आधार कार्ड भारतीय नागरिकों की पहचान का एक बेहतरीन जरिया है। हर किसी के पास यह अहम दस्तावेज होना ही चाहिए। यह बहुत काम आता है। सरकारी कामों से लेकर घर या कार खरीदने तक, ऐसे हर काम में आधार कार्ड की जरूरत पड़ती है। इसके अलावा अगर आप कहीं किराये पर कमरा लेना चाहते हैं, तो भी आधार कार्ड की जरूरत पड़ती है। अगर आप मकान मालिक हैं और किसी को कमरा किराये पर दे रहे हैं तो यह बहुत जरूरी है कि उस व्यक्ति की पहचान का वैरिफिकेशन कर लें। अगर किराये पर कमरा लेने वाले व्यक्ति ने आपको अपने पहचान के रूप में आधार कार्ड की कॉपी दी है तो आप घर बैठे उसके आधार को वैरिफाई कर सकते हैं कि वह असली है या फर्जी। इसकी प्रक्रिया बेहद ही आसान है। आइए जानते हैं कि आधार को कैसे वैरिफाई किया जा सकता है?
काम की बात: कैसे पता लगाएं कि आधार कार्ड असली है या नकली, जान लीजिए आसान तरीका
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Mon, 08 Nov 2021 10:51 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन