{"_id":"69da0d0047640c823a097204","slug":"google-s-agentic-ai-goes-live-search-engine-now-book-restaurants-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Google AI: अब एक सर्च में गूगल बुक करेगा आपकी रेस्तरां में टेबल, शुरू हुई एजेंटिक AI की सुविधा, ऐसे करें यूज","category":{"title":"Tech Diary","title_hn":"टेक डायरी","slug":"tech-diary"}}
Google AI: अब एक सर्च में गूगल बुक करेगा आपकी रेस्तरां में टेबल, शुरू हुई एजेंटिक AI की सुविधा, ऐसे करें यूज
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jagriti
Updated Sat, 11 Apr 2026 02:27 PM IST
विज्ञापन
सार
Google Agentic AI features India: गूगल अब सिर्फ आपके सवालों के जवाब नहीं देगा, बल्कि आपके लिए काम भी करेगा। क्योंकि भारत में गूगल ने अपने सर्च में एजेंटिक एआई क्षमताओं को रोल आउट करना शुरू कर दिया है। अब आप सीधे गूगल सर्च से रेस्तरां टेबल बुक कर पाएंगे, वो भी बिना किसी अलग वेबसाइट या एप पर गए। जानिए कैसे...
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : एआई जनरेटेड
विज्ञापन
विस्तार
Book restaurant via Google search: गूगल अब और भी स्मार्ट और मददगार हो चुका है। जो आपके लिए एक स्मार्ट असिस्टेंट की तरह काम करने को तैयार है। यह न केवल आपके लिए बेहतरीन रेस्तरां ढूंढेगा, बल्कि आपकी पसंद और समय के अनुसार टेबल भी बुक करेगा। यानी की अब मल्टी-स्टेप सर्च की झंझट खत्म होगी, क्योंकि यही सर्च का सारे काम कर देगा।
Google AI mode restaurant booking: गूगल ने भारत में अपने एआई मोड में एजेंटिक क्षमताओं को रोलआउट कर दिया है। इसका मतलब है कि एआई अब केवल जानकारी नहीं देगा, बल्कि एक्शन भी ले सकता हे। अब यूजर्स गूगल सर्च के माध्यम से रेस्तरां की तलाश और टेबल बुकिंग कर सकेंगे। यह फीचर गूगल मैप्स, Knowledge Graph और लाइव वेब ब्राउजिंग का उपयोग करके एक साथ कई स्टेप्स, जैसे सर्च, रिव्यू देखना, बुकिंग को पूरा कर सकता है।
Google search new update: कैसे बदल जाएगा आपका सर्च अनुभव?
आम तौर पर AI केवल जानकारी देता है, लेकिन एजेंटिक AI वह है जो यूजर के लिए एक्शन भी ले सकता है। यह यूजर की इच्छा को समझता है, उपलब्ध विकल्पों की जांच करता है और पूरी बुकिंग प्रक्रिया को बिना यूजर की बार-बार क्लिकिंग के खुद पूरा कर देता है।
How agentic AI works: कैसे करें इसका इस्तेमाल?
अगर आप भी इस खास फीचर का इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो इन स्टेप्स को फॉलो करें:
गूगल का कहना है कि फिलहाल यह सुविधा रेस्तरां बुकिंग के साथ शुरू हुई है, लेकिन गूगल इसे और व्यापक बनाना चाहता है। ऐसे में संभव है कि कुछ समय में होटल बुकिंग, फ्लाइट टिकट जैसे अन्य ऑनलाइन सर्विस की बुकिंग भी इसमें जुड़ जाए।
कब मिलेगा यह फीचर?
यह सुविधा अभी रोल-आउट के शुरुआती चरण में है। गूगल के अनुसार, अगर आपका फोन अपडेट है तो संभव है कि आप इस फीचर का लाभ उठा सकते हैं। अगर अभी तक नहीं आया है, तो जल्द ही सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध हो जाएगा।
Trending Videos

- सबसे पहले गूगल सर्च या क्रोम ब्राउज़र खोलें।
- अब एआई मोड जैसे जेमिनी आइकन पर जाएं।
- यहां जैसे भी आप चाहते हैं उसे अपनी भाषा में लिखें। जैसे मेरे पास के अच्छे इटैलियन रेस्तरां ढूंढो और आज रात 8 बजे के लिए दो लोगों की टेबल बुक कर दो।
- इतना बोलते ही एआई खुद आपके आसपास के बेस्ट रेस्तरां ढूंढेगा, उनकी उपलब्धता चेक करेगा और बुकिंग पूरी करने में मदद कर सकता है।
गूगल का कहना है कि फिलहाल यह सुविधा रेस्तरां बुकिंग के साथ शुरू हुई है, लेकिन गूगल इसे और व्यापक बनाना चाहता है। ऐसे में संभव है कि कुछ समय में होटल बुकिंग, फ्लाइट टिकट जैसे अन्य ऑनलाइन सर्विस की बुकिंग भी इसमें जुड़ जाए।
कब मिलेगा यह फीचर?
यह सुविधा अभी रोल-आउट के शुरुआती चरण में है। गूगल के अनुसार, अगर आपका फोन अपडेट है तो संभव है कि आप इस फीचर का लाभ उठा सकते हैं। अगर अभी तक नहीं आया है, तो जल्द ही सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध हो जाएगा।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन