{"_id":"69d8da19721dec8c860faa1b","slug":"lava-bold-n2-lite-out-of-stock-in-15-minutes-amazon-sale-price-features-2026-04-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Smartphone: महज 15 मिनट में खाली हो गया इस फोन का सारा स्टॉक, 7000 रुपये से भी कम में मिल रहे हैं धांसू फीचर्स","category":{"title":"Gadgets","title_hn":"गैजेट्स","slug":"gadgets"}}
Smartphone: महज 15 मिनट में खाली हो गया इस फोन का सारा स्टॉक, 7000 रुपये से भी कम में मिल रहे हैं धांसू फीचर्स
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Nitish Kumar
Updated Fri, 10 Apr 2026 04:38 PM IST
विज्ञापन
सार
घरेलू स्मार्टफोन निर्माता कंपनी लावा के नए फोन Lava Bold N2 Lite ने अपनी पहली ही सेल में इतिहास रच दिया है। अमेजन पर आज दोपहर 12 बजे शुरू हुई बिक्री के महज 15 मिनट के भीतर ही यह फोन पूरी तरह आउट ऑफ स्टॉक हो गया।
Lava Bold N2 Lite
- फोटो : लावा
विज्ञापन
विस्तार
भारतीय मोबाइल बाजार में लावा का जलवा एक बार फिर देखने को मिला है। कंपनी के नए किफायती स्मार्टफोन Lava Bold N2 Lite ने अपनी पहली ही सेल में ग्राहकों के बीच जबरदस्त खलबली मचा दी है। आज यानी 10 अप्रैल को दोपहर ठीक 12 बजे जैसे ही अमेजन पर इसकी बिक्री शुरू हुई, ग्राहकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। आलम यह रहा कि देखते ही देखते सिर्फ 15 मिनट में कंपनी का सारा स्टॉक साफ हो गया।
Lava Bold N2 Lite: कम कीमत और शानदार ऑफर्स के साथ हुआ लॉन्च
अगर कीमत की बात करें, तो इस फोन को भारत में बेहद आक्रामक प्राइस पर उतारा गया है। Lava Bold N2 Lite के 3GB रैम और 64GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की ऑफिशियल कीमत 7,399 रुपये रखी गई है। हालांकि, पहली सेल के दौरान कंपनी ने खास ऑफर के तहत इसे सिर्फ 6,999 रुपये के स्पेशल प्राइस पर उपलब्ध कराया था।
इस डील में 400 रुपये का कूपन डिस्काउंट पहले से शामिल था। इसके अलावा, कंपनी ने उन ग्राहकों के लिए अतिरिक्त 500 रुपये की छूट का भी ऑफर रखा था जो एक साथ दो यूनिट खरीदते हैं। इस फोन को 'कोलार गोल्ड' और 'नीलगिरी ब्लू' जैसे प्रीमियम दिखने वाले रंगों में पेश किया गया है।
Lava Bold N2 Lite: दमदार डिस्प्ले और प्रोसेसर से है लैस
बेहद कम कीमत के बावजूद लावा ने इस फोन के फीचर्स के साथ कोई समझौता नहीं किया है। इसमें 6.75 इंच का बड़ा एचडी प्लस टचस्क्रीन डिस्प्ले दिया गया है, जो 90 हर्ट्ज के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इससे वीडियो देखने और सोशल मीडिया चलाने का अनुभव काफी स्मूथ रहता है। परफॉर्मेंस के मोर्चे पर इसमें ऑक्टा-कोर यूनिसॉक 9863A चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है। यह फोन लेटेस्ट एंड्रॉइड 15 गो एडिशन पर चलता है, जो कम रैम में भी बेहतर स्पीड देता है। वहीं, इसकी 64GB की इंटरनल स्टोरेज को आप माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 512GB तक बढ़ा सकते हैं।
Lava Bold N2 Lite: कैमरा, बैटरी और अन्य सुरक्षा फीचर्स
फोटोग्राफी के लिए Lava Bold N2 Lite के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का एआई डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के शौकीनों के लिए इसमें 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में 5,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 10W की फास्ट वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। सुरक्षा के लिए इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है, जो फोन को काफी आधुनिक बनाता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4G LTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ 4.2 और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट जैसे जरूरी फीचर्स शामिल हैं, जबकि इसका वजन महज 192 ग्राम है।
Trending Videos

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन