{"_id":"69da28a50767212a4308733b","slug":"openai-ceo-sam-altman-s-home-attacked-molotov-cocktail-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"OpenAI CEO Attack: AI सुरक्षा पर उठे बड़े सवाल, जानें सैम ऑल्टमैन के घर पर हुए हमले के पीछे का असली सच क्या है","category":{"title":"Tech Diary","title_hn":"टेक डायरी","slug":"tech-diary"}}
OpenAI CEO Attack: AI सुरक्षा पर उठे बड़े सवाल, जानें सैम ऑल्टमैन के घर पर हुए हमले के पीछे का असली सच क्या है
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jagriti
Updated Sat, 11 Apr 2026 04:25 PM IST
विज्ञापन
सार
Sam Altman house attack: एआई की दुनिया के सबसे चर्चित चेहरे और ओपनएआई (OpenAI) के सीईओ सैम ऑल्टमैन के सैन फ्रांसिस्को स्थित घर पर एक गंभीर हमले की खबर सामने आई है। एक 20 वर्षीय युवक ने उनके घर पर मोलोटोव कॉकटेल (आग लगाने वाला बम) फेंका। यह घटना ऑल्टमैन और उनकी कंपनी के प्रति बढ़ती शत्रुता और AI को लेकर समाज में चल रहे तनाव को दर्शाती है।
Sam Altman
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
OpenAI CEO Sam Altman: सैन फ्रांसिस्को में एक 20 वर्षीय युवक ने ओपनएआई के सीईओ सैम ऑल्टमैन के घर को निशाना बनाया। हमले के बाद युवक ने ओपनएआई मुख्यालय को भी जलाने की धमकी दी। एआई के भविष्य को लेकर चल रही तीखी बहस के बीच यह घटना सुरक्षा के बड़े सवाल खड़े कर रही है।
शुक्रवार सुबह करीब 4 बजे, एक 20 वर्षीय संदिग्ध ने सैम ऑल्टमैन के घर के गेट पर मोलोटोव कॉकटेल फेंककर आग लगा दी। हालांकि हमले में कोई हताहत नहीं हुआ। बाद में उसी युवक ने ओपनएआई के हेडक्वार्टर को जलाने की धमकी दी, जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। यह हमला एआई के प्रति बढ़ते विरोध और ओपनएआई के पेंटागन (अमेरिकी रक्षा विभाग) के साथ जुड़ने के निर्णयों के खिलाफ उपजे आक्रोश का हिस्सा माना जा रहा है।
Molotov cocktail attack OpenAI: क्या है पूरा मामला?
पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, संदिग्ध ने ऑल्टमैन के नॉर्थ बीच स्थित घर पर ज्वलनशील उपकरण फेंका और पैदल ही मौके से फरार हो गया। लगभग एक घंटे बाद, उसी युवक को ओपनएआई के मुख्यालय के बाहर देखा गया, जहां उसने इमारत को आग के हवाले करने की धमकी दी। पुलिस की सतर्कता से उसे तुरंत हिरासत में ले लिया गया।
ऑल्टमैन की प्रतिक्रिया
सैम ऑल्टमैन ने अपने ब्लॉग पर परिवार की एक फोटो साझा करते हुए शांति की अपील की है। उन्होंने कहा कि मैं टेक्नोलॉजी-विरोधी भावनाओं को समझता हूं, लेकिन मुझे विश्वास है कि तकनीकी प्रगति मानवता और हमारे परिवारों के भविष्य के लिए अविश्वसनीय रूप से अच्छी हो सकती है।
हमले के पीछे की वजह?
एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह घटना एआई के तेजी से बढ़ते प्रभुत्व के प्रति बढ़ती शत्रुता का संकेत है। ओपनएआई की ओर से पेंटागन के साथ गठबंधन करने और एआई की वजह से नौकरियों पर पड़ने वाले प्रभाव को लेकर दुनिया भर में कार्यकर्ता विरोध कर रहे हैं। ऑल्टमैन का मानना है कि एआई के नकारात्मक प्रभावों को कम करने के लिए अब जॉब ट्रेनिंग और नए टैक्स जैसे समाधानों पर ध्यान देना जरूरी है।
ओपनएआई का बढ़ता प्रभाव
ओपनएआई कितना विशाल हो चुका है, इस बात से यह भी अनुमान लगाया जा सकता है। 852 बिलियन डॉलर की वैल्यूएशन और 900 मिलियन से अधिक साप्ताहिक यूजर्स के साथ, चैटजीपीटी दुनिया का सबसे प्रमुख AI प्लेटफॉर्म है।
Trending Videos