सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Tech Diary ›   BSNL's No 1 in Internet Quality, Private Telcos Trail Behind in nPerf Performance Chart

सरकारी कंपनी का दबदबा: इंटरनेट परफॉर्मेंस में Jio और Airtel को पछाड़ BSNL बना नंबर 1; जानें क्यों है बेस्ट

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jagriti Updated Sat, 11 Apr 2026 07:01 AM IST
विज्ञापन
सार

BSNL vs Jio vs Airtel broadband performance: भारतीय टेलीकॉम बाजार में एक बड़ा और चौंकाने वाला उलटफेर सामने आया है। वर्षों से निजी कंपनियों के दबदबे को चुनौती देते हुए सरकारी कंपनी बीएसएनएल ने फिक्स्ड-लाइन इंटरनेट के मामले में नंबर 1 का ताज पहन लिया है। फ्रांस की मशहूर नेटवर्क टेस्टिंग फर्म nPerf की ताजा रिपोर्ट ने जियो और एयरटेल जैसी दिग्गज कंपनियों की चिंता बढ़ा दी है।
 

BSNL's No 1 in Internet Quality, Private Telcos Trail Behind in nPerf Performance Chart
bsnl - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

nPerf report FY26 India: वित्त वर्ष 2026 (FY26) की रिपोर्ट में बीएसएनएल ने अपनी इंटरनेट क्वालिटी के दम पर निजी कंपनियों को पीछे छोड़ दिया है। स्टेबल अपलोड स्पीड और शानदार लेटेंसी के कारण बीएसएनएल फिक्स्ड-लाइन सेगमेंट में देश का सबसे भरोसेमंद नेटवर्क बनकर उभरा है।
Trending Videos


BSNL fixed line internet speed: फ्रांसीसी फर्म nPerf की रिपोर्ट के अनुसार, बीएसएनएल ने फिक्स्ड-लाइन इंटरनेट परफॉर्मेंस में 89,174 एनप्वांट्स के साथ पहला स्थान हासिल किया है। एयरटेल (74,975) दूसरे और जियो (73,957) तीसरे स्थान पर खिसक गए हैं। बीएसएनएल ने खासतौर से अपलोड स्पीड और स्ट्रीमिंग क्वालिटी में बाजी मारी है, हालांकि हाई-स्पीड फाइबर (FTTH) और मार्केट शेयर के मामले में जियो और एयरटेल अभी भी आगे बने हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या हैं एनप्वांट्स और बीएसएनएल क्यों जीता?
एनप्वांट्स केवल डाउनलोड स्पीड नहीं, बल्कि ओवरऑल इंटरनेट क्वालिटी (जैसे ब्राउजिंग और स्ट्रीमिंग) का स्कोर है। बीएसएनएल ने इस मामले में सबको पछाड़ दिया है।
  • अपलोड स्पीड: बीएसएनएल की अपलोड स्पीड 75.26 Mbps रही, जो जियो (33.46 Mbps) और एयरटेल (38.71 Mbps) से लगभग दोगुनी है।
  • डाउनलोड स्पीड में सुधार: कंपनी की स्पीड में 21% का सालाना इजाफा हुआ है, जो अब 78.5 Mbps तक पहुंच गई है।
लेटेंसी और स्ट्रीमिंग में शानदार अनुभव
गेमिंग और वीडियो कॉलिंग के लिए जरूरी लेटेंसी के मामले में बीएसएनएल सबसे स्थिर रहा। यूट्यूब स्ट्रीमिंग और वेब ब्राउजिंग के मामले में भी सरकारी कंपनी ने ग्राहकों को सबसे स्मूथ अनुभव दिया है।

FTTH (फाइबर) में अब भी निजी कंपनियों का दबदबा
भले ही ओवरऑल फिक्स्ड-लाइन में बीएसएनएल टॉप पर है, लेकिन प्योर फाइबर (FTTH) स्पीड में एयरटेल और जियो काफी आगे हैं:
  • एयरटेल (FTTH): 241.72 Mbps (सबसे तेज)।
  • जियो (FTTH): 225.18 Mbps
  • बीएसएनएल  (FTTH): 198.54 Mbps
मार्केट शेयर की चुनौती
परफॉर्मेंस में नंबर 1 होने के बावजूद, बाजार हिस्सेदारी (Market Share) में बीएसएनएल अभी भी पीछे है। वर्तमान में जियो 31.36% के साथ सबसे आगे है, उसके बाद एयरटेल (21.34%) और फिर BSNL (15.45%) का नंबर आता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed