{"_id":"68e3f629d6c658633e08b738","slug":"instagram-live-map-feature-location-sharing-events-privacy-details-2025-10-06","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Instagram: अब इंस्टाग्राम पर दिखेगा ‘Live Map’, दोस्तों संग शेयर कर सकेंगे लोकेशन, लेकिन साथ आई नई परेशानी","category":{"title":"Tech Diary","title_hn":"टेक डायरी","slug":"tech-diary"}}
Instagram: अब इंस्टाग्राम पर दिखेगा ‘Live Map’, दोस्तों संग शेयर कर सकेंगे लोकेशन, लेकिन साथ आई नई परेशानी
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नीतीश कुमार
Updated Tue, 07 Oct 2025 06:31 AM IST
सार
Instagram ने अपने यूजर्स के लिए नया Live Map फीचर लॉन्च किया है। इसके जरिए आप दोस्तों या ग्रुप्स के साथ रियल टाइम लोकेशन शेयर कर सकेंगे और आसपास चल रहे पार्टियों व इवेंट्स की जानकारी भी पाएंगे। हालांकि, इसके साथ प्राइवेसी को लेकर चिंता भी बढ़ी है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Instagram ने एक ऐसा फीचर लॉन्च किया है जिससे यूजर्स अब अपने दोस्तों के साथ लाइव लोकेशन शेयर कर सकेंगे। इसे “Map फीचर” कहा जा रहा है, जो काफी हद तक Snapchat के लोकेशन शेयरिंग फीचर जैसा है। दिलचस्प बात यह है कि इंस्टाग्राम ने पिछले कुछ समय में स्नैपचैट के कई फीचर्स को अपने एप में शामिल किया है।
Trending Videos
2 of 6
Instagram
- फोटो : FREEPIK
क्या है नया मैप फीचर?
इंस्टाग्राम का नया मैप फीचर आपको यह कंट्रोल देता है कि आप किसके साथ लोकेशन शेयर करना चाहते हैं। यानी, चाहे तो आप केवल अपने करीबी दोस्तों, किसी खास ग्रुप या सबके साथ अपनी लोकेशन शेयर कर सकते हैं। यह फीचर नेविगेशन टूल नहीं है, बल्कि एक सोशल मैप है, जहां यूजर्स अपने दोस्तों की एक्टिविटी, आसपास चल रही पार्टियों और पब्लिक इवेंट्स की जानकारी भी देख पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 6
Instagram
- फोटो : FREEPIK
सिर्फ मैप नहीं, इवेंट गाइड भी
Instagram के इस नए मैप में आप लोकेशन टैग वाले रील्स, पोस्ट्स और स्टोरीज को भी एक्सप्लोर कर सकेंगे। यहां से आपको ट्रेंडिंग कैफे, सिटी स्पॉट्स और दोस्तों की ट्रैवल अपडेट्स मिलेंगी। यूजर्स को अब यह भी पता चल सकेगा कि कहां पार्टी चल रही है, कौन-सा इवेंट हो रहा है या आसपास क्या ट्रेंड कर रहा है। यानी, इंस्टाग्राम अब सोशल नेटवर्किंग के साथ-साथ एक तरह का इवेंट डिस्कवरी प्लेटफॉर्म भी बन गया है।
4 of 6
Instagram
- फोटो : FREEPIK
प्राइवेसी के लिए क्या हैं इंतजाम?
इंस्टाग्राम ने माना है कि लोकेशन शेयरिंग फीचर से प्राइवेसी को लेकर सवाल उठ सकते हैं। इसलिए कंपनी ने इसके साथ कई सिक्योरिटी ऑप्शन्स जोड़े हैं। डिफॉल्ट रूप से लोकेशन शेयरिंग ऑफ रहेगी। यूजर्स को इसे मैनुअली ऑन करना होगा। मैप के टॉप पर एक लोकेशन इंडिकेटर दिया गया है, जो दिखाएगा कि आपकी लोकेशन शेयर हो रही है या नहीं। लोकेशन किसी भी वक्त डिसेबल की जा सकती है।
विज्ञापन
5 of 6
Instagram
- फोटो : Freepik
क्या हो सकती है परेशानी?
हालांकि, अगर आपने एक बार लोकेशन ऑन कर दी तो यह ऑटोमैटिकली ऑफ नहीं होगी। यानी, आपको इसे खुद मैनुअली बंद करना होगा। बहुत से यूजर्स इसे भूल सकते हैं, जिससे उनकी लोकेशन लगातार दूसरों को दिखती रहेगी।
अगर आपने इसे “फ्रेंड्स” या “पब्लिक” के लिए ऑन किया है, तो आपके कई इंस्टाग्राम कनेक्शंस आपकी मूवमेंट ट्रैक कर सकते हैं। यही वजह है कि प्राइवेसी एक्सपर्ट्स यूजर्स को सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।