फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काम की बात: व्हाट्सएप पर डिलीट हुए मैसेज को पढ़ने का तरीका जान लें, ये है आसान तरीका

Sat, 09 Oct 2021 11:19 AM IST
सोनू शर्मा टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Sat, 09 Oct 2021 11:19 AM IST
विज्ञापन
how to read deleted whatsapp messages easy tips in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

आज के समय में व्हाट्सएप दुनिया के सबसे लोकप्रिय इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप में से एक हो गया है। दुनियाभर में इसके 200 करोड़ से भी अधिक यूजर्स हैं। अकेले भारत में ही 55 करोड़ से भी अधिक लोग व्हाट्सएप का इस्तेमाल करते हैं। आप भी करते होंगे, लेकिन क्या आप व्हाट्सएप से जुड़ी सभी जरूरी चीजों के बारे में जानते हैं? व्हाट्सएप से किसी को मैसेज भेजना या मैसेज को डिलीट करना तो आपको आता होगा। यह तो आसान है, लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि डिलीट हुए मैसेज को दोबारा कैसे पढ़ा जा सकता है? शायद नहीं जानते होंगे। दरअसल, यह एक मुश्किल काम है, लेकिन नामुमकिन नहीं है। आपके साथ भी ऐसा कभी हुआ होगा कि आपने मैसेज को डिलीट कर दिया और आपको ध्यान ही नहीं रहा कि उस मैसेज में लिखा क्या था। तो चलिए हम आपको एक ट्रिक बताते हैं, जिसकी मदद से आप डिलीट हुए व्हाट्सएप मैसेज को दोबारा पढ़ सकते हैं। 

how to read deleted whatsapp messages easy tips in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

सबसे पहले तो आप ये जान लीजिए कि व्हाट्सएप पर ऐसा कोई फीचर नहीं है, जिससे आप डिलीट हुए मैसेज को पढ़ सकें। इसके लिए आपको थर्ड पार्टी की मदद लेनी पड़ेगी। अगर आप व्हाट्सएप पर डिलीट हुए मैसेज को पढ़ना चाहते हैं तो आपको गूगल प्ले-स्टोर से एक एप डाउनलोड करना पड़ेगा। 

how to read deleted whatsapp messages easy tips in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

इस एप का नाम Notisave है। व्हाट्सएप पर डिलीट हुए मैसेज को पढ़ने के लिए गूगल प्ले-स्टोर से अपने फोन में इस एप को डाउनलोड करें। अब अपने व्हाट्सएप अकाउंट से इस एप में लॉगिन करें। ध्यान रहे कि अगर आपके पास आईफोन है तो यह ट्रिक आपके फोन में काम नहीं करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
how to read deleted whatsapp messages easy tips in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

एप पर लॉगिन करते ही होम स्क्रीन पर आपको व्हाट्सएप का आइकन दिखाई देगा। उस आइकन पर क्लिक करें। अब आप उन मैसेज को भी पढ़ सकेंगे, जिसे भेजकर किसी ने डिलीट कर दिया है। इतना ही नहीं, आप इस एप के माध्यम से डिलीट हुए फोटोज और वीडियोज को भी रिकवर कर सकते हैं।

विज्ञापन
how to read deleted whatsapp messages easy tips in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

अगर आप किसी खास कॉन्टेक्ट के डिलीट हुए मैसेज को पढ़ना चाहते हैं तो फिल्टर के जरिये इसकी भी सेटिंग कर सकते हैं। अब सबसे जरूरी बात ये कि चूंकि यह एक थर्ड पार्टी एप है, तो आप सोच-समझकर ही इसका इस्तेमाल करें और स्क्रीन पर दिख रहे किसी भी विज्ञापन पर क्लिक करने की भूल न करें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed