ट्रेन की कंफर्म टिकट कराना आजकल किसी जंग को जीतने से जरा भी कम नहीं है। खासकर अगर बिहार की बात करें तो दिल्ली से खुलने वाली ऐसी शायद ही कोई ट्रेन होगी, जिसमें आपको कंफर्म टिकट मिल जाए, विशेषकर इस त्योहारी मौसम में। खैर आजकल तो ऑनलाइन टिकट का जमाना है। लोग घर बैठे आईआरसीटीसी से माध्यम से आसानी से टिकट बुक कर लेते हैं और जरूरत पड़ने पर उस टिकट को कैंसिल भी कर देते हैं। आमतौर पर ट्रेन टिकट कैंसिल कराने पर पैसा रिफंड होने में कई दिन लग जाते हैं, जिसकी वजह से कई लोगों को काफी दिक्कत भी होती है। लेकिन जरा सोचिए कि टिकट कैंसिल कराने पर आपका पैसा तुरंत रिफंड मिल जाए तो। जी हां, ऐसा संभव है। आईआरसीटीसी की आई-पे नाम की एक सर्विस है, जिसके माध्यम से रिफंड के पैसे मिलने में जरा भी देर नहीं लगती है।
{"_id":"61602e108ebc3e624856800b","slug":"irctc-payment-gateway-ipay-reduces-the-time-to-book-train-ticket-and-allows-an-instant-refund-after-cancel","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"काम की बात: इस तरह ट्रेन टिकट कैंसिल कराने पर तुरंत रिफंड हो जाता है पैसा, जान लेंगे तो नहीं होगी परेशानी","category":{"title":"Tech Diary","title_hn":"टेक डायरी","slug":"tech-diary"}}
काम की बात: इस तरह ट्रेन टिकट कैंसिल कराने पर तुरंत रिफंड हो जाता है पैसा, जान लेंगे तो नहीं होगी परेशानी
Fri, 08 Oct 2021 05:13 PM IST
सोनू शर्मा
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Fri, 08 Oct 2021 05:13 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई
आईआरसीटीसी के मुताबिक, आई-पे से ट्रेन टिकट बुक करने में भी काफी कम समय लगता है और साथ ही टिकट कैंसिल कराने पर भी रिफंड के लिए इंतजार नहीं करना पड़ता। सबसे जरूरी बात कि यह एक सुरक्षित पेमेंट गेटवे है।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
खास बात यह है कि आई-पे पेमेंट गेटवे में यूजर को अपने यूपीआई बैंक खाता या डेबिट कार्ड वगैरह को सिर्फ एक बार ही रजिस्टर्ड करना होगा, उसके बाद आप जब भी इसके माध्यम से टिकट काटेंगे, आपको पेमेंट से संबंधित कोई भी डिटेल डालने की जरूरत नहीं पड़ेगी और टिकट कैंसिल कराने पर पैसा रिफंड होकर तुरंत आपके अकाउंट में चला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
आई-पे से टिकट बुक करने का तरीका क्या है?
- सबसे पहले तो आपको आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट www.irctc.co.in पर लॉगिन करना होगा।
- उसके बाद कहां से कहां की यात्रा करनी है, वो डिटेल भरें और अपनी सुविधानुसार ट्रेन का चयन करें।
- इसके बाद यात्रा की डिटेल भरें और टिकट बुक करने के लिए पेमेंट ऑप्शन IRCTC iPay का चयन करें।
- पेमेंट के लिए आप डेबिट, क्रेडिट कार्ड या UPI वगैरह का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह डिटेल आपको सिर्फ एक बार ही भरनी पड़ेगी, उसके बाद आप दोबारा टिकट बुक करेंगे तो पेमेंट डिटेल नहीं भरनी पड़ेगी।
- बस आपका टिकट तुरंत बुक हो जाएगा और एसएमएस या ईमेल के माध्यम से आपको टिकट मिल जाएगी।