फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

त्योहारों में ऑनलाइन शॉपिंग करते समय इन 4 साइबर फ्रॉड से बचें, एक छोटी सी गलती और चली जाएगी आपकी मेहनत की कमाई

Wed, 07 Oct 2026 02:33 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 07 Oct 2026 02:33 PM IST
सार

Cyber Frauds Alert: त्योहारों में ऑनलाइन खरीदारी के दौरान फर्जी वेबसाइट, नकली ऑफर और संदिग्ध पेमेंट लिंक से सावधान रहें। वरना आपके एक क्लिक से आप अपनी मेहनत की कमाई को खो सकते हैं।

विज्ञापन
5 Cyber Frauds to Avoid While Online Shopping During Festivals mein cyber frauds se kaise bachein
फेस्टिव शॉपिंग करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? - फोटो : Amar Ujala AI

Festival Online Shoppin Fraud Alert: त्योहारों का मौसम शुरू होते ही बाजारों के साथ-साथ ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म पर भी रौनक बढ़ जाती है। ई-कॉमर्स वेबसाइट और एप पर कपड़े, इलेक्ट्रॉनिक्स, घरेलू सामान से लेकर कई दूसरी चीजों पर ऑफर दिखाई देते हैं जिसकी वजह से लोग ऑनलाइन शॉपिंग करते हैं। वहीं, इसी बढ़ती ऑनलाइन खरीदारी के बीच साइबर ठग भी सक्रिय हो जाते हैं। वे सस्ते ऑफर, फर्जी वेबसाइट, नकली कस्टमर केयर और पेमेंट के नाम पर लोगों को अपना शिकार बनाने की कोशिश करते हैं।



ऐसे में त्योहारों की खरीदारी करते समय सिर्फ अच्छी डील तलाशना ही काफी नहीं है। बल्कि, आपको यह भी देखना जरूरी है कि जिस ऑफर या लिंक पर क्लिक कर रहे हैं, वह असली है या नहीं। तो चलिए जानते हैं इस त्योहारी सीजन में ऑनलाइन शॉपिंग करते समय किन-किन बातों का ध्यान रखना जरूरी हो जाता है। आप आगे साइबर फ्रॉड से बचने के तरीकों के बारे में जान सकते हैं...

Trending Videos
5 Cyber Frauds to Avoid While Online Shopping During Festivals mein cyber frauds se kaise bachein
फेस्टिव शॉपिंग करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? - फोटो : Adobe Stock

फेस्टिव सीजन में ऑनलाइन शॉपिंग करते समय किन बातों का ध्यान रखें?

फर्जी वेबसाइट से रहें सावधान

  • साइबर ठग असली ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट या एप जैसी दिखने वाली फर्जी वेबसाइट या एप तैयार कर लेते हैं
  • वहीं, इन वेबसाइट पर बड़े डिस्काउंट और आकर्षक ऑफर दिखाकर ग्राहकों को इन्हें खरीदने और पेमेंट करने के लिए लुभाया जाता है
  • इसलिए जिस भी वेबसाइट या एप से शॉपिंग करें, उसको जरूर चेक कर लें कि वो असली है ये फेक
  • किसी के द्वारा भेजे गए लिंक से खरीदारी करने से भी बचें
5 Cyber Frauds to Avoid While Online Shopping During Festivals mein cyber frauds se kaise bachein
फेस्टिव शॉपिंग करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? - फोटो : AI Generated

नकली ऑफर और भारी डिस्काउंट से बचकर

  • त्योहारों में किसी भी प्रोडक्ट पर बहुत ज्यादा छूट देखकर ग्राहक जल्दी फैसला ले लेते हैं और ठग इसी जल्दबाजी का फायदा उठाते हैं
  • अगर किसी सामान की कीमत इतनी कम दिख रही है कि उस पर यकीन न हो, तो पहले चेक करें कि कहीं ये फेक ऑफर तो नहीं
  • कभी भी बिना चेक किए एडवांस पेमेंट यानी ऑनलाइन पेमेंट करने से बचना चाहिए
विज्ञापन
विज्ञापन
5 Cyber Frauds to Avoid While Online Shopping During Festivals mein cyber frauds se kaise bachein
फेस्टिव शॉपिंग करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? - फोटो : Adobe Stock

फर्जी कस्टमर केयर का जाल

  • ऑनलाइन ऑर्डर से जुड़ी परेशानी होने पर लोग अक्सर इंटरनेट पर कस्टमर केयर नंबर खोजते हैं
  • ठग फर्जी हेल्पलाइन नंबर वेबसाइटों और सोशल मीडिया पर डाल सकते हैं
  • ऐसे नंबर पर संपर्क करने के बाद आपसे स्क्रीन शेयर करने, कोई एप इंस्टॉल करने या बैंक की गोपनीय जानकारी देने को कहा जा सकता है
  • इसलिए हमेशा आधिकारिक एप या वेबसाइट से ही कस्टमर केयर नंबर को कॉल करें और जान लें कि कभी भी बैंक अधिकारी या ई-कॉमर्स कस्टमर केयर वाले आपकी बैंकिंग जानकारी, ओटीपी आदि नहीं मांगते हैं
विज्ञापन
5 Cyber Frauds to Avoid While Online Shopping During Festivals mein cyber frauds se kaise bachein
फेस्टिव शॉपिंग करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? - फोटो : AI Generated

ओटीपी और यूपीआई पिन नंबर वाले फ्रॉड से बचें

  • ऑनलाइन शॉपिंग से जुड़ी किसी समस्या के समाधान के नाम पर अगर कोई आपसे ओटीपी मांगता है तो न दें
  • ध्यान रहे कि अगर आपको ये कहा जाता है कि आपको आपके रिफंड के लिए पेमेंट रिक्वस्ट भेजी है जिसे आप यूपीआई पिन नंबर डालकर पूरा करें ताकि, आपको रिफंड मिल सके
  • तो रुकिए, ये सीधे-सीधे आपको ठगने का तरीका है
  • किसी से भी पेमेंट लेने के लिए आपको पिन नंबर कभी नहीं डालना पड़ता है
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed