सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Tech Diary ›   epfo uan activation via umang now requires aadhaar face authentication: step-by-step guide

EPFO का नियम: UMANG एप पर ऐसे करें 'Aadhaar Face Authentication', नहीं तो रुक जाएगा PF

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Suyash Pandey Updated Fri, 10 Apr 2026 04:36 PM IST
विज्ञापन
सार

Aadhaar Face Authentication: EPFO के जरिए UAN जनरेट और एक्टिवेट करने के लिए 'आधार फेस ऑथेंटिकेशन' अनिवार्य है। इसके बावजूद भी कई लोग ऐसे हैं जिन्होंने आधार फेस ऑथेंटिकेशन नहीं कराया है। अगर आप भी ऐसे हैं तो आपको अपने भविष्य निधि यानी प्रोविडेंट फंड को निकालने में दिक्कत हो सकती है। इस लेख के जरिए आप स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया से घर बैठे अपने स्मार्टफोन से फेस ऑथेंटिकेशन पूरा कर पाएंगे।

epfo uan activation via umang now requires aadhaar face authentication: step-by-step guide
आधार फेस ऑथेंटिकेशन (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : एआई
विज्ञापन

विस्तार

अगर आप एक नौकरीपेशा व्यक्ति हैं तो आपके लिए एक बेहद जरूरी टेक अपडेट है। Employees Provident Fund यानी EPFO ने सेवाओं को और ज्यादा सुरक्षित और आसान बनाने के लिए 1 अगस्त 2025 से एक नया नियम लागू किया था। इसके तहत UMANG एप के जरिए नया UAN (यूनिवर्सल अकाउंट नंबर) जनरेट या एक्टिवेट करने के लिए आधार फेस ऑथेंटिकेशन अनिवार्य हो गया है। लेकिन अब भी कई लोग ऐसे हैं जिनका आधार फेस ऑथेंटिकेशन नहीं हुआ है। आइए जानते हैं कि यह कैसे काम करता है और इसे सेट करने का तरीका क्या है।

Trending Videos


फेस ऑथेंटिकेशन अनिवार्य क्यों किया गया है?

EPFO के जरिए फेस ऑथेंटिकेशन को अनिवार्य करने के पीछे मुख्य उद्देश्य सुरक्षा को बढ़ाना और पूरी प्रक्रिया को कागजी कार्रवाई से मुक्त बनाना है। यह आधुनिक तकनीक सीधे आधार डेटाबेस से आपकी पहचान को वेरिफाई करती है। इससे अब आपको UAN जनरेट करने या KYC अपडेट कराने के लिए अपनी कंपनी पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। यह पूरी तरह से एक सेल्फ-सर्विस मॉडल है, जो आपको डिजिटल आजादी मुहैया कराएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


फेस ऑथेंटिकेशन एक्टिवेट नहीं हुआ तो क्या होगा?

हालांकि, इस प्रक्रिया को पूरा न करने पर आपको कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। अगर आप फेस ऑथेंटिकेशन नहीं करते हैं तो आप अपना UAN खुद एक्टिवेट नहीं कर पाएंगे और उमंग (UMANG) एप पर मिलने वाली कई ऑनलाइन सुविधाओं का लाभ उठाने से वंचित रह जाएंगे। इसके परिणामस्वरूप भविष्य में पीएफ (PF) के पैसे निकालने जैसी महत्वपूर्ण प्रक्रियाओं में देरी हो सकती है।


प्रक्रिया पूरे करने से पहले कुछ जरूर कदम

इस डिजिटल प्रक्रिया को सफलतापूर्वक शुरू करने के लिए कुछ जरूरी तैयारियां पहले से कर लेना बेहतर है। सबसे पहले सुनिश्चित करें कि आपके स्मार्टफोन में UMANG एप के साथ-साथ Aadhaar FaceRD एप भी इंस्टॉल हो। ध्यान रखें कि FaceRD एप इंस्टॉल होने के बाद स्क्रीन पर किसी आइकन के रूप में नहीं दिखता, बल्कि यह बैकग्राउंड में ऑथेंटिकेशन का काम संभालता है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि आपका मोबाइल नंबर आधार से लिंक होना चाहिए, ताकि आप OTP वेरिफिकेशन की प्रक्रिया को आसानी से पूरा कर सकें।


इस स्टेप-बाय-स्टेप गाइड से पूरा करें फेस ऑथेंटिकेशन?

अपने स्मार्टफोन से इसे पूरा करने के लिए बस इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें:

एप खोलें और लॉगिन करें: UMANG एप खोलें और अपने मोबाइल नंबर या आधार के जरिए लॉगिन करें।
EPFO सर्च करें: सर्च बार में जाकर 'EPFO' टाइप करें और उस सेक्शन में जाएं।
सर्विस चुनें: वहां आपको 'UAN Allotment and Activation' या 'Face Authentication of Already Activated UANs' का विकल्प मिलेगा, उस पर क्लिक करें।
डिटेल्स भरें: अपना आधार नंबर और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर डालें और अपनी सहमति पर टिक करें।
OTP वेरिफिकेशन: आपके आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा, उसे दर्ज करें।
चेहरा स्कैन करें: 'Scan Face' पर क्लिक करें। स्क्रीन पर आ रहे निर्देशों का पालन करें। 
प्रोसेस पूरा: स्कैन सफल होते ही सिस्टम आपका डेटा अपडेट कर देगा और आपका UAN जनरेट/एक्टिवेट हो जाएगा। इसका कन्फर्मेशन आपको SMS के जरिए मिल जाएगा।


ईपीएफ (EPF) के बारे में कुछ जरूरी बातें जो आपको पता होनी चाहिए

EPF यानी कर्मचारी भविष्य निधि, भारत सरकार के जरिए समर्थित एक ऐसी बचत योजना है जो नौकरीपेशा लोगों के रिटायरमेंट को सुरक्षित बनाती है। इसकी कार्यप्रणाली काफी व्यवस्थित है। इसमें हर महीने आपकी बेसिक सैलरी और महंगाई भत्ते का 12% हिस्सा काटकर आपके पीएफ खाते में जमा किया जाता है। खास बात यह है कि इतना ही हिस्सा आपकी कंपनी की ओर से भी दिया जाता है। इसे दो भागों में बांटा जाता है- इसका 8.33% हिस्सा आपके पेंशन फंड (EPS) में जाता है और शेष 3.67% हिस्सा आपके EPF खाते में जुड़ता रहता है।

इस निवेश का सबसे बड़ा आकर्षण इसका 'E-E-E' स्टेटस है, जो इसे भारत की सबसे बेहतरीन टैक्स-सेविंग स्कीम्स में से एक बनाता है। इसका मतलब है कि इसमें निवेश की गई राशि, उस पर मिलने वाला सालाना ब्याज और अंत में मैच्योरिटी पर मिलने वाला पूरा पैसा, तीनों ही इनकम टैक्स से पूरी तरह मुक्त होते हैं। इसके अलावा, यह केवल रिटायरमेंट तक सीमित नहीं है। एक बार आपका UAN एक्टिवेट हो जाने के बाद आपको यह सुविधा मिलती है कि आप घर बैठे ही ऑनलाइन क्लेम कर सकें। चाहे बीमारी हो, बच्चों की शादी हो या घर बनवाना, आप अपनी विशिष्ट जरूरतों के लिए पीएफ खाते से आसानी से पैसा निकाल सकते हैं। इससे यह आपके संकट के समय का एक भरोसेमंद साथी बन जाता है।

कोई तकनीकी समस्या आए तो क्या करें?

अगर फेस ऑथेंटिकेशन के दौरान कोई गलती होती है तो आप UMANG एप के हेल्पडेस्क से संपर्क कर सकते हैं। अगर आपकी बायोमेट्रिक डिटेल मैच नहीं हो रही है तो आपको नजदीकी 'आधार सेवा केंद्र' जाकर अपनी फोटो या डेटा अपडेट कराना पड़ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed