सब्सक्राइब करें

Full Automatic Vs Semi-Automatic: वाशिंग मशीन खरीदने से पहले जान लें कौन है बेहतर, कहीं बाद में पछताना न पड़े!

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Nitish Kumar Updated Tue, 14 Apr 2026 12:50 PM IST
सार

Automatic Vs Semi-Automatic Washing Machine: क्या आप भी एक वाशिंग मशीन खरीदना चाहते हैं, लेकिन ऑटोमैटिक और सेमी-ऑटोमैटिक के बीच कन्फ्यूज हैं? इस खबर में जानिए कि आपके परिवार और बजट के लिए कौन सी मशीन वाकई पैसा वसूल साबित होगी।

विज्ञापन
full automatic vs semi automatic washing machine which is better hindi
कौन सी वाशिंग मशीन बेहतर है? - फोटो : एआई जनरेटेड
आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में वाशिंग मशीन घर की सबसे बड़ी जरूरत बन गई है। कम समय में कपड़े घोने हों या गीले कपड़ों को सुखाना हो, ऐसे में वाशिंग मशीन बहुत काम आते हैं। लेकिन जब हम शोरूम जाते हैं, तो सबसे पहला सवाल यही होता है कि सेमी-ऑटोमैटिक खरीदें या फुली-ऑटोमैटिक?


बाजार में दोनों तरह की मशीनें उपलब्ध हैं और हर एक की अपनी खासियत है। कई लोग सुविधा को प्राथमिकता देते हैं, तो कुछ लोग बजट और पानी की बचत को ज्यादा महत्व देते हैं। ऐसे में सही विकल्प चुनना आपकी जरूरतों पर निर्भर करता है। आज हम आपको इन दोनों तरह के वॉशिंग मशीनों के फायदे और नुकसान बताएंगे। साथ ही, यह बताएंगे कि आपके लिए कौन-सा वाशिंग मशीन बेस्ट होगा।
Trending Videos
full automatic vs semi automatic washing machine which is better hindi
सेमी-ऑटोमैटिक वाशिंग मशीन कम पानी खर्च करते हैं - फोटो : एआई जनरेटेड
सेमी-ऑटोमैटिक मशीन: बजट फ्रेंडली और कम पानी में काम
सेमी-ऑटोमैटिक वाशिंग मशीन भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली मशीनों में से एक है। इसकी सबसे बड़ी खूबी इसकी कम कीमत और कम मेंटेनेंस है। इसमें दो अलग-अलग टब होते हैं। एक कपड़े धोने के लिए और दूसरा सुखाने के लिए। हालांकि, इसमें आपको कपड़े खुद एक टब से दूसरे टब में डालने पड़ते हैं, जो थोड़ा मेहनत भरा काम हो सकता है। लेकिन उन इलाकों के लिए जहां पानी की किल्लत है, यह मशीन वरदान है क्योंकि इसमें आप पानी की मात्रा को खुद कंट्रोल कर सकते हैं और एक ही डिटर्जेंट के पानी में दो बार कपड़े धो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
full automatic vs semi automatic washing machine which is better hindi
ऑटोमैटिक वाशिंग मशीन में नहीं होती झंझट - फोटो : एआई जनरेटेड
ऑटोमैटिक मशीन: आसान और स्मार्ट विकल्प
अगर आप 'सेट करो और भूल जाओ' वाली सुविधा चाहते हैं, तो फुली-ऑटोमैटिक मशीन आपके लिए बेस्ट है। इसमें केवल एक ही टब होता है जिसमें कपड़े डालने के बाद मशीन खुद ही वॉश, रिंस और स्पिन का काम पूरा कर देती है। इसमें भी दो विकल्प मिलते हैं- टॉप लोड और फ्रंट लोड। फ्रंट लोड मशीनें बिजली और पानी की बचत के मामले में सबसे बेहतरीन मानी जाती हैं और कपड़ों की धुलाई भी बहुत कोमल तरीके से करती हैं। हालांकि, इन मशीनों के लिए नल में पानी का प्रेशर लगातार होना जरूरी है और इनकी कीमत भी सेमी-ऑटोमैटिक के मुकाबले 50% से 100% तक ज्यादा हो सकती है।
full automatic vs semi automatic washing machine which is better hindi
वॉशिंग मशीन - फोटो : Amar Ujala
बिजली, पानी और कीमत, तीनों में फर्क
सिर्फ मशीन खरीदना ही काफी नहीं है, उसके बाद आने वाले खर्चों को भी समझना होगा। सेमी-ऑटोमैटिक मशीनें बिजली कम खाती हैं और इनकी मरम्मत का खर्च भी मामूली होता है। दूसरी ओर, फुली-ऑटोमैटिक मशीनों में कई सेंसर और मदरबोर्ड लगे होते हैं, जिनका खराब होना आपकी जेब पर भारी पड़ सकता है। 

लेकिन अगर आप समय की कीमत समझते हैं, तो ऑटोमैटिक मशीन आपके घंटों बचा सकती है, जिसे आप आराम करने या ऑफिस के काम में बिता सकते हैं।
विज्ञापन
full automatic vs semi automatic washing machine which is better hindi
वॉशिंग मशीन - फोटो : अमर उजाला
आपके लिए कौन सी है बेहतर?
यदि आप एक बड़े परिवार में रहते हैं और आपका बजट कम है, तो सेमी-ऑटोमैटिक एक किफायती सौदा है। लेकिन यदि आप कामकाजी कपल हैं या छोटे परिवार में रहते हैं जहां समय की बहुत कमी है, तो फुली-ऑटोमैटिक मशीन में निवेश करना एक समझदारी भरा फैसला होगा। खरीदने से पहले हमेशा ब्रांड की आफ्टर-सेल्स सर्विस और वारंटी की जांच जरूर करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed