सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Tech Diary ›   Stop Doomscrolling, These Powerful Apps Break Your Smartphone Addiction

Doomscrolling: घंटों फोन चलाने की लत से हैं परेशान? ये एप्स छुड़वा देंगे डूमस्क्रॉलिंग की आदत; ऐसे करें ट्राई

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jagriti Updated Fri, 10 Apr 2026 05:40 PM IST
विज्ञापन
सार

Phone addiction recovery apps: आज के समय में डूमस्क्रॉलिंग एक ऐसी मानसिक बीमारी की तरह फैल रही है, जो हमारी एकाग्रता और समय को निगल रही है। सोशल मीडिया पर अंतहीन नेगेटिव कंटेंट और रील्स को स्क्रॉल करने की यह लत अब लोगों मेंटल हेल्थ पर सर डाल रही है। इस लेख में कुछ ऐसे तरीके जानिए, जिनके इस्तेमाल से आप आसानी से इस लत को छाेड़ सकते हैं।
 

Stop Doomscrolling, These Powerful Apps Break Your Smartphone Addiction
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार

Best apps for digital wellbeing: क्या आप भी बिस्तर पर लेटकर घंटों सोशल मीडिया स्क्रॉल करते रहते हैं? इस आदत को डूमस्क्रॉलिंग कहते हैं, जो न केवल आपका समय बर्बाद करती है बल्कि मानसिक थकान और तनाव भी बढ़ाती है। लेकिन घबराएं नहीं, तकनीक के पास ही इसका समाधान भी है।
Trending Videos


लगातार सोशल मीडिया स्क्रॉल करने की आदत (Doomscrolling) को कंट्रोल करने के लिए अब कई एआई-पावर्ड और साइकोलॉजिकल टूल्स उपलब्ध हैं। मिनिमलिस्ट फोन, वन सेक, फॉरेस्ट, फ्रीडम और स्क्रीनजेन जैसे एप्स यूजर्स को सचेत करते हैं और उन्हें फोन के बजाय अपने काम पर ध्यान केंद्रित करने में मदद करते हैं। ये एप्स न केवल सोशल मीडिया की लत छुड़ाते हैं, बल्कि आपकी प्रोडक्टिविटी में भी सुधार करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


How to stop doomscrolling: ये एप्स बनाएंगे आपकी लाइफ आसान

Minimalist Phone: फोन को बनाएं सादा
यह एप आपके फोन के रंगीन और आकर्षक आइकन्स को हटाकर उसे केवल टेक्स्ट-बेस्ड स्क्रीन में बदल देता है। जब विजुअल्स अट्रैक्टिव नहीं होते, तो बार-बार एप खोलने की इच्छा कम हो जाती है। आप इसमें एप्स को ब्लॉक या हाइड भी कर सकते हैं।

One Sec: एप खोलने से पहले सोचने का मौका
अक्सर हम बिना सोचे-समझे इंस्टाग्राम या फेसबुक खोल लेते हैं। One Sec एप किसी भी सोशल मीडिया एप को खोलने से पहले आपको 5-10 सेकंड का ब्रेक देता है और गहरी सांस लेने के लिए कहता है। यह मनोवैज्ञानिक तरीका आपको यह सोचने पर मजबूर करता है कि क्या सच में एप खोलना जरूरी है।

Forest: पेड़ उगाएं, फोकस बढ़ाएं
यह एप गेमिफिकेशन के जरिए काम करता है। जब आप काम शुरू करते हैं, तो इसमें एक वर्चुअल पेड़ उगना शुरू होता है। अगर आपने बीच में फोन छुआ या एप  बंद किया, तो वह पेड़ सूख जाएगा। अपने वर्चुअल जंगल को बचाने के लिए लोग अपने फोन से दूर रहने के लिए प्रेरित होते हैं।

 Freedom: एक साथ सब कुछ ब्लॉक
अगर आप फोन और लैपटॉप दोनों पर ध्यान भटकने से परेशान हैं, तो फ्रीडम आपके लिए बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। यह एक ही समय में आपके सभी डिवाइसेस पर डिस्ट्रैक्टिंग वेबसाइट्स और एप्स को ब्लॉक कर सकता है, जिससे आप ऑफिस या पढ़ाई के दौरान पूरी तरह फोकस्ड रह सकें।

ScreenZen: खुद से सवाल पूछें
जैसे ही आप यह एप खाेलेंगे, ये आपसे पूछेगा कि आप यह एप क्यों खोल रहे हैं? क्योंकि यह आपकी आदतों पर नजर रखता है और एक तय समय के बाद आपको एप  इस्तेमाल करने से रोक देता है। यह डूमस्क्रॉलिंग को जड़ से खत्म करने का एक बेहतरीन डिजिटल अनुशासन टूल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed