फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काम की बात: गूगल पर भूलकर भी न करें इन चीजों को सर्च करने की गलती, वरना पड़ जाएंगे लेने के देने

Wed, 13 Oct 2021 02:57 PM IST
सोनू शर्मा टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Wed, 13 Oct 2021 02:57 PM IST
विज्ञापन
Tip of the day never search these things on google
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

अगर आप किसी से कोई सवाल पूछते हैं और वो एकदम सही-सही उसका जवाब दे देता है तो आप उसे समझदार, तेज आदि न जाने क्या-क्या मान लेते हैं। तो गूगल को क्या मानें? यह तो आपकी हर छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी बातों का भी झट से जवाब दे देता है। दरअसल, गूगल दुनिया का सबसे लोकप्रिय सर्च इंजन है, जहां आपको हर तरह की जानकारी मिल जाएगी। आजकल तो स्मार्टफोन का जमाना है, तो गूगल लोगों के हाथ में ही रहता है। जब मन किया गूगल ओपन किया और कोई भी चीज सर्च कर ली और तत्काल उसका जवाब भी पा लिया। लेकिन क्या आप जानते हैं कि गूगल पर हर चीज के बारे में सर्च करना सही नहीं होता है? आपको अच्छी तरह सोच-विचार कर ही गूगल पर कोई भी चीज सर्च करनी चाहिए, वरना आप बुरी तरह फंस सकते हैं। आइए जानते हैं कि गूगल पर हमें किन चीजों के बारे में सर्च नहीं करना चाहिए? 

Tip of the day never search these things on google
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

गर्भपात कैसे करें 

  • गूगल पर 'हाऊ टू अबॉर्ट' टाइप करके सर्च करना यानी गर्भपात के तरीके खोजना जानलेवा भी हो सकता है। दरअसल, गूगल इसके तमाम तरीके बता देगा, जो आपको मुश्किल में डाल सकते हैं। इसलिए बेहतर होगा कि डॉक्टर के पास जाकर सुरक्षित तरीके से ही अबॉर्शन कराएं। 
Tip of the day never search these things on google
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

चाइल्ड पॉर्न

  • चाइल्ड पॉर्न बनाना या देखना, दोनों ही गैरकानूनी हैं। ऐसा करते पकड़े जाने पर जेल की हवा खानी पड़ सकती है। गूगल पर भी आप चाइल्ड पोर्नोग्राफी से जुड़ी चीजें सर्च करते हैं और आईपी अड्रेस से आपकी पहचान हो जाती है तो फिर आपको जेल जाने से कोई नहीं रोक सकता। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Tip of the day never search these things on google
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

बम बनाने का तरीका 

  • आजकल आतंकवादी घटनाएं काफी बढ़ गई हैं, तो गूगल भी इस मामले में सख्त हो गया है। अगर आप गूगल पर बम बनाने का तरीका सर्च करते हैं तो सुरक्षा एजेंसियों की रडार में आ सकते हैं और बड़ी मुसीबत में फंस सकते हैं। इसके अलावा 'हाऊ टू जॉइन आईएसआईएस' और 'हाऊ टू अटैक अ एयरक्राफ्ट' जैसी चीजें भी गूगल पर सर्च करना आपको मुसीबत में डाल सकता है।
विज्ञापन
Tip of the day never search these things on google
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

बीमारी का इलाज 

  • गूगल पर किसी बीमारी के इलाज के बारे में सर्च न ही करें तो बेहतर है, क्योंकि यह आपकी जान पर भारी पड़ सकता है। बेहतर होगा कि किसी भी तरह की बीमारी के इलाज के लिए एमबीबीएस डॉक्टर से ही संपर्क करें। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed