सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Tech Diary ›   Reliance Jio Takes Google Maps with Own Advanced Location Intelligence Platform

JioXplor: गूगल मैप्स की छुट्टी करने आया Jio का लोकेशन इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म; जानें इसमें क्या है खास

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jagriti Updated Sun, 12 Apr 2026 03:57 PM IST
विज्ञापन
सार

JioXplor platform India: गूगल मैप्स के एकाधिकार को चुनौती देने के लिए रिलायंस जियो अब पूरी तरह तैयार है। कंपनी एक बेहद जरूरी प्रोजेक्ट पर काम कर रही है। जिसका नाम  JioXplor है। यह न केवल मैप्स के क्षेत्र में गूगल का सीधा मुकाबला करेगा, बल्कि ई-कॉमर्स, डिलीवरी और लॉजिस्टिक्स जैसे व्यवसायों के लिए एक नया डिजिटल आधार भी बनेगा।
 

Reliance Jio Takes  Google Maps with Own Advanced Location Intelligence Platform
जियोएक्सप्लोर - फोटो : jio.com
विज्ञापन

विस्तार

Reliance Jio mapping service: रिलायंस जियो अपने नए प्लेटफॉर्म जियोएक्सप्लोर के जरिए मैपिंग और लोकेशन सर्विसेज के बाजार में उतर रहा है। इसका मकसद ई-कॉमर्स से लेकर डिलीवरी तक के हर अनुभव को सटीक और तेज बनाना है। जानें, इससे कैसे बदलेगा भारत में डिजिटल सफर का अंदाज।
Trending Videos


Jio location intelligence: रिलायंस जियो जियोएक्सप्लोर नाम से एक एडवांस मैपिंग और लोकेशन इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म विकसित कर रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य भारत के पेचीदा एड्रेस सिस्टम को अपनी सटीक मैपिंग तकनीक से सुलझाना है। यह प्लेटफॉर्म ट्रैकिंग, रूट ऑप्टिमाइजेशन और जियो-फेंसिंग जैसी सेवाएं प्रदान करेगा। जियो अपने विशाल टेलीकॉम नेटवर्क के डेटा का उपयोग करके इसे और अधिक सटीक बनाएगा, जिससे डिलीवरी और लॉजिस्टिक्स जैसे बिजनेस में बदलाव आ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्यों अलग है जियोएक्सप्लोर ?
जियो के पास अपने विशाल टेलीकॉम नेटवर्क के जरिए लगातार डेटा फ्लो रहता है, जिससे यह पता चलता है कि यूजर्स कैसे मूव कर रहे हैं और कहां कनेक्ट हो रहे हैं। इस नेटवर्क इंटेलिजेंस को जब सॉफ्टवेयर के साथ जोड़ा जाएगा, तो जियोएक्सप्लोर गूगल मैप्स से कहीं अधिक सटीक और कॉन्टेक्स्ट-अवेयर जानकारी दे पाएगा।

भारत की चुनौतियों का स्थानीय समाधान
भारत में एड्रेस सिस्टम और इंफ्रास्ट्रक्चर की चुनौतियां दुनिया के बाकी देशों से अलग हैं। जियोएक्सप्लोर का निर्माण विशेष रूप से भारतीय भौगोलिक परिस्थितियों को ध्यान में रखकर किया जा रहा है, ताकि डिलीवरी बॉय को घर ढूंढने में अब भटकना न पड़े।

यूजर्स लिए क्या फीचर्स होंगे ?
ये आम यूजर्स के लिए भी फायदेमंद साबित हो सकता है...
  • सटीक होम डिलीवरी: ऑनलाइन शॉपिंग में डिलीवरी बॉय सीधे आपके दरवाजे तक पहुंच सकेंगे।
  • रियल-टाइम ट्रैकिंग: स्कूल बस, कैब और लॉजिस्टिक्स की सटीक लोकेशन मिल सकती है।
  • स्मार्ट ट्रैवल: ट्रैफिक जाम से बचने के लिए बेहतर रूट और स्मार्ट सफर के सुझाव दे सकेंगे।
  • इकोसिस्टम कंट्रोल: किसी थर्ड पार्टी पर निर्भर रहने के बजाय जियो अपना खुद का इकोसिस्टम तैयार कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed