फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

1,947 रुपये में 45 हजार रुपये वाला फोन खरीदने का आज फिर है मौका

Wed, 08 Aug 2018 12:04 PM IST
टेक डेस्क, अमर उजाला
टेक डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 08 Aug 2018 12:04 PM IST
विज्ञापन
Vivo Freedom Carnival: Get Vivo Nex and V9 at Rs 1,947 in Flash Sales
vivo nex

स्वतंत्रता दिवस के खास मौके पर चाइनीज स्मार्टफोन निर्माता वीवो ने वीवो फ्रीडम कार्निवाल का आयोजन किया है जिसकी शुरुआत 7 अगस्त से हुई है और 9 अगस्त तक यह सेल चलेगी, हालांकि यह सेल सिर्फ वीवो के ऑनलाइन स्टोर के लिए है। इस फ्लैश सेल में आपको 24 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरे वाला वीवो वी9 और पॉप सेल्फी कैमरे वाला वीवो नेक्स फोन भी मिलेगा। बता दें कि वीवो नेक्स की कीमत 44,990 रुपये है। आइए जानते हैं इस ऑफर के बारे में।

Vivo Freedom Carnival: Get Vivo Nex and V9 at Rs 1,947 in Flash Sales
Vivo V9

1,947 रुपये में वीवो नेक्स और वीवो वी9 के अलावा यूएसबी केबल जैसी एसेसीरीज 47 रुपये में मिलेंगी। दोनों फोन के लिए फ्लैश सेल का आयोजन 7 अगस्त से लेकर 9 अगस्त तक हर रोज दोपहर 12 बजे वीवो के ऑनलाइन स्टोर पर होगा। यह सेल शाओमी के 1 रुपये वाली सेल की तरह ही होगी। बता दें कि लॉन्चिंग के समय वीवो वी9 की कीमत 22,990 रुपये थी जो कि अब 20,990 रुपये हो गई है। इस बात का ध्यान रखें कि यह फ्लैश सेल है।

Vivo Freedom Carnival: Get Vivo Nex and V9 at Rs 1,947 in Flash Sales
vivo x21

इस सेल में फोन पर मिलने वाले ऑफर्स के अलावा ग्राहकों को 4,000 रुपये तक का कैशबैक भी मिलेगा, हालांकि यह कुछ ही फोन के साथ मिलेगा। साथ ही वीवो नेक्स, वीवो एक्स21 और वीवो वी9 की खरीदीर पर ग्राहकों को 1,200 रुपये का ब्लूटूथ हेडफोन फ्री में मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Vivo Freedom Carnival: Get Vivo Nex and V9 at Rs 1,947 in Flash Sales
vivo headphones
इसके अलावा इस सेल में वीवो के इयरफोन और यूएसबी केबल खरीदने वालों को 50 रुपये का कूपन भी मिलेगा। वहीं प्रीमियम हेडफोन की खरीदारी पर 200 रुपये का कूपन भी मिलेगा। 
विज्ञापन
Vivo Freedom Carnival: Get Vivo Nex and V9 at Rs 1,947 in Flash Sales
Vivo V7 plus Infinite Red

साथ ही वीवो वी7 और वीवो वी7प्लस की खरीदारी पर क्रमशः 2,000 रुपये और 3,000 रुपये का कूपन मिलेगा। इन कूपन का इस्तेमाल चुनिंदा स्मार्टफोन और एसेसीरीज की खरीदारी में किया जा सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed