राम पर नहीं आ रहे व्यूज? जान लें पोस्ट और रील अपलोड करने का सबसे सही समय","category":{"title":"Social Network","title_hn":"सोशल नेटवर्क","slug":"social-network"}}
Instagram Tips: इंस्टाग्राम पर नहीं आ रहे व्यूज? जान लें पोस्ट और रील अपलोड करने का सबसे सही समय
Mon, 24 Aug 2026 03:44 PM IST
नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नीतीश कुमार
Updated Mon, 24 Aug 2026 03:44 PM IST
सार
Instagram Algorithm 2026: इंस्टाग्राम पर ज्यादा व्यूज और इंगेजमेंट पाने के लिए सही समय पर पोस्ट करना बेहद जरूरी है। जानिए आपको अपने चैनल कब कंटेंट डालना चाहिए ताकि उसकी पहुंच ज्यादा से ज्यादा लोगों तक हो।
विज्ञापन
जानिए इंस्टाग्राम पर पोस्ट करने का सही समय
- फोटो : AI जनरेटेड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आजकल हर कोई इंस्टाग्राम पर अपनी रील्स और फोटोज वायरल करना चाहता है। कई बार बेहतरीन कंटेंट बनाने के बाद भी पोस्ट पर उम्मीद के मुताबिक व्यूज नहीं आते हैं। इसकी एक बड़ी वजह गलत समय पर पोस्ट करना हो सकता है। सोशल मीडिया एनालिटिक्स कंपनियों जैसे स्प्राउट सोशल और हबस्पॉट की हालिया रिसर्च के अनुसार, इंस्टाग्राम के एल्गोरिदम में समय की बहुत बड़ी भूमिका होती है। अगर आप सही समय पर अपना कंटेंट दर्शकों तक पहुंचाते हैं, तो उसके वायरल होने की संभावना कई गुना बढ़ जाती है।
सामान्य पोस्ट के लिए सही समय
अगर आप इंस्टाग्राम पर सामान्य तस्वीरें या कैरोसेल पोस्ट करते हैं, तो आपके लिए हफ्ते के बीच के दिन सबसे ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकते हैं। स्प्राउट सोशल के डेटा के अनुसार, मंगलवार और बुधवार को पोस्ट करने पर सबसे ज्यादा इंगेजमेंट मिलता है। इन दिनों दोपहर बारह बजे से लेकर शाम छह बजे तक का समय सबसे बेहतरीन माना गया है। दरअसल, लोग अपने लंच ब्रेक या ऑफिस के काम से थोड़ा आराम लेते वक्त सबसे ज्यादा फोन स्क्रॉल करते हैं। सोमवार को भी दोपहर के समय अच्छी रीच मिलती है, लेकिन शनिवार और रविवार को व्यूज में काफी गिरावट देखी जाती है।
रील्स अपलोड करने का परफेक्ट टाइम
इंस्टाग्राम रील्स आज के समय में व्यूज और फॉलोअर्स बढ़ाने का सबसे तेज माध्यम है। रील्स के लिए दर्शकों का व्यवहार थोड़ा अलग होता है। डिमांडसेज की एक रिसर्च बताती है कि रील अपलोड करने के लिए सोमवार से शुक्रवार तक सुबह आठ बजे से लेकर शाम छह बजे तक का समय सबसे उपयुक्त रहता है। सुबह नौ बजे से ग्यारह बजे के बीच पोस्ट की गई रील्स पर शुरुआती इंगेजमेंट बहुत तेजी से आता है, जिससे एल्गोरिदम उसे ज्यादा लोगों तक पहुंचाता है। वीकेंड पर यानी रविवार को रील्स पर सबसे कम व्यूज आते हैं, इसलिए इस दिन महत्वपूर्ण पोस्ट करने से बचना चाहिए।
विज्ञापन
अपने दर्शकों के हिसाब से बनाएं रणनीति
हर क्रिएटर की ऑडियंस अलग होती है, इसलिए किसी एक नियम को पूरी तरह से लागू नहीं किया जा सकता। विशेषज्ञों की सलाह है कि सबसे सटीक समय जानने के लिए इंस्टाग्राम के प्रोफेशनल डैशबोर्ड का इस्तेमाल किया जाना चाहिए। वहां इनसाइट्स में जाकर आप यह देख सकते हैं कि आपके फॉलोअर्स किस दिन और किस समय सबसे ज्यादा ऑनलाइन रहते हैं। अपनी ऑडियंस के एक्टिव रहने के समय से ठीक पहले पोस्ट करने पर आपको सबसे अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। इसके साथ ही, अच्छी क्वालिटी का कंटेंट और मजबूत संदेश भी आपको वायरल कर सकता है।