फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काम की बात: स्लो वाई-फाई से हो गए हैं परेशान, तो आपके बहुत काम आएंगे ये खास टिप्स

Wed, 13 Oct 2021 01:10 PM IST
सोनू शर्मा टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Wed, 13 Oct 2021 01:10 PM IST
विज्ञापन
tips and tricks How to boost wifi speed know all about this
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

जब से कोरोना महामारी आई है, तब से कई कंपनियों ने अपने कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम यानी घर से ही काम करने की सुविधा दे दी है। हालांकि अब तो देश में कोरोना के मामलों में काफी हद तक कमी आ गई है तो बहुत सारे लोग दफ्तर जा भी रहे हैं, लेकिन अभी भी बहुत सारे लोग वर्क फ्रॉम होम यानी घर से ही काम कर रहे हैं। चूंकि दफ्तरों में तो अच्छी स्पीड वाले इंटरनेट की सुविधा मिल जाती है, लेकिन घर से काम करने वालों को इंटरनेट के मामले में थोड़ी दिक्कत महसूस हो रही है। कई लोगों ने तो वाई-फाई लिया हुआ है, लेकिन उसके स्लो चलने की वजह से वो परेशान हैं और इसका असर उनके काम पर पड़ रहा है। स्लो इंटरनेट की वजह से काम करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अगर आप भी स्लो वाई-फाई से परेशान हैं तो हम आपको कुछ खास टिप्स बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप वाई-फाई की स्पीड को काफी हद तक बढ़ा सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में... 

tips and tricks How to boost wifi speed know all about this
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

कई बार ऐसा होता है लोग अपने वाई-फाई का पासवर्ड एकदम सीधा-सपाट बना देते हैं और इसका नुकसान ये होता है कि आसपास के कई और लोग भी आपके ही वाई-फाई नेटवर्क का इस्तेमाल करना शुरू कर देते हैं, जिससे स्पीड एकदम स्लो हो जाती है। इसलिए यह जरूरी है कि आप स्ट्रांग पासवर्ड सेट करें, ताकि दूसरे लोग इसका इस्तेमाल न कर सकें। 

tips and tricks How to boost wifi speed know all about this
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

वाई-फाई राउटर को सही जगह नहीं रखने या किसी सामान के पीछे रख देने से भी नेट की स्पीड कम हो जाती है। इसलिए जब भी राउटर रखें तो इस बात का विशेष ध्यान रखें कि उसके आसपास ज्यादा सामान नहीं रखा होना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
tips and tricks How to boost wifi speed know all about this
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

अक्सर कई लोग वाई-फाई राउटर को जमीन या फर्श पर रख देते हैं। इससे नेट की स्पीड पर काफी असर पड़ता है। इसलिए वाई-फाई की स्पीड बढ़ाने के लिए यह जरूरी है कि राउटर को जमीन पर न रखें। 

विज्ञापन
tips and tricks How to boost wifi speed know all about this
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

आमतौर पर कई लोगों को इस बात की जानकारी नहीं होती है कि वाई-फाई राउटर पर लगे एंटीना का क्या काम होता है। दरअसल, इसे एडजस्ट करके आप नेट के सिग्नल को सुधार सकते हैं। कई बार एंटीना झुके हुए होते हैं, जिससे नेट की स्पीड भी कम हो जाती है। इसलिए इस चीज का ध्यान रखें कि एंटीना सीधा खड़ा हो।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed