फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aadhaar Card: डाउनलोड आधार कार्ड के पीडीएफ का पासवर्ड क्या होता है? यहां जानें

Mon, 17 Aug 2026 05:17 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Mon, 17 Aug 2026 05:17 PM IST
सार

Aadhaar Card pdf Password: आधार कार्ड के pdf को डाउनलोड करने के बाद उसमें पासवर्ड डालकर ही खोलना होता है। कई बार लोग कंफ्यूजन हो जाते हैं कि उसमें क्या पासवर्ड डालना है। आइए इस लेख में इसी के बारे में समझते हैं।

विज्ञापन
Aadhaar Card PDF Password Guide: What is the Default Password to Open Your E-Aadhaar
Aadhaar Card PDF Password Guide - फोटो : AI

Aadhaar Card PDF Password: जब भी हम इंटरनेट के जरिए अपना ई-आधार डाउनलोड करते हैं, तो वह एक पीडीएफ फाइल के रूप में हमारे फोन या कंप्यूटर में सेव होता है। लेकिन जब हम उस फाइल को खोलना चाहते हैं, तो वह हमसे एक पासवर्ड मांगती है। बहुत से आम लोगों को यह पता नहीं होता है कि वह पासवर्ड क्या है, जिसके कारण वे अपना ही दस्तावेज नहीं देख पाते हैं।



यूआईडीएआई द्वारा सुरक्षा और गोपनीयता को ध्यान में रखते हुए यह पासवर्ड सुरक्षा चक्र बनाया गया है, ताकि कोई दूसरा व्यक्ति आपकी अनुमति के बिना आपकी निजी जानकारी न देख सके।

Aadhaar Card PDF Password Guide: What is the Default Password to Open Your E-Aadhaar
आधार पीडीएफ फाइल का पासवर्ड क्या होता है? - फोटो : Adobe Stock

आधार पीडीएफ फाइल का पासवर्ड क्या होता है?

  • आपके आधार कार्ड की पीडीएफ फाइल का पासवर्ड 8 अंकों का एक खास और सुरक्षित संयोजन होता है।
  • यह पासवर्ड आपके नाम के शुरुआती चार अक्षरों (कैपिटल लेटर में) और आपके जन्म के वर्ष (4 अंकों में) को मिलाकर बनता है।
  • उदाहरण के तौर पर, अगर आपका नाम RAJU है और आपका जन्म वर्ष 1995 है, तो आपका पासवर्ड RAJU1995 होगा।
  • नाम हमेशा अंग्रेजी के बड़े अक्षरों में ही लिखा जाना चाहिए, तभी फाइल सही तरीके से खुलेगी।
Aadhaar Card PDF Password Guide: What is the Default Password to Open Your E-Aadhaar
पासवर्ड बनाते समय किन बातों का रखें ध्यान? - फोटो : अमर उजाला

पासवर्ड बनाते समय किन बातों का रखें ध्यान?

  • अगर आपके नाम में चार से कम अक्षर हैं, तो आपका पूरा नाम ही पासवर्ड का पहला हिस्सा माना जाएगा।
  • उदाहरण के लिए अगर किसी के नाम के स्पेलिंग में 3 अक्षर है (RIA) और उनका जन्मवर्ष 1996 है तो पासवर्ड- RIA1996 होगा। 
  • पासवर्ड दर्ज करते समय अंग्रेजी की स्पेलिंग और अंकों की सही जांच जरूर कर लें ताकि गलती न हो।
  • ध्यान रखें कभी आधार pdf के पासवर्ड में स्पेस पासवर्ड में नहीं होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Aadhaar Card PDF Password Guide: What is the Default Password to Open Your E-Aadhaar
पीडीएफ फाइल को सुरक्षित रखने के जरूरी नियम - फोटो : Adobe Stock

पीडीएफ फाइल को सुरक्षित रखने के जरूरी नियम

  • अपना डाउनलोड किया हुआ ई-आधार हमेशा अपने पर्सनल फोन या सुरक्षित कंप्यूटर में ही सेव करके रखें।
  • अगर आप किसी साइबर कैफे से आधार प्रिंट करवाते हैं, तो काम पूरा होने के बाद वहां से अपनी फाइल को डिलीट करना न भूलें।
विज्ञापन
Aadhaar Card PDF Password Guide: What is the Default Password to Open Your E-Aadhaar
पासवर्ड से कैसे खोलें फाइल? - फोटो : FREEPIK

पासवर्ड से कैसे खोलें फाइल?

  • आप अपनी आधिकारिक जानकारी के अनुसार ही पासवर्ड बनाएं, तभी आपका आधार pdf खुल पाएगा।
  • अगर फाइल फिर भी नहीं खुल रही है, तो आप यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट से नया ई-आधार दोबारा डाउनलोड कर सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed