फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काम की बात: स्मार्टफोन से डिलीट हो गए हैं फोटो तो न हों परेशान, इन तरीकों से पा सकते हैं वापस

Thu, 14 Oct 2021 09:38 AM IST
सोनू शर्मा टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Thu, 14 Oct 2021 09:38 AM IST
विज्ञापन
Tip of the day How to recover delete photos from smartphone process in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

अब लोगों के लिए सबकुछ इंटरनेट ही हो गया है। आज दुनिया की आधी आबादी से ज्यादा इंटरनेट का इस्तेमाल करती है, यानी करीब 450 करोड़ से भी ज्यादा लोग। अगर स्मार्टफोन की बात करें तो आज के समय में ऐसे बहुत कम ही लोग होंगे, जिनके पास स्मार्टफोन नहीं होगा। स्मार्टफोन रखने के कई फायदे भी हैं। आप इसके माध्यम से बहुत सारे घर बैठे ही कर सकते हैं। चाहे बैंकिंग से जुड़े काम हों या कहीं शॉपिंग वगैरह करनी हो, ऐसे काम तो स्मार्टफोन और इंटरनेट के माध्यम से चुटकियों में हो जाते हैं। इसके अलावा फोटो और वीडियो भी आप आसानी से अपने फोन में सहेज कर रख सकते हैं। हालांकि कई बार ऐसा होता है कि लोग कुछ तस्वीरों को डिलीट कर देते हैं और बाद में पछताते हैं कि डिलीट क्यों कर दिया। आपके साथ भी ऐसा कुछ हुआ है तो घबराइए मत। हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताने जा रहे हैं, जिनका मदद से आप अपने स्मार्टफोन से डिलीट हुई तस्वीरों को वापस पा सकते हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में... 

Tip of the day How to recover delete photos from smartphone process in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

अगर आपको अपने एंड्रॉयड फोन से डिलीट हुए फोटोज को रिकवर करना चाहते हैं तो इसके लिए DiskDigger एप का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस एप को आप गूगल प्ले-स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। खास बात ये है कि इस एप की मदद से आप न सिर्फ फोटो बल्कि डिलीट हुई वीडियो को भी रिकवर कर सकते हैं। हालांकि इस एप की मदद से आप उन्हीं फोटोज को रिकवर कर सकते हैं जो करप्ट नहीं हुए हैं।

Tip of the day How to recover delete photos from smartphone process in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

अगर आप अपने फोन की मेमोरी कार्ड से डिलीट हुई तस्वीरें रिकवर करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको मेमोरी कार्ड को फोन से निकालकर किसी कार्ड रीडर की मदद से कंप्यूटर में लगाना होगा और किसी रिकवरी सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल करना होगा। रिकवरी के लिए आप कंप्यूटर में EaseUS Data Recovery Wizard का इस्तेमाल कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Tip of the day How to recover delete photos from smartphone process in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

अगर आप गूगल फोटोज से डिलीट हुई तस्वीरों को रिकवर करना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको एप को ओपन करना होगा और साइज मीनू से Trash या Bin को सेलेक्ट करना होगा। यहां आपको सभी डिलीट हुई तस्वीरें मिल जाएंगी। आप जिस तस्वीर को रिकवर करना चाहते हैं, उसे सेलेक्ट करके रिकवर कर सकते हैं। हालांकि आप यहां 60 दिन से पहले डिलीट हुई तस्वीरों को रिकवर नहीं कर पाएंगे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed