फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काम की बात: बड़ा आसान है व्हाट्सएप से पैसों को ट्रांसफर करना, जानिए क्या है प्रोसेस

Fri, 22 Oct 2021 10:22 AM IST
संकल्प सिंह टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Fri, 22 Oct 2021 10:22 AM IST
विज्ञापन
Whatsapp tips and tricks how to send money through Whatsapp know the method here
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

डिजिटल पेमेंटिंग सिस्टम ने आज लेन देन की पारंपरिक व्यवस्था को बदल के रख दिया है। विमुद्रीकरण के बाद से भारत में डिजिटल पेमेंट में एक एक्सपोनेंशियल ग्रोथ देखने को मिली है। इसका एक बड़ा फायदा भारत के रिटेल सेक्टर से जुड़े लोगों को हुआ है। लेन देन में आई इस तेजी से उनके रुके हुए काम भी अब जल्दी हो जाते हैं। ऐसे में अर्थव्यवस्था को भी एक गति मिल रही है। आज भारत में करोड़ों यूजर्स लेन देन के लिए यूपीआई गेटवे का सहारा ले रहे हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको बताने वाले हैं कि आप कैसे व्हाट्सएप की सहायता से अपने पैसों को ट्रांसफर कर सकते हैं। ये काफी आसान प्रक्रिया। इसमें आपको किसी भी प्रकार की दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। व्हाट्सएप अक्सर यूजर फ्रेंडली फीचर्स लेकर आता रहता है। इसी सिलसिले में कुछ समय पहले ही उसने पेमेंट करने की सुविधा भी अपने करोड़ों यूजर्स को दी है।

Whatsapp tips and tricks how to send money through Whatsapp know the method here
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

इन स्टेप्स को फॉलो करके आप आसानी से मनी ट्रांसफर कर सकते हैं

  • व्हाट्सएप से मनी ट्रांसफर करने के लिए सबसे पहले आपको अपने मोबाइल में व्हाट्सएप को खोलना है।
  • उसके बाद आपको जिस व्यक्ति के खाते में पैसों को ट्रांसफर करना है, उसकी प्रोफाइल ओपन करनी होगी।
  • प्रोफाइल ओपन करने के बाद मैसेज बॉक्स में पिन के आइकन के बगल में आपको पेमेंट भेजने का ऑप्शन मिलेगा। 
Whatsapp tips and tricks how to send money through Whatsapp know the method here
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
  • उसको सेलेक्ट करें। अगर आपका यूपीआई व्हाट्सएप से रजिस्टर्ड नहीं है, तो आपको अपने बैंक अकाउंट को एड करना है।
  • नीचे की तरफ आपको स्टार्टेड का ऑप्शन मिलेगा। उस पर क्लिक करने के बाद आपको Agree and continue के ऑप्शन का चयन करना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Whatsapp tips and tricks how to send money through Whatsapp know the method here
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
  • अब आपको अपने बैंक को सर्च करके उसे सेलेक्ट करना है।
  • उसे करने के बाद आपके मोबाइल नंबर को वेरीफाई किया जाएगा। 
विज्ञापन
Whatsapp tips and tricks how to send money through Whatsapp know the method here
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
  • अब आपके मोबाइल नंबर के जरिए  बैंक को एड करने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
  • मोबाइल नंबर से रजिस्टर्ड बैंक अकाउंट को ढूंढने के बाद व्हाट्सएप उसे आपकी स्क्रीन पर शो करेगा। आगे आपको कंटिन्यू के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • एक बार बैंक अकाउंट एड होने के बाद आप अपने दोस्तों को यूपीआई पिन के सहारे आसानी से पैसा भेज सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadget news and mobile reviews, apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news in hindi from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed