फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Utility ›   2BHK to 4BHK How Many KW of Solar System Does Your Home Really Need

Solar Panel: घर की छत पर सोलर लगवाने से पहले जान लें ये बात, वरना गलत सिस्टम पर खर्च हो जाएंगे पैसे

Mon, 17 Aug 2026 04:42 PM IST
दीक्षा पाठक यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Mon, 17 Aug 2026 04:42 PM IST
सार

Solar Panel Guide: घर के लिए सोलर सिस्टम की क्षमता सिर्फ 2BHK, 3BHK या 4BHK होने से तय नहीं होती। इसमें मासिक बिजली खपत, घर में इस्तेमाल होने वाले उपकरण और इन्वर्टर की क्षमता भी अहम होती है। वहीं, फ्लैट में सोलर पैनल लगवाने के लिए RWA या सोसायटी से लिखित NOC लेना जरूरी है।
 

विज्ञापन
2BHK to 4BHK How Many KW of Solar System Does Your Home Really Need
घर के हिसाब से ऐसे चुनें सोलर पैनल - फोटो : AI

विस्तार

बिजली का बिल कम करने के लिए अब बड़ी संख्या में लोग अपने घर की छत पर सोलर पैनल लगवाने की योजना बना रहे हैं। लेकिन सोलर सिस्टम खरीदने से पहले सबसे बड़ा सवाल यही रहता है कि आखिर घर के लिए कितने किलोवाट का सिस्टम पर्याप्त होगा? अगर आपका घर 2BHK, 3BHK या 4BHK है तो इसका जवाब केवल घर के आकार से नहीं मिलेगा। आपकी मासिक बिजली खपत और घर में इस्तेमाल होने वाले उपकरण भी इसमें अहम भूमिका निभाते हैं।

विज्ञापन


2BHK के लिए कितना सोलर सिस्टम?
अगर 2BHK घर में हर महीने करीब 150 से 250 यूनिट बिजली की खपत होती है तो 2 से 3 किलोवाट का सोलर सिस्टम काफी हो सकता है। इस क्षमता वाले सिस्टम से फ्रिज, टीवी, पंखे और बल्ब जैसे नॉर्मल उपकरण चलाए जा सकते हैं। वहीं, 3 किलोवाट का सिस्टम जरूरत के अनुसार कुछ समय के लिए एक एसी चलाने में भी मदद कर सकता है।
विज्ञापन


3BHK में कितनी क्षमता जरूरी?
3BHK घर में बिजली की खपत आमतौर पर ज्यादा हो सकती है। अगर महीने में करीब 300 से 500 यूनिट बिजली खर्च होती है तो 3 से 5 किलोवाट का सोलर सिस्टम लगाया जा सकता है। इससे नॉर्मल घरेलू उपकरणों के अलावा जरूरत के हिसाब से एक से दो एसी भी चलाए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


4BHK वालों के लिए क्या है विकल्प?
बड़े घर में उपकरणों की संख्या और बिजली की जरूरत भी बढ़ सकती है। ऐसे में अगर मासिक खपत 600 यूनिट या इससे ज्यादा है तो 5 से 10 किलोवाट का सोलर सिस्टम लगाया जा सकता है। इससे सामान्य उपकरणों के साथ एसी भी चलाया जा सकता है। हालांकि, कितने एसी चल पाएंगे, यह उनकी क्षमता और घर की कुल बिजली खपत पर निर्भर करेगा।

 सिर्फ घर का साइज देखकर फैसला न करें
सोलर सिस्टम की क्षमता तय करते समय केवल यह देखना पर्याप्त नहीं है कि घर 2BHK है या 4BHK। घर में कितने बिजली उपकरण हैं और उनका इस्तेमाल कितनी देर होता है, यह भी देखना जरूरी है। इसके अलावा सोलर सिस्टम के साथ सही क्षमता वाला इन्वर्टर चुनना भी बेहद महत्वपूर्ण है।


 फ्लैट में सोलर लगवाने का क्या है नियम?
अगर आप फ्लैट में रहते हैं तो छत पर सोलर पैनल लगवाने से पहले RWA या सोसायटी से लिखित अनुमति यानी NOC लेना होगा। अनुमति मिलने के बाद ही फ्लैट की छत पर सोलर सिस्टम लगवाया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed