{"_id":"68e550875d9c0c22290ca2a9","slug":"mrbeast-warns-about-ai-threat-to-youtube-creators-openai-sora-2-2025-10-07","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"AI Threats: एआई की बढ़ती ताकत से घबराया दुनिया का सबसे अमीर यूट्यूबर, कहा- इसे रोको वरना...","category":{"title":"Tech Diary","title_hn":"टेक डायरी","slug":"tech-diary"}}
AI Threats: एआई की बढ़ती ताकत से घबराया दुनिया का सबसे अमीर यूट्यूबर, कहा- इसे रोको वरना...
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नीतीश कुमार
Updated Wed, 08 Oct 2025 06:01 AM IST
सार
दुनिया के सबसे अमीर यूट्यूबर MrBeast ने AI तकनीक को लेकर बड़ा बयान दिया है। उनका कहना है कि अगर आने वाले समय में AI टूल्स इंसानों जैसी या उनसे बेहतर वीडियो बनाने लगे, तो यह YouTube क्रिएटर्स के करियर और कमाई के लिए खतरा साबित हो सकता है।
विज्ञापन
1 of 7
एआई बढ़ा सकता है क्रिएटर्स की चिंता
- फोटो : mrbeast/instagram
दुनिया के सबसे मशहूर और अमीर यूट्यूबर MrBeast (जिमी डोनाल्डसन) ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को लेकर गंभीर चिंता जताई है। उनका कहना है कि अगर AI टूल्स इंसानों जितनी या उनसे भी बेहतर क्वालिटी की वीडियो बनाने लगे, तो आने वाले वक्त में यह YouTube क्रिएटर्स के भविष्य के लिए बड़ा खतरा बन सकता है।
Trending Videos
2 of 7
YouTube
- फोटो : YouTube Music
MrBeast ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (Twitter) पर लिखा कि AI से बनी और असली वीडियो में फर्क करना मुश्किल हो गया है। यह कंटेंट क्रिएटर्स और उनकी कमाई दोनों के लिए विनाशकारी स्थिति पैदा कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 7
Sora 2
- फोटो : OPENAI
MrBeast की यह चिंता उस वक्त सामने आई जब OpenAI ने अपना एडवांस्ड वीडियो जनरेशन टूल ‘Sora 2’ लॉन्च किया, जो अब iOS यूज़र्स के लिए भी उपलब्ध है। इस टूल की मदद से कोई भी यूजर केवल टेक्स्ट लिखकर बेहद असली दिखने वाला वीडियो बना सकता है।
4 of 7
मेटा
- फोटो : ANI
उधर, Meta ने भी अपने प्लेटफॉर्म पर AI-only Feed शुरू किया है, जिसमें केवल AI से बनी पोस्ट और वीडियो दिखाई जाती हैं। एक्सपर्ट्स का मानना है कि इस तरह की तकनीकें YouTube कंटेंट, कॉपीराइट अधिकारों और क्रिएटिव प्रोफेशन को गहराई से प्रभावित कर सकती हैं।
विज्ञापन
5 of 7
Mr Beast
- फोटो : mrbeast/instagram
दिलचस्प बात यह है कि MrBeast खुद भी पहले AI का प्रयोग कर चुके हैं। उन्होंने अपने प्लेटफॉर्म ViewStats पर AI थंबनेल जनरेटर लॉन्च किया था, जिससे क्रिएटर्स कुछ ही सेकंड में आकर्षक थंबनेल बना सकते थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।