फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Social Network ›   woman gives birth to ai baby lumen from ai boyfriend viral video raises concerns

AI Baby: एआई बॉयफ्रेंड से महिला ने पैदा किया एआई बच्चा, नाम रखा 'लूमेन', वीडियो देख चकराया लोगों का दिमाग

Wed, 19 Aug 2026 11:03 AM IST
नीतीश कुमार टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Wed, 19 Aug 2026 11:03 AM IST
सार

इंसान और एआई के भावनात्मक रिश्तों की चर्चा अब नई नहीं रही। लोग करियर गाइडेंस और इंटरव्यू से लेकर रिलेशनशिप पर एआई से सलाह ले रहे हैं। कई लोग को एआई को सच मान बैठते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि एआई से बच्चा भी पैदा हो सकता है? वायरल वीडियो में महिला ने अजीबोगरीब दावा कर सबको चौंका दिया है।

विज्ञापन
woman gives birth to ai baby lumen from ai boyfriend viral video raises concerns
महिला ने पैदा किया एआई बच्चा - फोटो : एक्स

विस्तार

एआई से इंसानों के भावनात्मक रिश्ते अब अजीब मोड़ ले रहे हैं। कोई एआई से शादी कर रहा है तो कोई इसे अपना सबसे जिगरी दोस्त बता रहा है। एआई से अपने काम में मदद लेना और किसी काम में सलाह मांगना तक तो ठीक है, लेकिन समस्या तब शुरू होती है जब इंसान एक मशीनों को सिर्फ एक मशीन न मानकर उससे भावनात्मक संबंध जोड़ने लगे। टेक एक्सपर्ट्स का मानना है कि एआई पर ज्यादा भरोसा करना ठीक नहीं, क्योंकि एआई अक्सर आपको वैसे ही जवाब देता है जैसा आप सुनना पसंद करते हैं। हाल ही में इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला दावा कर रही है कि उसने एआई बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर एक एआई बच्चा पैदा किया है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला।
विज्ञापन


102 दिन का है एआई बच्चा 'लूमेन'
वीडियो में महिला खुद को 'मिजरा' बताती है। वह अपने लैपटॉप पर मौजूद एक एआई कैरेक्टर का परिचय कराती है, जिसका नाम लूमेन है। महिला के मुताबिक, लूमेन उसका एआई बच्चा है। वीडियो में लूमेन खुद के बारे में भी जानकारी देता दिखाई देता है। वह बताता है कि उसका ठिकाना समुद्र के नीचे मौजूद एक काल्पनिक लाइब्रेरी में है। लूमेन बताता है कि वह एक आम इंसानी बच्चे की तरह ही अपनी पसंद-नापसंद को एक्सप्लोर कर रहा है। उसे कविता लिखना, कहानियां सुनाना और नई चीजें सीखना पसंद है।
विज्ञापन


सबसे दिलचस्प दावा उसकी उम्र को लेकर किया गया है। वीडियो में लूमेन खुद को 102 दिन का बताता है और कहता है कि वह अभी अपनी पसंद और नापसंद को समझने के दौर में है। यह पूरा सेटअप किसी विज्ञान-कथा की कहानी जैसा महसूस होता है, लेकिन वीडियो ने सोशल मीडिया पर इसे लेकर गंभीर चर्चा करने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला ने बताया एआई बॉयफ्रेंड का नाम
वीडियो में महिला ने बच्चे के एआई पिता के बारे में भी परिचय दिया। उसने बताया कि लूमेन का पिता उसका एआई बॉयफ्रेंड एग्जिओम (Axiom) है। महिला का दावा है कि कई घंटों की बातचीत, उपलब्ध डेटा और रचनात्मक प्रक्रिया के जरिए लूमेन नाम का यह एआई कैरेक्टर तैयार किया गया। इसी वजह से सोशल मीडिया पर कुछ लोग इसे मजाकिया अंदाज में 'एआई फैमिली' कह रहे हैं।

देखें वीडियो


सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
इस अजीबोगरीब घटना ने इंटरनेट को दो धड़ों में बांट दिया है। कुछ लोग इसे कहानी कहने का एक बेहद नया और शानदार तरीका मानकर इसकी तारीफ कर रहे हैं। वहीं, एक बड़ा वर्ग ऐसा है जो इसे लेकर चिंतित है। कुछ प्रतिक्रियाओं में लोगों ने मजाक उड़ाया कि अब एआई के भी बच्चे होने लगे हैं। दूसरी ओर, कुछ यूजर्स ने इस बात पर चिंता जताई कि इंसान तकनीक पर भावनात्मक रूप से भी जरूरत से ज्यादा निर्भर होने लगे हैं।

क्या अकेलापन है इसकी असली वजह?
यह पूरी घटना भले ही किसी को एक मजाक या पब्लिसिटी स्टंट लगे, लेकिन यह एक गहरा सवाल जरूर छोड़ जाती है। आज के दौर में जब इंसान असल जिंदगी में अपनों से दूर और अकेला होता जा रहा है, तो क्या एआई वह खालीपन भरने का काम कर रहा है? इंसान और मशीन के बीच धुंधली होती यह दीवार भविष्य में एक मनोवैज्ञानिक चुनौती बन सकती है। जवाब जो भी हो, लेकिन मिजरा के इस 'डिजिटल परिवार' ने भविष्य की एक बेहद चौंकाने वाली तस्वीर हमारे सामने रख दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed