बाजार से सेब खरीदते समय अक्सर लोग उसकी चमक और लाल रंग देखकर उसे अच्छा मान लेते हैं। हालांकि, सिर्फ रंग देखकर सेब की ताजगी का अंदाजा लगाना सही तरीका नहीं है।
काम की बात: सेब खरीदते समय न करें ये 4 गलतियां, जानें सही सेब चुनने का आसान तरीका
सेब खरीदते समय सिर्फ उसका रंग देखकर फैसला करना सही नहीं है। जबकि, सेब खरीदते समय हमें कई चीजों को देखना जरूरी होता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेब खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखें?
सिर्फ रंग देखकर सेब न खरीदें
- सेब की अलग-अलग किस्मों का रंग अलग हो सकता है
- कुछ सेब पूरी तरह लाल होते हैं, जबकि कुछ में हरा या पीला रंग भी दिखाई देता है
- इसलिए केवल चमकीला लाल रंग देखकर सेब को बेहतर मानना सही नहीं है
- सेब की किस्म के अनुसार उसका सामान्य रंग और छिलके का पैटर्न अलग हो सकता है
- इसलिए सेव खरीदते समय पूरे सेब को ध्यान से देखें और उसकी त्वचा को भी चेक करें
बहुत नरम सेब खरीदने से बचें
- सेब हाथ में लेने पर सामान्य तौर पर ठोस और मजबूत महसूस होना चाहिए
- अगर सेब किसी हिस्से में बहुत ज्यादा दब रहा है, तो वहां चोट या खराब होने की शुरुआत हो सकती है
- हालांकि, केवल हल्का नरम होना हमेशा खराब होने का संकेत नहीं होता
- इसलिए सेब को धीरे से छूकर देखें और किसी एक जगह पर ज्यादा नरमी महसूस होने पर उसे न खरीदें
कटे या चोट लगे सेब को नजरअंदाज न करें
- सेब के छिलके पर कट, सड़न या दबा हुआ हिस्सा दिखाई दे तो सावधानी बरतें
- ऐसे हिस्सों से सेब के खराब होने की प्रक्रिया शुरू हो सकती है
- खरीदते समय सेब को चारों तरफ से देखकर जांचें
- सिर्फ ऊपर का हिस्सा देखकर उसे थैले में न रखें
- अगर किसी सेब पर बहुत छोटा दाग है, तो ऐसे सेब को खरीदने से बचें
बहुत चमकदार सेब को ही ताजा न मानें
- सेब की सतह पर प्राकृतिक रूप से वैक्स जैसी परत हो सकती है
- पर कई लोग उन्हीं सेब को सही मानते हैं, जो बहुत चमकदार होते हैं
- पर वे भूल जाते हैं कि सेब की चमक बढ़ाने के लिए उन पर कई केमिकल भी लगाए जाते हैं
- इसलिए ऐसे सेब को खरीदने से बचना चाहिए