सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Tech Diary ›   What Kisan e-Mitra? Meet AI Assistant Helping Farmers Access PM-KISAN

Kisan e-Mitra: अब AI चैटबॉट सुलझाएगा खेती की हर समस्या, 24/7 मिलेगी सरकारी योजनाओं की जानकारी; ऐसे करें यूज

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jagriti Updated Fri, 10 Apr 2026 12:55 PM IST
विज्ञापन
सार

Kisan e-Mitra regional languages:  खेती-किसानी के डिजिटल दौर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) अब अन्नदाताओं का सबसे बड़ा मददगार बन गया है। सरकार ने किसानों की समस्याओं को सुलझाने के लिए एक एआई चैटबॉट पेश किया है। अब दूर-दूराज के गांवों में रहने वाले किसान भी बिना सरकारी दफ्तर चक्कर काटे अपनी भाषा में PM-KISAN और फसल बीमा जैसी योजनाओं का अपडेट ले सकेंगे। जानें कैसे...

What Kisan e-Mitra? Meet AI Assistant Helping Farmers Access PM-KISAN
PM-KISAN AI chatbot - फोटो : google playstore
विज्ञापन

विस्तार

PM-KISAN AI chatbot: किसान ई-मित्र एक एआई-संचालित (AI-Powered) वॉयस इनेबल्ड चैटबॉट है, जिसे खासतौर पर किसानों की मदद के लिए तैयार किया गया है। ये चैटबॉट पीएम-किसान, लोन और बीमा जैसी योजनाओं से जुड़े सवालों के रियल-टाइम जवाब देता है। क्षेत्रीय भाषाओं में उपलब्ध ये डिजिटल असिस्टेंट किसानों की सरकारी अधिकारियों पर निर्भरता कम करता है और 24/7 सहायता सुनिश्चित करता है।
Trending Videos


What is Kisan e-Mitra AI chatbot: क्या है किसान ई-मित्र एआई चैटबॉट?
यह एक एआई टूल है जो वॉयस कमांड यानी की बोलकर काम करता है। इसे केंद्र सरकार की योजनाओं और सर्विस डिलीवरी को बेहतर बनाने के उद्देश्य से विकसित किया गया है। यह एक वन-स्टॉप प्लेटफॉर्म की तरह काम करता है, जहां किसान अपनी भाषा में बातचीत कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन प्रमुख योजनाओं में मिलेगी मदद
चैटबॉट मुख्य रूप से किसानों की इन सेवाओं के लिए डिजाइन किया गया है।
  • PM-KISAN: इससे जरिए किसान सम्मान निधि की किस्त और पेमेंट स्टेटस की जानकारी ले सकेंगे।
  • फसल बीमा: इंश्योरेंस क्लेम और पात्रता (Eligibility) की जांच कर सकेंगे।
  • कृषि लोन: लोन की प्रक्रिया और आवेदन से जुड़े अपडेट भी ले सकेंगे।
क्षेत्रीय भाषाओं की ताकत
भारत के अलग-अलग राज्यों के किसानों को भाषा की समस्या न हो, इसलिए किसान ई-मित्र कई क्षेत्रीय भाषाओं को सपोर्ट करता है। किसान अपनी स्थानीय भाषा में सवाल पूछकर तुरंत सही और सटीक जवाब पा सकते हैं।

 24/7 सपोर्ट और शिकायतों का हल
खेती के तमाम कामों के बीच किसानों के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटना सबसे बड़ी चुनौती मानी जाती हैं। लेकिन इस चैटबॉट की खासियत है कि यह 24 घंटे उपलब्ध रहता है, जिससे किसान कभी भी अपनी शिकायतों का स्टेटस जान सकते हैं या नई योजनाओं के बारे में पूछ सकते हैं। इससे सिस्टम में पारदर्शिता और दक्षता बढ़ी है।

खेती में एआई का महत्व
किसान ई-मित्र की सफलता ये दिखाती है कि एआई केवल शहरों तक सीमित नहीं है। ये सरकारी अधिकारियों पर काम का बोझ कम कर रहा है और दूर-दराज के इलाकों में योजनाओं की पहुंच को आसान बना रहा है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह तकनीक किसानों के लिए सशक्तिकरण का एक नया जरिया बन सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed