{"_id":"69d9df6742f4a1e4770216a7","slug":"get-super-fast-internet-laptop-switch-your-phone-hotspot-5ghz-today-2026-04-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Fix Hotspot : 5G फोन है फिर भी लैपटॉप में इंटरनेट है धीमा? फौरन बदलें ये सेटिंग और पाएं जबरदस्त हाई-स्पीड डाटा","category":{"title":"Tech Diary","title_hn":"टेक डायरी","slug":"tech-diary"}}
Fix Hotspot : 5G फोन है फिर भी लैपटॉप में इंटरनेट है धीमा? फौरन बदलें ये सेटिंग और पाएं जबरदस्त हाई-स्पीड डाटा
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jagriti
Updated Sat, 11 Apr 2026 11:14 AM IST
विज्ञापन
सार
Increase hotspot speed: आजकल हर कोई 5G की हाई-स्पीड का आनंद लेना चाहता है, लेकिन अक्सर फोन का हॉटस्पॉट ऑन करते ही लैपटॉप या दूसरे डिवाइस पर स्पीड ठप हो जाती है। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, तो आपको बता दें कि समस्या आपके नेटवर्क में नहीं, बल्कि आपके फोन की एक छोटी सी सेटिंग में है।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : freepik
विज्ञापन
विस्तार
2.4GHz vs 5GHz hotspot band: अक्सर फोन का हॉटस्पॉट डिफॉल्ट रूप से 2.4 GHz बैंड पर सेट होता है, जो 5G की पूरी स्पीड को आगे नहीं भेज पाता। इसे बस 5GHz पर स्विच करके आप पलक झपकते ही अपनी हॉटस्पॉट स्पीड को कई गुना बढ़ा सकते हैं। जानें, अपने फोन में यह सेटिंग कैसे ऑन करें।
5G नेटवर्क का फायदा लैपटॉप तक पहुंचाने के लिए हॉटस्पॉट सेटिंग्स में 2.4GHz से 5GHz बैंड पर स्विच करना पड़ता है। 2.4GHz बैंड पुरानी तकनीक है और धीमी स्पीड देती है, जबकि 5GHz बैंड हाई डेटा ट्रांसफर रेट सपोर्ट करता है। अधिकांश एंड्रॉइड फोन और आईफोन में ये विकल्प सेटिंग्स के अंदर मौजूद होता है। इसके अलावा, वाई-फाई 6 सपोर्ट का इस्तेमाल करने से कनेक्शन और भी स्टेबल हो जाता है।
2.4GHz क्यों नहीं पकड़ता स्पीड?
ज्यादातर स्मार्टफोन डिफॉल्ट रूप से 2.4GHz बैंड का उपयोग करते हैं। इसकी रेंज तो ज्यादा होती है, लेकिन यह 5G की हाई-स्पीड डेटा को ट्रांसफर करने में असमर्थ रहता है। वहीं, 5GHz बैंड छोटी दूरी के लिए है, लेकिन यह सुपर-फास्ट स्पीड और कम लेटेंसी देने में माहिर है।
Improve hotspot performance: समाधान: 5GHz पर स्विच करें
अगर आप अपने मोबाइल हॉटस्पॉट की स्पीड बढ़ाना चाहते हैं, तो इसका सबसे आसान और असरदार तरीका है, वाई-फाई हॉटस्पॉट बैंड को 2.4GHz से 5GHz में बदलना। 5GHz बैंड पर स्विच करने से डेटा ट्रांसफर स्पीड काफी तेज हो जाती है, लेटेंसी कम मिलती है और आप अपने 5G नेटवर्क की असली स्पीड का बेहतर उपयोग कर पाते हैं।
हालांकि, इसका एक ट्रेड-ऑफ भी है, इसकी रेंज 2.4GHz के मुकाबले कम होती है, इसलिए कनेक्टेड डिवाइस को फोन के करीब रखना पड़ता है और यह भी जरूरी है कि आपका डिवाइस 5GHz बैंड को सपोर्ट करता हो, क्योंकि पुराने डिवाइस इसमें कनेक्ट नहीं हो पाते।
Trending Videos

How to change Hotspot settings on Android: अपने फोन में सेटिंग्स कैसे बदलें?
यहां अलग-अलग स्मार्टफोन ब्रांड के लिए आसान स्टेप्स दिए गए हैं। इन्हें फॉलो करके आप अपने फोन की सेटिंग्स में जाकर हॉटस्पॉट बैंड बदल सकते हैं:
Samsung: अगर आपके पास सैमसंग का फोन है तो सबसे पहले सेटिंग्स खोलें।
यहां सभी यूजर्स के लिए ध्यान रखने वाली बातें है कि सेटिंग बदलने के बाद हॉटस्पॉट को एक बार ऑन और ऑफ जरूर करें। अगर 5GHz विकल्प नहीं दिखता, तो आपका फोन या सॉफ्टवेयर इसे सपोर्ट नहीं करता। बेहतर स्पीड के लिए डिवाइस को फोन के करीब रखें।

- कनेक्शन पर टैप करें।
- मोबाइल हॉटस्पॉट एंड टेदरिंग में जाएं
- मोबाइल हॉटस्पॉट खोलें।
- अब कॉन्फिगर करें या हॉटस्पॉट कॉन्फिगर करें।
- यहां बैंड का ऑप्शन मिलेगा, फिर 5GHz सेलेक्ट करें और सेटिंग सेव कर दें।
- सबसे पहले सेटिंग्स खोलें।
- कनेक्शन एंड शेयरिंग पर जाएं।
- पोर्टेबल हॉटस्पाॅट चुनने के बाद सेटअप पोर्टेबल हॉटस्पाॅट पर टैप करें।
- फिर एपी बैंड का ऑप्शन ढूंढें।
- यहां 5GHz चुनें और सेव करें।
- फिर पर्सनल हॉटस्पॉट में जाकर पर्सनल हॉटस्पॉट सेटिंग्स पर टैप करें।
- एपी बैंड का विकल्प चुनें, फिर 5GHz सेलेक्ट करें।
- हॉटस्पॉट कॉन्फिगरेशनपर क्लिक करें।
- एपी बैंड का ऑप्शन चुनें।
- यहां से 5GHz सेट करें।
- वाई-फाई और इंटरनेट पर टैप करें
- हॉटस्पॉट और टेथरिंग खोलें फिर वाई-फाई हॉटस्पॉट में जाएं।
- यहां एपी बैंड चुनें, फिर 5GHz सेलेक्ट करके सेव कर दें।
यहां सभी यूजर्स के लिए ध्यान रखने वाली बातें है कि सेटिंग बदलने के बाद हॉटस्पॉट को एक बार ऑन और ऑफ जरूर करें। अगर 5GHz विकल्प नहीं दिखता, तो आपका फोन या सॉफ्टवेयर इसे सपोर्ट नहीं करता। बेहतर स्पीड के लिए डिवाइस को फोन के करीब रखें।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : freepik
Wi-Fi 6: अगला लेवल स्पीड
अगर आपका फोन आधुनिक है, तो आपको एडवांस्ड सेटिंग्स में वाई-फाई 6 का विकल्प मिल सकता है। इसे चालू करने से नेटवर्क पर भीड़भाड़ कम होती है और मल्टी-डिवाइस कनेक्ट होने पर भी इंटरनेट की रफ्तार नहीं गिरती।

| फीचर | 2.4GHz | 5GHz |
|---|---|---|
| स्पीड | धीमी | तेज |
| रेंज | ज्यादा | कम |
| डिवाइस सपोर्ट | ज्यादा | सीमित |
| परफॉर्मेंस | सामान्य | हाई |