{"_id":"69d9111c8da7115c9d0eb4c0","slug":"cheapest-prepaid-plans-jio-airtel-vi-bsnl-comparison-2026-hindi-2026-04-10","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Jio, Airtel, Vi और BSNL के सबसे छोटा रिचार्ज प्लान: कम खर्च में कॉलिंग और डेटा का पूरा मजा, बस ₹99 से शुरू","category":{"title":"Tech Diary","title_hn":"टेक डायरी","slug":"tech-diary"}}
Jio, Airtel, Vi और BSNL के सबसे छोटा रिचार्ज प्लान: कम खर्च में कॉलिंग और डेटा का पूरा मजा, बस ₹99 से शुरू
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Nitish Kumar
Updated Sat, 11 Apr 2026 09:01 AM IST
सार
Airtel, Jio, VI, BSNL Cheapest Prepaid Plans: बढ़ती महंगाई के बीच अगर आप अपने सिम कार्ड को एक्टिव रखने के लिए सबसे किफायती रिचार्ज की तलाश में हैं, तो यह खबर आपके लिए है। जियो, एयरटेल, वीआई और बीएसएनएल के पास ₹99 से शुरू होने वाले कई शानदार प्लान्स मौजूद हैं, जिनमें कॉलिंग, एसएमएस और डेटा की सुविधा मिलती है।
विज्ञापन
1 of 4
सबरे सस्ते रिचार्ज प्लान्स
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
Reliance Jio: ₹189 में अनलिमिटेड बातें और एआई क्लाउड
रिलायंस जियो का सबसे सस्ता सर्विस वैलिडिटी वाला प्लान ₹189 का है। यह उन लोगों के लिए बेहतरीन है जो कम बजट में पूरे महीने की सुविधा चाहते हैं। इस प्लान में ग्राहकों को 28 दिनों की वैलिडिटी मिलती है, जिसका मतलब है कि आपका रोजाना का खर्च महज ₹6.75 आएगा। सुविधाओं की बात करें तो इसमें किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ कुल 300 एसएमएस और 2GB डेटा दिया जाता है। डेटा खत्म होने के बाद भी आप 64Kbps की स्पीड पर इंटरनेट इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा, कंपनी इसमें जियो टीवी और जियो एआई क्लाउड का मुफ्त एक्सेस भी दे रही है।
2 of 4
Airtel
- फोटो : एयरटेल
Airtel: ₹199 वाले पैक में प्रीमियम फीचर्स की भरमार
एयरटेल ने अपने पोर्टफोलियो में ₹199 के प्लान को सबसे सस्ता रखा है। 28 दिनों की वैलिडिटी वाले इस पैक का रोजाना का खर्च लगभग ₹7.10 पड़ता है। इसमें आपको अनलिमिटेड कॉल्स के साथ रोजाना 100 एसएमएस मिलते हैं, जो एसएमएस के शौकीनों के लिए एक अच्छा विकल्प है। डेटा के तौर पर इसमें कुल 2GB डेटा मिलता है, लेकिन ध्यान रहे कि कोटा खत्म होने के बाद इंटरनेट इस्तेमाल करने पर 50 पैसे प्रति एमबी का चार्ज देना होगा। इस प्लान की असली खासियत इसमें मिलने वाले एडोब एक्सप्रेस प्रीमियम, फ्री हैलोट्यून्स और एयरटेल एक्सट्रीम प्ले जैसे प्रीमियम सब्सक्रिप्शन हैं।
3 of 4
Vodafone-Idea (Vi)
- फोटो : Adobe Stock
Vodafone-Idea (Vi): कम दाम में कॉलिंग का फायदा
अगर आप वीआई (Vi) के यूजर हैं, तो कंपनी ₹189 में एक किफायती प्लान पेश करती है। हालांकि, इसकी वैलिडिटी जियो और एयरटेल से थोड़ी कम यानी 26 दिनों की है। इस रिचार्ज पैक में ग्राहकों को अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ कुल 300 एसएमएस मिलते हैं। डेटा के मामले में इसमें केवल 1GB डेटा ही दिया जाता है। अगर आप डेटा या एसएमएस की तय सीमा को पार करते हैं, तो कंपनी आपसे अतिरिक्त शुल्क वसूलती है। डेटा खत्म होने पर 50 पैसे प्रति एमबी और एसएमएस खत्म होने पर ₹1 से ₹1.5 तक का चार्ज देना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
बीएसएनएल
- फोटो : अमर उजाला
BSNL: ₹99 और ₹107 में सबसे सस्ता विकल्प
सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल आज भी बजट के मामले में सबसे आगे है। कंपनी का ₹99 वाला छोटू रिचार्ज मात्र ₹99 में 14 दिनों की वैलिडिटी देता है, जिसमें किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है। इसके अलावा, ₹107 वाला एक और सस्ता प्लान है जो 20 दिनों तक चलता है। इस पैक में 200 मिनट की कॉलिंग के साथ कुल 3GB डेटा मिलता है। खास बात यह है कि बीएसएनएल के इन प्लान्स में डेटा खत्म होने के बाद भी इंटरनेट पूरी तरह बंद नहीं होता, बल्कि 40kbps की धीमी रफ्तार पर चलता रहता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।