फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काम की बात: सेब खरीदते समय न करें ये 4 गलतियां, जानें सही सेब चुनने का आसान तरीका

Wed, 16 Sep 2026 04:41 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 16 Sep 2026 04:41 PM IST
सार

सेब खरीदते समय सिर्फ उसका रंग देखकर फैसला करना सही नहीं है। जबकि, सेब खरीदते समय हमें कई चीजों को देखना जरूरी होता है।

विज्ञापन
4 Mistakes to Avoid While Buying Apples, Know the Easy Way to Choose Fresh Apples
सेब खरीदते समय कौन सी चीजें देखना चाहिए? - फोटो : Amar Ujala AI

बाजार से सेब खरीदते समय अक्सर लोग उसकी चमक और लाल रंग देखकर उसे अच्छा मान लेते हैं। हालांकि, सिर्फ रंग देखकर सेब की ताजगी का अंदाजा लगाना सही तरीका नहीं है।



अगर आप भी बाजार से सेब खरीदते हैं, तो कुछ छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखना जरूरी है। इससे खराब, ज्यादा पका या चोट लगा हुआ सेब खरीदने से बचा जा सकता है। चलिए जानते हैं सेब खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...

4 Mistakes to Avoid While Buying Apples, Know the Easy Way to Choose Fresh Apples
सेब खरीदते समय कौन सी चीजें देखना चाहिए? - फोटो : AI Generated

सेब खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखें?

सिर्फ रंग देखकर सेब न खरीदें

  • सेब की अलग-अलग किस्मों का रंग अलग हो सकता है
  • कुछ सेब पूरी तरह लाल होते हैं, जबकि कुछ में हरा या पीला रंग भी दिखाई देता है
  • इसलिए केवल चमकीला लाल रंग देखकर सेब को बेहतर मानना सही नहीं है
  • सेब की किस्म के अनुसार उसका सामान्य रंग और छिलके का पैटर्न अलग हो सकता है
  • इसलिए सेव खरीदते समय पूरे सेब को ध्यान से देखें और उसकी त्वचा को भी चेक करें
4 Mistakes to Avoid While Buying Apples, Know the Easy Way to Choose Fresh Apples
सेब खरीदते समय कौन सी चीजें देखना चाहिए? - फोटो : AI Generated

बहुत नरम सेब खरीदने से बचें

  • सेब हाथ में लेने पर सामान्य तौर पर ठोस और मजबूत महसूस होना चाहिए
  • अगर सेब किसी हिस्से में बहुत ज्यादा दब रहा है, तो वहां चोट या खराब होने की शुरुआत हो सकती है
  • हालांकि, केवल हल्का नरम होना हमेशा खराब होने का संकेत नहीं होता
  • इसलिए सेब को धीरे से छूकर देखें और किसी एक जगह पर ज्यादा नरमी महसूस होने पर उसे न खरीदें
विज्ञापन
विज्ञापन
4 Mistakes to Avoid While Buying Apples, Know the Easy Way to Choose Fresh Apples
सेब खरीदते समय कौन सी चीजें देखना चाहिए? - फोटो : AI Generated

कटे या चोट लगे सेब को नजरअंदाज न करें

  • सेब के छिलके पर कट, सड़न या दबा हुआ हिस्सा दिखाई दे तो सावधानी बरतें
  • ऐसे हिस्सों से सेब के खराब होने की प्रक्रिया शुरू हो सकती है
  • खरीदते समय सेब को चारों तरफ से देखकर जांचें
  • सिर्फ ऊपर का हिस्सा देखकर उसे थैले में न रखें
  • अगर किसी सेब पर बहुत छोटा दाग है, तो ऐसे सेब को खरीदने से बचें
विज्ञापन
4 Mistakes to Avoid While Buying Apples, Know the Easy Way to Choose Fresh Apples
सेब खरीदते समय कौन सी चीजें देखना चाहिए? - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

बहुत चमकदार सेब को ही ताजा न मानें

  • सेब की सतह पर प्राकृतिक रूप से वैक्स जैसी परत हो सकती है
  • पर कई लोग उन्हीं सेब को सही मानते हैं, जो बहुत चमकदार होते हैं
  • पर वे भूल जाते हैं कि सेब की चमक बढ़ाने के लिए उन पर कई केमिकल भी लगाए जाते हैं
  • इसलिए ऐसे सेब को खरीदने से बचना चाहिए
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed