आज के समय में आधार कार्ड एक बहुत ही महत्वपूर्ण दस्तावेज बन गया है। इसके बिना आपको कई सरकारी काम करवाने में दिक्कतें हो सकती हैं और सिर्फ सरकारी ही नहीं बल्कि आपको अपने निजी काम भी करने में मुश्किलें आ सकती हैं। अगर आपको खुद का घर खरीदना हो या गाड़ी, वहां आपसे आधार कार्ड मांगा ही जाएगा। इसलिए कहा जाता है कि सभी के पास आधार कार्ड होना ही चाहिए। यह भारतीय नागरिकों की पहचान है। आप किसी भी आधार केंद्र में जाकर अपना आधार कार्ड बनवा सकते हैं। हालांकि कई बार ऐसा होता है कि आधार में लोगों का नाम या डेट ऑफ बर्थ यानी जन्म की तारीख गलत लिखा जाता है, ऐसे में क्या किया जाए? यूआईडीएआई कहता है कि आप ऑनलाइन मोबाइल फोन के माध्यम से भी आधार में दर्ज अपना नाम और जन्म की तारीख बदल सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे?
काम की बात: मोबाइल से भी बदल सकते हैं आधार में दर्ज अपना नाम और जन्म की तारीख, जान लीजिए पूरा प्रोसेस
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Fri, 08 Oct 2021 06:16 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन