Mountain Trekking Essential Items List: पहाड़ों की खूबसूरत वादियों में ट्रैकिंग करना एक रोमांचक अनुभव होता है। सितंबर-अक्तूबर के महीने में ज्यादातर लोग चोपता से तुंगनाथ या हिमांचल प्रेदेश का हम्पटा पास में ट्रेकिंग की योजना बनाते हैं। मगर बिना तैयारी के पहाड़ों पर ट्रेक के लिए जाना आपके लिए बड़ी मुसीबत खड़ी कर सकता है। अक्सर लोग जल्दबाजी या अनजाने में जरूरी सामान ले जाना भूल जाते हैं, जिससे अचानक मौसम बदलने या रास्ते में रुकने पर परेशानी होना तय हो जाता है।
{"_id":"6aaa73d0ed1974f4ff03f64d","slug":"4-essential-items-you-must-pack-for-mountain-trekking-to-avoid-trouble-in-hindi-2026-09-16","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पहाड़ों पर ट्रैकिंग करने जा रहे हैं साथ में जरूर रखें ये चार चीजें, वरना परेशानी होना तय है","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
पहाड़ों पर ट्रैकिंग करने जा रहे हैं साथ में जरूर रखें ये चार चीजें, वरना परेशानी होना तय है
Wed, 16 Sep 2026 05:35 PM IST
Shikhar Baranawal
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shikhar Baranawal
Updated Wed, 16 Sep 2026 05:35 PM IST
सार
Beginner Trekking Safety Tips And Gear: सितंबर और अक्तूबर के सुहाने महीने में बहुत से लोग पहाड़ों पर ट्रैकिंग के लिए जाते हैं, ऐसे में अगर आप भी कहीं पहाड़ों पर ट्रैकिंग की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपको ये लेख जरूर पढ़ना चाहिए।
विज्ञापन
पहाड़ों पर ट्रैकिंग टिप्स
- फोटो : AI
पर्याप्त हाइड्रेशन के लिए ओआरएस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पर्याप्त हाइड्रेशन के लिए ओआरएस
- पहाड़ों पर चढ़ाई करते समय शरीर से तेजी से पसीना निकलता है, जिससे डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ जाता है।
- अपने बैग में पीने के पानी के साथ ओआरएस (ORS) या ग्लूकोज के पैकेट जरूर रखें।
- यह आपके शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स का स्तर बनाए रखता है और थकान से तुरंत राहत देता है।
एनर्जी स्नैक्स और ड्राई फ्रूट्स
- फोटो : Freepik.com
एनर्जी स्नैक्स और ड्राई फ्रूट्स
- लंबी ट्रैकिंग के दौरान शरीर की ऊर्जा बहुत जल्दी खत्म होने लगती है।
- ऐसे में अपने साथ भुने हुए चने, ड्राई फ्रूट्स, खजूर, डार्क चॉकलेट और प्रोटीन बार रखें।
- यह हल्का सामान आसानी से कैरी किया जा सकता है और जरूरत पड़ने पर आपको तुरंत ताकत देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्सट एड किट लेकर जाएं
- फोटो : Freepik
फर्स्ट-एड किट और अपनी जरूरी दवाएं
- पहाड़ी रास्तों पर फिसलने, चोट लगने या पेट खराब होने जैसी समस्याएं आम हैं।
- इसलिए बैंडेज, डेटॉल, पेनकिलर, क्रेप बैंडेज और एंटीसेप्टिक क्रीम वाली एक छोटी फर्स्ट-एड किट साथ रखें।
- अगर आपकी कोई नियमित दवा चलती है, तो उसे पर्याप्त मात्रा में रखना बिल्कुल न भूलें।
विज्ञापन
टॉर्च या हेड लैंप लेकर चलें
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
टॉर्च या हेड लैंप
- पहाड़ों पर शाम बहुत जल्दी ढल जाती है और घने जंगलों या रास्तों पर रोशनी का कोई अन्य साधन नहीं होता।
- ऐसे में रात के समय सुरक्षित रास्ता देखने के लिए एक अच्छी टॉर्च या हेड लैंप साथ रखें।
- इसके साथ अतिरिक्त बैटरी या पावर बैंक रखना भी बेहद जरूरी है।
अस्वीकरण- ऊपर दी गई सूची केवल सामान्य ट्रैकिंग के लिए एक बुनियादी सामान हैं। आप जिस पहाड़ पर जा रहे हैं, वहां के मौसम, चढ़ाई के स्तर और परिस्थितियों के अनुसार आपकी आवश्यकताओं में बदलाव हो सकता है। किसी भी ट्रैकिंग पर निकलने से पहले मौसम का पूर्वानुमान जरूर जांचें और स्थानीय दिशानिर्देशों के अनुसार ही अतिरिक्त सामान या सुरक्षा उपकरण साथ रखें।