फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vodafone ने पेश किए दो धांसू प्लान, रोज 3GB डाटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग

Wed, 22 Jan 2020 09:43 AM IST
अजय वर्मा टेक डेस्क, अमर उजाला
टेक डेस्क, अमर उजाला Published by: अजय वर्मा Updated Wed, 22 Jan 2020 09:43 AM IST
विज्ञापन
Vodafone Best Prepaid Plans Offers 3 gb data and unlimited calling know all in details
vodafone

टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन (Vodafone) ने अपने उपभोक्ताओं को फायदा पहुंचाने के लिए 558 और 398 रुपये वाले प्लांस लॉन्च किए हैं। इन दोनों प्लांस में उपभोक्ताओं को अनलिमिटेड कॉलिंग और डाटा की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा कंपनी ने 19 रुपये वाले रिचार्ज पैक को भी नए सुविधाओं के साथ बाजार में उतारा है। आपको बता दें कि कंपनी ने पिछले वर्ष दिसंबर की शुरुआत में टैरिफ प्लान महंगे किए थे। तो आइए जानते हैं वोडाफोन के दोनों लेटेस्ट प्रीपेड प्लान के बारे में...

Vodafone Best Prepaid Plans Offers 3 gb data and unlimited calling know all in details
vodafone - फोटो : amar ujala

Vodafone का 558 रुपये वाला प्लान 
उपभोक्ताओं को इस प्लान में रोजाना 3 जीबी डाटा और 100 एसएमएस की सुविधा मिलेगी। साथ ही यूजर्स किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकेंगे। इसके अलावा उपभोक्ताओं को जी5 की सब्सक्रिप्शन भी दी जाएगी, जिसकी कीमत 999 रुपये है। वहीं, इस रिचार्ज पैक की वैधता 56 दिनों की है। फिलहाल, यह प्लान मध्यप्रदेश के सर्किल में उपलब्ध है।

Vodafone Best Prepaid Plans Offers 3 gb data and unlimited calling know all in details
vodafone store

Vodafone का 398 रुपये वाला प्लान 
यूजर्स को इस प्लान में प्रतिदिन 3 जीबी डाटा के साथ 100 एसएमएस की सुविधा मिलेगी। साथ ही यूजर्स किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकेंगे। वहीं, इस पैक की समय सीमा 28 दिनों की है। फिलहाल, यह प्लान मुंबई और मध्यप्रदेश के सर्किल में उपलब्ध है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Vodafone Best Prepaid Plans Offers 3 gb data and unlimited calling know all in details
vodafone idea - फोटो : Self

Vodafone-Idea का 219 रुपये वाला प्लान
वोडाफोन-आइडिया ने अपने ग्राहकों के लिए 219 रुपये वाला प्लान पेश किया है। कंपनी इस प्लान के तहत उपभोक्ताओं को प्रतिदिन 1 जीबी ( कुल 28 जीबी डाटा) डाटा और 100 एसएमएस देगी। साथ ही यूजर्स को किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलेगी। वहीं, इस पैक की वैधता 28 दिनों की है।

विज्ञापन
Vodafone Best Prepaid Plans Offers 3 gb data and unlimited calling know all in details
vodafone idea

Vodafone-Idea का 399 रुपये वाला प्लान
वोडाफोन-आइडिया ने अपने ग्राहकों के लिए 399 रुपये वाला प्लान पेश किया है। कंपनी इस प्लान के तहत उपभोक्ताओं को प्रतिदिन 1.5 जीबी ( कुल 42 जीबी डाटा) डाटा और 100 एसएमएस देगी। साथ ही यूजर्स को किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलेगी। वहीं, इस पैक की समय सीमा 56 दिनों की है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed